Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

सहारनपुर। अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश ही नहीं पूरा विश्व उत्साहित है। श्रीराम मंदिर में प्रभु श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पश्चिमी यूपी में भी गजब का उत्साह है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में न सिर्फ हिंदू बल्कि मुस्लिम समुदाय के लोग भी श्रीराम भगवान के प्रति आस्थावान है। ऐसा ही समर्पण और उत्साह सहारनपुर जिला कारावास में सजा काट रहे कैदी में देखने को मिला है। कैदी ने श्री राम मंदिर की तर्ज पर लकड़ी का मंदिर बनाकर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की। हत्या के मामले में आजीवन…

Read More

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग में राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम लिमिटेड (एनटीपीसी) की खनन परियोजना पकरी बरवाडीह में कार्यरत एनटीपीसी की एमडीओ त्रिवेणी सैनिक माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड ने 21 जनवरी को हाफ मैराथन का आयोजन किया। इस मैराथन दौड़ में टीएसएमपीएल के सैकड़ों कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सबसे अहम और खुशी की बात ये देखने को मिला कि मैराथन दौड़ में महिला कर्मी भी पूरे उत्साह के साथ शामिल हुई। मैराथन दौड़ की दूरी पांच किलोमीटर तय की गई थी। इसका उद्देश्य कर्मचारियों के बीच स्वस्थ जीवन और एकता को बढ़ावा देना था। प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए कंपनी…

Read More

मुंबई। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने 20 जनवरी को तीसरी बार शादी की। उनके निकाह की खबर से हर कोई हैरान रह गया था। ऐसे में सवाल उठा कि क्या शोएब और सानिया का तलाक हुआ है या नहीं। इसी बीच अब सानिया की टीम ने इन सब पर प्रतिक्रिया दी है। शोएब को उनकी शादी की शुभकामनाएं भी दी गई हैं। सानिया की टीम और परिवार ने इसमें लिखा कि सानिया ने हमेशा अपनी जिंदगी को निजी रखा है। उन्होंने कभी भी सार्वजनिक तौर पर इसकी चर्चा नहीं की। इसी बीच आज उसे इन सबकी जरूरत है। वह…

Read More

अयोध्या। सदियों संघर्ष के बाद श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में भव्य-दिव्य मंदिर कारसेवकों के बलिदान की सार्थकता है, जो कारसेवा में हुए संघर्षों को बयां कर रही है। वहीं शहीद कारसेवकों की स्मृति में जटायु की प्रतिमा नई पीढ़ी के साथ देश-दुनिया को हमेशा यूं कहें हर समय कारसेवकों के संघर्षों की याद दिलाएगी। प्रभु श्रीराम 18 जनवरी को ही स्वर्णिम सिंहासन पर विराजमान हो गए हैं। 22 जनवरी को दोपहर 12:20 पर आराध्य के आंखों की पट्टी मुख्य यजमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खोलेंगे। रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक पदाधिकारी ने बताया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पहले…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रायपुर, दुर्ग सहित कई जिलों में आज (रविवार) झमाझम बारिश हुई। रात करीब 3 बजे से शुरू हुई बारिश का दौर रुक-रुककर सुबह 9.30 बजे तक जारी रहा। आसमान में बादल छाए हैं और ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, सरगुजा संभाग में ठंड और बढ़ सकती है। कल रात से रविवार सुबह तक अचानक हुई बारिश से राजधानी रायपुर समेत आसपास के कई जिलों में ठंड बढ़ गई है। राजधानी रायपुर का भी अधिकतम तापमान 2 डिग्री कम हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से प्रदेश में नमी आने के…

Read More

अयोध्या। अतंरिक्ष विज्ञानियों की राय पर श्यामल पाषाण से तैयार हुई अयोध्या के श्रीरामजन्म भूमि के नव-प्रतिष्ठित श्रीरामलला के विग्रह की लम्बाई और स्थापना की ऊंचाई के विशेष मायने हैं। बहुत सारी विशेषताओं को खुद में समाहित किये हुए है। न सिर्फ हर रामनवमी की दोपहर 12 बजे सूर्यवंशी श्रीरामलला के विग्रह के मस्तक पर भगवान सूर्य की किरणें आभा बिखेरेंगी, बल्कि विग्रह के दाएं और बांये भाग में दशावतारों के दर्शन भी होंगे। हिन्दुस्थान समाचार के मुख्य उप संपादक आमोदकांत मिश्र ने यह जानने की कोशिश की। आइये, साहित्य भूषण से सम्मानित साहित्यकार प्रमोदकांत मिश्र की नजरों में इन…

Read More

अयोध्याधाम। प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्याधाम में खुशियों के दीप जग-मग कर रहे हैं। चारों दिशा अखंड रामधुन के जयघोष से गूंज रही हैं। भारतवर्ष के लिए 22 जनवरी का तिथि बेहद मंगलकारी और भावुक कर देने वाली होगी। सोमवार को यहां नवनिर्मित श्रीराम मंदिर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। इससे पहले पांच दिन तक वैदिक अनुष्ठान किए गए। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने कहा कि आज (रविवार)114 कलशों के विभिन्न औषधीय जल से मूर्ति को स्नान कराया जाएगा। भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए सात दिवसीय अनुष्ठान चल रहा है। इस क्रम…

Read More

रांची। हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ के दौरान शनिवार को सत्ता पक्ष के मंत्री-विधायक शनिवार को रांची के कांके स्थित मुख्यमंत्री आवास पर जुटे हैं। झामुमो का झंडा और तीर-धनुष से लैस पार्टी नेता और कार्यकर्ता गोंदा थाने के समीप सड़क पर बैठे हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री हाउस के सामने स्थित एलपीएन शाहदेव चौक पर झामुमो कार्यकर्ताओं का जमावड़ा है। झामुमो कार्यकर्ता ईडी, केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। मंत्री जोबा मांझी और खिजरी विधायक राजेश कच्छप, चंपई सोरेन, महाधिवक्ता राजीव रंजन भी मुख्यमंत्री हाउस पहुंचे हैं। जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन…

Read More

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों का दल आज दोपहर 12:00 बजे के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पहुंचेंगा। इस दल में संभवत: दिल्ली के भी कुछ अधिकारी होंगे। इस दौरान टकराव होने की आशंका है। केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने कहा है कि ईडी की कार्रवाई पर संगठन की नजर है। सभी आदिवासी संगठन एकजुट हैं। संगठन हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। ईडी के अधिकारियों को मुख्यमंत्री सोरेन से उनकी और पारिवारिक सदस्यों द्वारा अर्जित संपत्ति के आर्थिक स्रोतों पर पूछताछ करनी है। टकराव की आशंका के मद्देनजर ईडी ऑफिस से मुख्यमंत्री…

Read More

हजारीबाग। सांसद जयंत सिन्हा ने 19 जनवरी को हजारीबाग के लोगों को दो बड़ी सौगात दी। एक झारखंड के सबसे बड़े रसोईघर अक्षय पात्र और दूसरा विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में सेंटर फार ट्राइबल स्टडीज का भवन। अक्षय पात्र रसोईघर में हर दिन पहली से आठवीं कक्षा तक के एक लाख स्कूली बच्चों का मिड डे मील बनेगा, तो सेंट्रल फार ट्राइबल स्टडीज में जनजातीय से संबंधित हर तरह के शोध होंगे। यह सेंटर झारखंड का पहला ट्राइबल स्टडीज सेंटर होगा। दोनों भवनों का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल सह कुलाधिपति सीपी राधाकृष्णन ने की। साथ में सांसद जयंत सिन्हा,…

Read More