- झारखंड: हजारीबाग की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग सख्त, गठित की जांच समिति
- रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में आरोपी गोलू पंडित को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, पुलिस नहीं ढूंढ पाई ठोस सबूत
- जिस मंच ने ठुकराया, उसी पर दोबारा लौटकर कपिल शर्मा ने रच दिया इतिहास
- हनुमान प्रकोत्सव विशेष : दारा सिंह से देवदत्त तक, पर्दे पर ‘संकट मोचन’ के किरदार निभाकर छाए ये सितारे
- झारखंड: गढ़वा में सड़क हादसे में युवक की मौत पर बवाल, पुलिस-ग्रामीणों में झड़प
- Offbeat News : गर्मियों में अमृत से कम नहीं सहजन का सेवन, पाचन सुधारने से इम्युनिटी बढ़ाने तक का प्राकृतिक तरीका
- झारखंड के रामगढ़ में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
- “राशन दुकानों में अत्यधिक भीड़, 1-2 महीने तक नहीं मिल रहा राशन”: नई दुकानों की मांग तेज, नेता प्रतिपक्ष प्रतीक सिंह ने सौंपा आवेदन
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रांची। झारखंड में बुधवार की रात हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। अब चंपई सोरेन झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री होंगे। 23 साल के झारखंड को उसका 12वां मुख्यमंत्री मिलेगा। राज्य बनने के बाद से अब तक 11 मुख्यमंत्री बदल चुके हैं। कब-किस पार्टी के हाथ में आई झारखंड की सत्ता 15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग होकर झारखंड राज्य बना। पहले मुख्यमंत्री के तौर पर बाबूलाल मरांडी ने राज्य की कमान संभाली। उसके बाद से अब तक 11 मुख्यमंत्री बने। इनमें मौजूदा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन सबसे कम 10 दिनों के लिए, जबकि…
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को त्यागपत्र देने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया। ईडी के अधिकारी उन्हें राजभवन से लेकर सीधे एयरपोर्ट रोड स्थित जोनल ऑफिस पहुंचे। ईडी की ओर से हेमंत सोरेन को कोर्ट में पेश करने के पहले मेडिकल टेस्ट कराने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। हेमंत सोरेन को ईडी के ऑफिस में ही रखा गया है। गुरुवार सुबह उन्हें ईडी कोर्ट में पेश किया जाएगा। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की सूचना के बाद उनकी पत्नी कल्पना सोरेन रात करीब 10 बजे उनसे मिलने पहुंची। ईडी ऑफिस के बाहर कल्पना सोरेन…
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार देर शाम अपना इस्तीफा राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को सौंप दिया है। वहीं चंपई सोरेन ने राज्यपाल को नई सरकार बनाने का दावा पेश किया है। उन्होंने 43 विधायकों का समर्थन पत्र भी राज्यपाल को सौंपा है। हालांकि राज्यपाल ने सरकार गठन का समय नहीं दिया था। जानकारी के अनुसार राज्यपाल ने कहा कि आपका सरकार बनाने का दावा पत्र मिला है, जल्द ही बुलाया जाएगा। राजभवन से बाहर निकलकर चंपई सोरेन, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, प्रदीप यादव ने राजभवन के बाहर कहा कि हमारे पास 47 विधायक हैं और हमने 43…
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया है। सात घंटे चली पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें हिरासत में ले लिया। ईडी अधिकारियों के साथ ही वह राजभवन पहुंचे और राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को इस्तीफा सौंप दिया। राज्यपाल ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया। इससे पहले दोपहर के 1.18 बजे ईडी की टीम कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंची थी। दस वाहनों से सीआरपीएफ और सीआईएसएफ के साथ ईडी के अधिकारी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे।हालांकि ईडी के अधिकारियों की तीन गाड़ियां अंदर गयी थी। बाकी गाड़ियों में सीआरपीएफ और सीआईएसएफ के जवान थे, जिन्हें बाहर…
रांची। राज्य के नये मुख्यमंत्री चंपई सोरेन होंगे। उन्हें महागठबंधन (झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद) के विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। 68 वर्षीय चंपई सोरेन सरायकेला सीट से विधायक और झारखंड मुक्ति मोर्चा के उपाध्यक्ष हैं। सरायकेला-खरसावां जिले स्थित जिलिंगगोड़ा गांव निवासी आदिवासी सिमल सोरेन खेती किसानी किया करते थे। उनके चार बच्चों में बड़े बेटे का नाम चंपई सोरेन है। चंपई भी अपने पिता के साथ हाथ बंटाते थे। 10वीं क्लास तक सरकारी स्कूल से चंपई ने पढ़ाई लिखाई की। इस बीच उनका विवाह कम उम्र में ही मानकों से कर दिया गया। शादी के…
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुख्यमंत्री आवास में बुधवार को ईडी ने करीब सात घंटे पूछताछ की। इसके बाद ईडी की हिरासत में हेमंत सोरेन राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को इस्तीफा देने गए। उन्होंने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा। राज्यपाल ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया। उनकी जगह अब झामुमो के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन नये नेता चुने गये हैं। इस बात की पुष्टि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री बन्ना गुप्ता और राज्यसभा सांसद महुआ माजी सहित कई विधायकों ने की है। हेमंत सोरेन से पहले महागठबंधन के विधायक राजभवन पहुंचे थे लेकिन महागठबंधन के पांच मिनट के बाद…
रांची। चंपई सोरेन राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। मुख्यमंत्री आवास में बुधवार की रात हुई महागठबंधन विधायक दल की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद महागठबंधन के सभी विधायक बस से राजभवन के लिए निकले। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास के गेट नंबर-दो से दो टूरिस्ट बसें सीएम आवास के अंदर घुसी थीं। उन्हीं बसों में बैठकर विधायक राजभवन के लिए गये हैं। अब सबकी निगाहें राजभवन पर है। उल्लेखनीय है कि झारखंड में बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिल रहा है। घोटाला मामले में जांच के दायरे में आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन…
रांची। सत्ता पक्ष में शामिल गठबंधन के दलों के विधायक तीन बस और अन्य वाहनों से बुधवार रात राजभवन पहुंचे । सभी विधायक राजभवन में राज्यपाल से मिलेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कारकेड भी मुख्यमंत्री से राजभवन के लिए निकला और राजभवन पहुंचा। मुख्यमंत्री इस्तीफा देने के लिए राजभवन पहुंचे हैं। मोरहाबादी मैदान में जमे हैं झामुमो कार्यकर्ता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी के पूछताछ को लेकर रांची के मोरहाबादी में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता और कार्यकर्ताओं बुधवार को लगभग नौ घंटे से जुटे हैं। झामुमो के रांची जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम ने कहा कि झामुमो नेता और कार्यकता…
रायपुर। राज्य के किसानों के हित में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक बड़ा फैसला लेते हुए समर्थन मूल्य पर नगद और लिंकिंग के आधार पर धान खरीद अब 4 फरवरी रविवार तक की जाएगी। मुख्यमंत्री ने राज्य में रिकार्ड धान खरीद के बावजूद किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो इसको ध्यान में रखते हुए यह संवेदनशील निर्णय लिया है। ज्ञातव्य है कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान खरीद की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धान बेचने से शेष रह गये किसान भी आसानी से अपना…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत एक नवंबर 2023 से धान खरीद का अभियान निरंतर जारी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों की हित में बड़ा फैसला लेते हुए अब राज्य में 4 फरवरी तक समर्थन मूल्य पर होगी धान खरीद की घोषणा की है। शनिवार और रविवार को भी धान खरीद किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष मोदी की गारंटी के अनुरूप किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीद की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 142.23 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर…