- विष्णुगढ़ की मासूम बेटी को न्याय दिलाने के लिए कल हजारीबाग बंद का आह्वान
- जामवंतपुर में मुक्तिधाम विवाद पर प्रशासन सख्त, एसडीएम के हस्तक्षेप से दोबारा शुरू हुआ निर्माण कार्य
- बलरामपुर में तेज रफ्तार का कहर: वाड्रफनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर, युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर
- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
नई दिल्ली। समूचा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है। दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सफदरजंग में आज सुबह न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली एयरपोर्ट ने घने कोहरे के कारण उड़ान संचालन में देरी की सूचना दी है। इससे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय आगमन और प्रस्थान दोनों सहित लगभग 120 उड़ानें प्रभावित हुई हैं। 21 घरेलू आगमन, 16 घरेलू प्रस्थान, 13 अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान और तीन अंतरराष्ट्रीय आगमन सहित कुल 53 उड़ानें कोहरे और अन्य परिचालन कारणों से दिल्ली हवाई अड्डे से रद्द कर दी गई हैं।…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट में पलामू में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बाबा बागेश्वर धाम सरकार) के 10 से 15 फरवरी 2024 के प्रस्तावित कार्यक्रम के संबंध में दाखिल हनुमंत कथा आयोजन समिति की रिट याचिका की सुनवाई मंगलवार को हुई। मामले में न्यायाधीश आनंदा सेन की कोर्ट ने उपायुक्त, पलामू द्वारा कानून व्यवस्था की समस्या बताकर एक बार फिर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम को रद्द करने को गंभीरता से लिया है। कोर्ट ने बुधवार को वर्चुअल मोड में राज्य के मुख्य सचिव एवं डीजीपी को उपस्थित होने का निर्देश दिया है। सुनवाई के द्वारा प्रार्थी के अधिवक्ता की…
हजारीबाग। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनरेगा घोटाले में गिरफ्तार पूर्व आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के करीबी हजारीबाग के कोयला व्यवसायी इजहार अंसारी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। ईडी की टीम मंगलवार की सुबह इजहार अंसारी के मिल्लत कॉलोनी स्थित घर और कुजू ओपी क्षेत्र स्थित कोयला प्लांट में पहुंचकर छापेमारी की थी। छापेमारी के बाद ईडी की टीम ने देर शाम इजहार अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। उसके ठिकानों से 13 लाख रुपये नकदी के अलावा विभिन्न शेल कंपनियों और काले धन के निवेश से संबंधित दस्तावेज मिले हैं, जिसका ईडी सत्यापन कर रही है। ईडी ने जहां छापेमारी…
अयोध्याधाम। अयोध्याधाम के विवेक सृष्टि परिसर से मंगलवार को शुरू रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का सात दिवसीय अनुष्ठान आज से श्रीराम जन्मभूमि परिसर में किया जाएगा। बुधवार को रामलला की मूर्ति परिसर में प्रवेश करेगी। मूर्ति को परिसर का भ्रमण कराया जाएगा। विवेक सृष्टि परिसर में प्रायश्चित पूजन और कर्मकुटी पूजन के साथ रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान कल शुरू हुआ। प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य यजमान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र को बनाया गया है। कल करीब तीन घंटे तक प्रायश्चित पूजा हुई। इसके बाद यजमान को सरयू स्नान कराया गया। मूर्ति निर्माण स्थल…
रांची। दशम फॉल थाना क्षेत्र के नावाडीह के समीप चार अपराधियों ने मंगलवार को कोलकाता से रांची आ रही बस में हथियार के बल पर लूटपाट को अंजाम दिया है। अपराधियों ने हथियार के बल पर शिवम बस में सवार कई यात्री और कारोबारियों से लगभग 20 लाख लूटकर जंगल की ओर भाग गये। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार शिवम बस यात्रियों को लेकर बाबूघाट कोलकाता से रांची की तरफ आ रही थी। इसी क्रम में दशम फॉल थाना क्षेत्र के समीप नावाडीह( नुनु होटल )के…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 91 तक पहुँच गई है। छत्तीसगढ़ में सोमवार देर शाम तक कोरोना के 10 नए मरीज मिले हैं। अभी रायपुर में सबसे ज्यादा कोरोना के 21 सक्रिय मरीज हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले24 घंटों में बस्तर में 4, रायपुर में 3, बालोद में 2 और दुर्ग में एक नए कोरोना मरीज की पहचान हुई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में सोमवार को 3149 सैंपलों की जांच की गई। जिसमें 10 कोरोना के नए मरीज मिले हैं। जबकि 10 मरीज आइसोलेशन से हुए डिस्चार्ज…
नई दिल्ली। आजाद हिन्द फौज में रानी झांसी रेजिमेंट की सिपाही एवं देश की पहली महिला जासूस नीरा आर्य की याद में उनके जन्म स्थान पर स्मारक एवं पुस्तकालय बनाया गया है, जिसका लोकार्पण 26 जनवरी को होगा। नीरा आर्य स्मारक एवं पुस्तकालय की स्थापना खेकड़ा की पट्टी गिरधरपुर में साहित्यकार तेजपाल सिंह धामा एवं मधु धामा ने की है। इसका लोकार्पण चाणक्य फेम प्रख्यात फिल्म निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी, फिल्म निर्माता विशाल त्यागी एवं विधायक योगेश धामा करेंगे। साहित्यकार तेजपाल सिंह धामा ने बताया कि आजाद हिन्द फौज की अमर सेनानी वीरांगना नीरा आर्य की स्मृति में निर्मित स्मारक एवं…
हजारीबाग। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम हजारीबाग में छापेमारी कर रही है। कोयला व्यवसायी इज़हार अंसारी के आलीशान आवास पर बड़ी छापेमारी शुरू की। छापा सुबह 7:00 बजे शुरू हुआ, जिसमें लगभग 8 सदस्यों की एक टीम रांची से दो इनोवा में हज़ारीबाग शहर के मिल्लत कॉलोनी में स्थित इज़हार अंसारी की भव्य हवेली की तलाशी लेने पहुंची। कोल लिंकेज प्रकरण से जुड़े मामले को लेकर ईडी की 6 सदस्य टीम आज सुबह से ही कोयला कारोबारी इजहार अंसारी के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। अपनी छापेमारी के दौरान ईडी कोयला से जुड़े कागजातों और फाइलों के साथ साथ…
हजारीबाग। पहली बार हजारीबाग में शून्य से नीचे माइनस में तापमान पहुंच गया है। 16 जनवरी को माइनस प्वाइंट फाइव (-0.5 डिग्री) न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। 15 जनवरी को तापमान शून्य डिग्री पर था। हजारीबाग केंद्रीय वर्षाश्रित उपराउं भूमि चावल अनुसंधान केंद्र (सीआरयूआरआरएस) मासीपीढ़ी, हजारीबाग से तापमान का यह रिकॉर्ड दर्ज किया गया। वैसे पिछले सप्ताहभर से लगातार तापमान में गिरावट जारी है। 12-13 जनवरी को 2.5 डिग्री और 14 जनवरी को पारा दो डिग्री पर था। राइस रिसर्च सेंटर के मैदान में बर्फ जमने के भी प्रमाण मिले हैं। वहीं इतने कम तापमान से घास मुरझा गए…
रांची। झारखंड के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम भारत का दौरा करने वाली है, जिसमें दोनों टीमों के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। इसमें से एक टेस्ट मैच की मेजबानी रांची के जेएससीए स्टेडियम को भी मिली है। 23 फरवरी से 27 फरवरी के बीच इंडिया और इंग्लैंड के बीच जेएससीए स्टेडियम में मैच खेला जाएगा। इसके लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के तीन और बीसीसीआई के एक सदस्यीय टीम ने मैच के लिए जेएससीए स्टेडियम के ग्राउंड, पिच, प्रैक्टिस पिच, डैशिंग रूम का रविवार को जायजा लिया। साथ ही जिम, इंडोर क्रिकेट…