Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची (Floor Test In Jharkhand:)। झारखंड विधानसभा में चम्पाई सोरेन सरकार पर आज (सोमवार) विश्वासमत पर मतदान होगा। सुबह 11 बजे सबसे पहले राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का अभिभाषण होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन बहुमत साबित करने के लिए विश्वास प्रस्ताव लाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी विश्वासमत में मतदान करेंगे करेंगे। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कोर्ट से उन्हें इसकी अनुमति मिल चुकी है। कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने विधायकों के लिए अलग-अलग व्हिप जारी किया है। झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए कुल 41 का समर्थन चाहिए। चम्पाई 43 विधायकों के हस्ताक्षर वाला समर्थन पत्र…

Read More

रांची (Floor Test:)। झारखंड के सत्ता पक्ष के विधायक रविवार को हैदराबाद से रांची पहुंचे। रांची एयरपोर्ट से विधायक सीधे सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गए। रात में वहीं विश्राम करने के बाद सभी विधायक सोमवार को फ्लोर टेस्ट में शामिल होने पहुंचेंगे, जहां मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन अपनी सरकार का शक्ति प्रदर्शन करते हुए बहुमत सिद्ध करेंगे। Floor Test: दो फरवरी को सभी विधायक हुए थे हैदराबाद रवाना  झारखंड के चम्पाई सोरेन सरकार की सोमवार को फ्लोर टेस्ट होनी है। राज्य में राजनीतिक उठापटक के बीच गठबंधन के लगभग 37 विधायकों ने दो फरवरी को हैदराबाद के लिए उड़ान…

Read More

रांची (Jharkhand Politics:)। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन सरकार बहुमत साबित करेगी। इससे पहले रविवार को दो निर्दलीय विधायकों ने इस सरकार को समर्थन देने से इंकार कर दिया है। इनमें एक पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर (पूर्वी) विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय विधायक सरयू राय और दूसरे हजारीबाग जिले के बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय विधायक अमित कुमार यादव हैं। सरयू राय ने कहा है कि वह सोमवार को झारखंड विधानसभा में होने वाले विश्वास मत पर तटस्थ रुख अपनाएंगे। (Jharkhand Politics:) वह मतदान नहीं करेंगे। सरयू राय ने…

Read More

रांची। पाकुड़ से शुरू हुई कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा कई जिलों से गुजरती हुई सोमवार को झारखंड की राजधानी रांची में प्रवेश करेगी। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने रविवार को कहा कि यात्रा बूटी मोड, बरियातू, हरमू होते हुए शहीद मैदान पहुंचेगी। इसके बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी वहां जनसभा को संबोधित करेंगे। Bharat Jodo Nyay Yatra: जनसभा में झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम सहित प्रदेश के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। Bharat Jodo Nyay Yatra: ये भी…

Read More

बलरामपुर। रामानुजगंज में स्पोर्ट्स क्लब समिति के द्वारा आयोजित रामानुजगंज प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में आज रविवार को स्वास्थ्य विभाग रामानुजगंज और यंग इलेवन टीम के बीच मैच का शानदार आयोजन हुआ जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अपने प्रतिद्वंद्वी टीम को बारह रनों से हराकर जीत हासिल की। इस दौरान डॉक्टरों के बीच जोरदार उत्साह देखने को मिला। (Cricket Tournament In Ramanujganj:) स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ राजीव तिवारी, डॉ हेमंत दीक्षित, डॉ कृष्णकांत, डॉ दिनेश ध्रुव, सेवा लकड़ा, कृष्णकांत पैकरा, राजेश, विवेकानंद, काशी, रामप्यारी सहित अन्य खिलाड़ी ने क्रिकेट टूर्नामेंट मैच में हिस्सा लिया। (Cricket Tournament In…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र पांच और छह फरवरी को धुर्वा स्थित विधानसभा में आयोजित होगा। इस दौरान सुरक्षा के सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। (Prohibitory order:) विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से निर्देश रविवार को (Prohibitory order:) जारी किया। सत्र के दौरान विभिन्न राजनैतिक दलों, विभिन्न संगठनों के जरिये घेराव-धरना प्रदर्शन और विधान सभा का घेराव करने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। इसके मद्देनजर लोक परिशांति और विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल…

Read More

रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से आयोजित राज्य में छह फरवरी से मैट्रिक और इंटर की परीक्षा शुरू होने वाली है। यह परीक्षा छह फरवरी से 26 फरवरी तक चलेगी। इस परीक्षा में राज्यभर के 766520 छात्रों ने फॉर्म भरा है। कुल 24 जिलों में 1978 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। (Jharkhand Board Exam:) मैट्रिक में 421678 और इंटर में 344842 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। राज्य में मैट्रिक के लिए 1238 और इंटर के लिए 740 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड संबंधित स्कूल और कॉलेजों में दिया जा रहा है। दो पालियों…

Read More

बोकारो। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने आज धनबाद से बोकारो में प्रवेश किया। राहुल गांधी ने खुली जीप पर सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। कार्यक्रम के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में राहुल गांधी शामिल नहीं हुए। कहा गया कि वे बस के अंदर आराम कर रहे हैं। (Bharat Jodo Yatra reached Bokaro:) पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कर्नाटक से सांसद जयराम रमेश, कांग्रेस के झारखंड प्रभारी जीए मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कन्हैया कुमार, श्वेता सिंह व झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम उपस्थित थे। वक्ताओं ने कहा कि…

Read More

धनबाद। आईआईटी-आईएसएम धनबाद के कैंपस में चिकित्सा केंद्र के पास रविवार को करीब 12:30 बजे 15 मंजिला बिल्डिंग के ब्लॉक-80 से एक महिला ने छलांग लगा दी। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।  घटनास्थल पर पहुंचे वरीय सुरक्षा पदाधिकारी राम मनोहर ने बताया कि महिला प्रोफेसर पवन सिंह की पत्नी शिल्पी सिंह है और उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। (Professor’s wife jumped to death) उनका इलाज कई वर्षों से चल रहा था। वह बिल्डिंग के सबसे ऊपर वाले छत से कूद गई। उस वक्त घर पर कोई नहीं था। (Professor’s wife jumped to death) लोगों ने स्थानीय थाना…

Read More

कोडरमा, अरुण सूद। लोन दिलाने के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर उनसे पैसों की ठगी के मामले का उद्भेदन करते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 22 मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, 32 सिम कार्ड, क्यूआर कोड स्कैनर एवं नकदी एक लाख 20 हजार रुपये बरामद किए गए। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने रविवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि साइबर अपराधियों का एक गिरोह कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत दूधी माटी में सक्रिय होकर धनी फाइनेंस लिमिटेड से लोन दिलाने के नाम पर लोगों को झांसे में लेता है और…

Read More