Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने चेशायर होम रोड स्थित एक एकड़ की जमीन खरीद के मामले में जेल में बंद न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल की जमानत अर्जी पर शुक्रवार को फैसला सुनाया। कोर्ट ने विष्णु अग्रवाल को कुछ शर्तों के साथ जमानत प्रदान कर दी। विष्णु अग्रवाल को निचली अदालत में एक-एक लाख रुपये के दो बेल बांड जमा करने के अलावा ईडी की अदालत में पासपोर्ट जमा कराने का भी निर्देश दिया है। इसके अलावा गवाहों को प्रभावित नहीं करने की शर्त भी रखी गई है। हाई कोर्ट ने निचली अदालत में हर निर्धारित तिथि को उनको…

Read More

गुमला। जिले के पालकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत गंजई नदी पुल पर एक कंटेनर पलट जाने से उस पर लदे 20 से 30 गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई जबकि कई पशुओं की हालत बेहद खराब है, जिन्हें बचाने का प्रयास चल रहा है। इस घटना को लेकर हिंदू संगठनों में आक्रोश है। घटना के बाद कंटेनर का चालक व खलासी भागने में सफल रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉक पार्सल ले जाने वाले एक कंटेनर में 50 से अधिक गोवंशीय पशुओं को लाद कर ओडिशा से उतर प्रदेश ले जाया जा रहा था। पालकोट पार करने के बाद आज सुबह…

Read More

बलरामपुर। शुक्रवार को युवा दिवस के मौके पर रामानुजगंज के पत्रकार उज्जवल तिवारी ने थैलेसीमिया बिमारी से ग्रसित मासूम बच्चे को रक्तदान कर पुनित कार्य करते हुए दुसरे युवाओं को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया है। पत्रकार ने रक्तदान कर दिखाई मानवता रक्तदाता सेवा समिति के ग्रूप के माध्यम से जानकारी मिली कि बसेरा गांव के सुमंत यादव को ब्लड की जरूरत है। बच्चे का हिमोग्लोबिन काफी कम हो गया है। उज्जवल तिवारी ने जिला अस्पताल बलरामपुर पहुंचकर मासूम बच्चे को रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया है। ये भी पढ़िए………… https://offbeatnews.in/raipurs-ishaani-awadhiya-topped-the-civil-judge-exam/

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सिविल जज के 48 पदों की अंतिम चयन सूची बीती देर रात जारी कर दी है। चयन सूची में दीनदयाल उपाध्याय नगर की रहने वाली ईशानी अवधिया ने टॉप किया है। इसके अलावा टॉप टेन में अर्पिता गुप्ता, मानसी बिष्ट, मुस्कान शर्मा, पारुल साय, हिमांशी सर्राफ़, मिनी ठाकुर, रिद्धि, श्रुति और रिया चक्रवर्ती है। सिविल जज परीक्षा परिणाम के टाॅप टेन में 9 बेटियों ने अपना स्थान बनाने में बड़ी कामयाबी हासिल की है।सिविल जज के कुल 48 पदों पर भर्ती के लिए दिसंबर 2022 में भर्तियां निकली थी। सिविल जज के लिए परीक्षा…

Read More

जमशेदपुर। लौह नगरी जमशेदपुर के गोलमुरी केबुल टाउन स्थित निर्माणाधीन स्वामी लक्ष्मीनारायण बिरला मंदिर परिसर में रामलला की 18 हजार वर्गफीट की रंगोली बन रही है। यह रंगोली आर्टिस्ट विवेक मिश्रा के द्वारा बनाई जा रही है। विवेक मिश्रा ने इससे पहले बिष्टूपुर राम मंदिर में 3000 वर्गफीट की रंगोली बनाई है। यह रंगोली को 22 जनवरी को एलईडी स्क्रीन पर ड्रोन के माध्यम से दिखाई जाएंगी। विवेक के अनुसार इस रंगोली के जरिये गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करने के तैयारी है। सीसीटीवी की निगरानी में पूरे बिड़ला मंदिर को रखा गया है। प्रतिदिन के कार्य को…

Read More

रांची। अग्निवीर वायु के लिए पंजीकरण 17 जनवरी को शुरू होगा और छह फरवरी तक चलेगा। इसके लिए इकाई के कमांडिंग ऑफिसर और कर्मचारी 12 से 23 जनवरी तक स्कूलों और कॉलेजों में जागरुकता और प्रेरणा सत्र आयोजित करने के लिए विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे। साथ ही भारतीय वायु सेना में नौकरी के अवसरों के संबंध में जानकारी का प्रचार-प्रसार करेंगे। इसका उद्देश्य झारखंड के युवाओं तक पहुंचना और उन्हें नौकरी के अवसर प्रदान करना हैं। कमान अधिकारी विंग कमांडर ए. प्रदीप रेड्डी ने बताया कि अग्निवीर वायु प्रवेश के लिए पंजीकरण 17 जनवरी को 11:00 बजे शुरू होगा।…

Read More

कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नगर निकायों में भर्ती में अनियमितता मामले की जांच को लेकर शुक्रवार को सुबह पश्चिम बंगाल के अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा मंत्री सुजीत बोस, तृणमूल कांग्रेस के विधायक और विधानसभा में पार्टी के उप-सचेतक तापस रॉय और उत्तर दमदम नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सुबोध चक्रवर्ती के आवासों पर छापेमारी की है। केंद्रीय एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि ईडी के अधिकारियों ने केंद्रीय बलों के साथ शुक्रवार को सुबह उत्तर 24 परगना जिले के लेक टाउन इलाके में बोस के दो आवासों पर छापे मारे। अधिकारी के अनुसार, ईडी की टीम ने तापस…

Read More

मुंबई। अजय देवगन 2018 की हिट फिल्म रेड के सीक्वल में आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका फिर से निभाने के लिए तैयार हैं। ‘रेड-2’ नामक इस क्राइम-ड्रामा में अजय के साथ वाणी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। अब इस फिल्म में एक और एक्टर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए तैयार है। वह एक्टर कोई और नहीं बल्कि रितेश देशमुख हैं। इस फिल्म में वह खलनायक की भूमिका निभाएंगे। इससे पहले फिल्म ‘एक विलेन’ में रितेश ने निगेटिव किरदार निभाकर सभी को अपनी ओर नोटिस करने पर मजबूर कर दिया था। अब एक बार फिर से रितेश विलेन के…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज (शुक्रवार) न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। साथ ही इस बार की सर्दी का सबसे कम तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, यह पिछले पांच साल में सबसे कम न्यूनतम तापमान है। विभाग ने कहा कि राजधानी के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। पालम वेधशाला के अनुसार, सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता शून्य थी। भारतीय रेलवे के अनुसार, दिल्ली आ रही 23 ट्रेनें कोहरे की वजह से…

Read More

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद अस्पृश्यता व जातिगत भेदभाव के खिलाफ थे। वह ऐसे भेदभाव को राष्ट्र के चहुंमुखी विकास में सबसे बड़ी बाधा मानते थे। शाह ने शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर देशवासियों को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा कि पूरे विश्व को भारतीय संस्कृति की उत्कृष्टता का दर्शन कराने वाले स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति को राष्ट्रनिर्माण का आधार मानते थे। उनके विचारों ने युवाओं के चरित्र निर्माण और उनमें राष्ट्रीयता का भाव जागृत करने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। उनके द्वारा स्थापित रामकृष्ण मिशन आज एक…

Read More