Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची। अवैध खनन घोटाला मामले ईडी साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव से 11 जनवरी को पूछताछ करेगी। ईडी ने गत छह जनवरी को समन जारी करते हुए मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू को 16 जनवरी, साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव को 11 जनवरी और विनोद सिंह को 15 जनवरी को ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा है। उल्लेखनीय है कि ईडी ने अवैध खनन मामले में 12 ठिकानों पर एक साथ तीन जनवरी को छापेमारी की थी। इस दौरान ईडी ने विभिन्न आपत्तिजनक डिजिटल उपकरण, दस्तावेज, रिकॉर्ड और रुपये की नकदी बरामद की।…

Read More

नवादा। नवादा विधि महाविद्यालय नवादा के प्राचार्य तथा मगध विश्वविद्यालय विधि संकाय के डीन डॉक्टर डी एन मिश्रा ने बिहार के राज्यपाल से बुधवार को मिलकर नवादा विधि महाविद्यालय में एलएलएम की पढ़ाई शुरू कराने की मांग की है, जिस पर राज्यपाल ने शीघ्र पढ़ाई शुरू कराने का आश्वासन दिया है । डॉ मिश्रा ने मगध विश्वविद्यालय में भी ऑयल एल एलएम की पढ़ाई शुरू करने संबंधी आवेदन दिए हैं। जिस पर भी जल्द कार्रवाई करने के की बात राज्यपाल ने कहा है। नए पुस्तकालय का उद्घाटन के साथीही नवादा विधि महाविद्यालय के बने द्वारा का भी उद्घाटन करने का…

Read More

पलामू। नेशनल हाईवे-98 डालटनगंज-औरंगाबाद मुख्य पथ को घंटों जाम रखने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। मंगलवार रात और बुधवार को की गई कार्रवाई के दौरान जहां 13 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं 38 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिक दर्ज की गई है। 150 अज्ञात के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। हिट एंड रन कानून के खिलाफ छतरपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे-98 बाईपास में उदयगढ़ मोड़ एवं सड़क के समीप वाहन चालकों एवं ग्रामीणों के द्वारा सड़क जाम किया गया था। मंगलवार सुबह से लेकर शाम तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया गया…

Read More

पलामू। बागेश्वर धाम धीरेन्द्र शास्त्री सरकार की हनुमंत कथा कराने के लिए आयोजन समिति की प्रशासन के बैठक बुधवार को हुई। जिले के प्रभारी डीसी सह उपविकास आयुक्त रवि आनंद ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जिले के एसपी रीष्मा रमेशन, सदर एसडीओ अनुराग तिवारी के अलावा अन्य संबंधित विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक के बाद प्रभारी उपायुक्त ने कहा कि आयोजन समिति के पास आयोजन को लेकर अधूरी तैयारी थी। उनसे कई मामलों में जानकारी मांगी गई तो वह प्रश्नों का जवाब नहीं दे पाए। उन्हें सलाह दी गई है कि आयोजन को लेकर हर स्तर पर…

Read More

सुकमा। सुकमा पुलिस द्वारा लगातार नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रही है।सर्चिंग करने के निकले सुरक्षा बल के जवानों ने बुधवार को बड़ी मात्रा में नक्सलियों के हथियार व विस्फोटक सामग्री बरामद किया है। पुलिस के लिए यह बड़ी सफलता है। एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर जिले के भेजी थाना क्षेत्रान्तर्गत डीआरजी, एवं बस्तर फाइटर्स टीम के द्वारा विशेष नक्सल अभियान संचालित किया गया था। फोर्स की संयुक्त टीम सर्चिंग के करते हुए दंतेशपुरम एवं कोराजगुड़ा के बीच पहुंची। पहाड़ी में पुलिस की गतिविधि देख नक्सली आस-पास के घने जंगलों में भाग खड़े…

Read More

बलरामपुर। जिले के बनारस मार्ग पर वाड्रफनगर के खरहरा नाला के पास आज बुधवार की सुबह, छत्तीसगढ़ से श्रद्धालुओं को लेकर वृंदावन जा रही तीर्थयात्रियों की बस विपरीत दिशा से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में पलट गई। दुर्घटना में आठ तीर्थयात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, शेष सभी 34 तीर्थयात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं। सभी तीर्थयात्रियों को वाड्रफनगर के सामुदायिक भवन में ठहराया गया है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं । वाड्रफनगर पुलिस के अनुसार छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से 42 श्रद्धालु टूरिस्ट मंगलम बस से तीर्थयात्रा पर निकले थे। श्रद्धालुओं को लेकर…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन के आह्वान पर 65 हजार से अधिक बस-ट्रक चालक आज बुधवार से फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। आंदोलन को छत्तीसगढ़ हाईवा परिवहन संघ ने भी समर्थन दिया है। रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र में सुबह से ही सभी ड्राइवर एकत्र हुए हैं। डाइवर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सेन के मुताबिक सरकार ने ट्रांसपोर्टर से बात की, हमसे नहीं, इसलिए हिट एंड रन कानून को वापस लिया जाना चाहिए। छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन ने सभी ड्राइवर साथियों से कहा है कि आप अपनी गाड़ी अपने मालिक के घर या ऑफिस पर खड़ी करके आप सुरक्षित अपने घर आ…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बुधवार को रायपुर स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह समारोह हमारे देवतुल्य कार्यकर्ता बंधुओं का है। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, हमारे सभी कार्यकर्ताओं ने तन मन धन से परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए ऐतिहासिक बहुमत से 54 सीट दिलाई है। यह सब आप सभी की बदौलत हुआ है। इससे पहले ही हमारी तीन बार सरकार रही है लेकिन इतना वोट प्रतिशत कभी नहीं बढ़ा। साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बहुत बड़ा…

Read More

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों की लगाईआईईडी की चपेट में आने से घायल मां-बेटी को लेकर नया खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक 8 साल की बच्ची को ज्यादा चोट आई है, इसलिए नक्सली उसे अपने साथ लेकर गए हैं और अपने मेडिकल कैंप में इलाज कर रहे हैं। हालांकि पुलिस इस मामले की जानकारी नहीं होने की बात कह रही है। मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक,बीते शुक्रवार की शाम बीजापुर पोटाकेबिन में अध्यनरत तीसरी कक्षा की 08 वर्षीय आदिवासी सुनीता हेमला जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र अंर्तगत चेरपाल-पालनार मार्ग पर नक्सलियों द्वारा जवानों…

Read More

नई दिल्ली। पंजाब को राष्ट्रीय राजमार्गों के माध्यम से विकास की राह पर अग्रसर करते हुए, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को होशियारपुर में 4,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से 29 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश, पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार सहित सांसद, विधायक और अधिकारी भी उपस्थित थे। आज लोकार्पित एवं शिलान्यास की गई परियोजनाओं के कार्यान्वयन से बुनियादी ढांचे में सुधार होगा, जिससे कार्यान्वयन क्षेत्र का समग्र आर्थिक विकास होगा और लोगों के जीवन की गुणवत्ता…

Read More