Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रायपुर। रायपुर के जोरा स्थित न्यू इंटरनेशनल टेनिस स्टेडियम में खिलाड़ी को ट्रेनिंग देते समय टेनिस कोर्ट में कोच की अचानक मौत हो गई। घटना 29 मार्च की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 50 वर्षीय टेनिस कोच शरद कुमार राजपूत दिल्ली से अपने खिलाड़ी के साथ 30 मार्च से शुरू हुए एशियन अंडर 14 टेनिस प्रतियोगिता में पहुंचे हुए थे। 29 मार्च शाम को करीब 5.30 बजे उनकी मौत हो गई। जब वह खिलाड़ी को ट्रेनिंग देते समय अचानक जमीन पर गिरे तो उन्हें मौके पर सीपीआर दिया गया। लेकिन कोशिश विफल रही। पोस्टमॉर्टम में कार्डियक अरेस्ट की बात सामने…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी घर में गिरने के बाद से चोटिल हालत में हैं। उनके माथे पर स्टिच लगी है। बावजूद इसके रविवार से वह लोकसभा चुनाव के लिए आधिकारिक तौर पर प्रचार शुरू करेंगी। चुनाव प्रचार की शुरुआत वह नदिया जिले के कृष्णानगर में पार्टी उम्मीदवार महुआ मोइत्रा के लिए जनसभा से करने वाली हैं। घूस लेकर संसद में सवाल पूछने के आरोप में संसद सदस्यता से बर्खास्त की गईं मोइत्रा के लिए सीएम की पहली जनसभा धुबलिषा में होनी है। सीएम के माथे पर चोट है और डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी है…

Read More

रामानुजगंज। केशरवानी वैश्य सभा के द्वारा होली मिलन का बृहद आयोजन आमंत्रण धर्मशाला में आयोजित किया गया जहां रामानुजगंज केशरवानी समाज के सदस्य सहित आसपास क्षेत्र के भी केशरवानी समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित हुए इस दौरान विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए एवं समाज में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि कश्यप के छायाचित्र पर दीप प्राजूलन एवं पूजा अर्चना कर किया गया। इस अवसर पर केशरवानी वैसे सभा रामानुजगंज के अध्यक्ष वेद प्रकाश केशरी एवं सचिव सत्य प्रकाश केशरी ने समाज के सभी लोगों को होली की बधाई देते हुए कहा…

Read More

बलरामपुर, विष्णु पांडेय। छत्तीसगढ़ सरकार में कृषि मंत्री रामविचार नेताम के गृहग्राम सनावल में रविवार को आयोजित हुए होली मिलन समारोह के दौरान पेय पदार्थ का सेवन करने और भोजन करने के बाद फूड प्वाइजनिंग की बिमारी से पीड़ित तीन सौ से ज्यादा मरीज पाए गए थे जिनमें उल्टी-दस्त बुखार दर्द की समस्या के लक्षण सामने आने के बाद सभी शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों पर फूड प्वाइजनिंग के मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी थी.  फूड प्वाइजनिंग से जो परिस्थितियां बनी थी वह भयावह थी: डा. तिर्की अंबिकापुर के महापौर और रामानुजगंज विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ चुके…

Read More

रामानुजगंज, उज्जवल तिवारी: एनएसयूआई के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बड़ा बदलाव किया गया है। लोकसभा चुनाव के पहले एनएसयूआई द्वारा देश भर में आठ महासचिव तथा 21 सचिवों को नियुक्ति की गई वहीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सरगुजा संभाग से पहली बार छात्र नेता प्रतीक सिंह को स्थान देते हुए राष्ट्रीय सचिव की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन द्वारा गुरुवार को यह आदेश अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के द्वारा जारी किया गया। 2009 में की राजनीति की शुरुआत नगर के वार्ड क्रमांक चार निवासी प्रतीक सिंह ने राजनीति की शुरुआत 2009 में एनएसयूआई के…

Read More

मऊ। सदर के पूर्व विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर शाम हार्ट अटैक से मौत हो गई। फिलहाल वह बांदा जेल में बंद थे और काफी बीमार चल रहे थे। हाल ही में उनको बांदा के मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत स्थिर होने पर फिर से उन्हें मंडल कारागार बांदा भेज दिया गया था। मुख्तार अंसारी मऊ से रिकॉर्ड पांच बार विधायक रहे और कई मामलों में सलाखों के पीछे चल रहे थे। उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल को माफिया मुख्तार का गढ़ मना जाता रहा है। माफिया से राजनेता बने मुख्तार…

Read More

पूर्वी चंपारण। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के बाबरिया गांव में गुरुवार देररात पति ने पत्नी और तीन बेटियों की गला काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपित पति इद्दु मियां फरार हो गया। सुबह पड़ोसियों से वारदात की सूचना मिलने पर अरेराज डीएसपी रंजन कुमार दल-बल के साथ पहुंचे। पुलिस हत्याकांड की जांच कर रही है। स्थानीय लोगो ने बताया कि पति का किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा हुआ था। इससे आगबबूला इद्दु ने सो रही पत्नी आफरीन खातून, पुत्री अबरुन खातून, शबरुन खातून व सहजादी खातून का धारदार हथियार से गला…

Read More

काबुल। अफगानिस्तान में 24 घंटे में दूसरी बार भूकंप से धरती कांपी। आज (शुक्रवार) स्थानीय समयानुसार सुबह 5ः11 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 दर्ज की गई। यह जानकारी नई दिल्ली में भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने दी। फिलहाल जनहानि के नुकसान की सूचना नहीं है। भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने एक्स हैंडल पर अफगानिस्तान में आए ताजा भूकंप का ब्यौरा साझा किया है। इससे पहले कल (गुरुवार) सुबह स्थानीय समयानुसार 5:44 बजे रिक्टर पैमाने पर 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था। उल्लेखनीय है कि भूकंप के लिहाज अफगानिस्तान बेहद संवेदनशील है। अफगानिस्तान…

Read More

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान दम तोड़ने वाले कुख्यात माफिया मुख्तार अंसारी के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया आज सुबह शुरू हो गई। पोस्टमार्टम हाउस (स्थानीय भाषा में चीलघर) में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र कुछ देर पहले पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। मेडिकल बुलेटिन के अनुसार कल शाम बांदा जेल में तबीयत बिगड़ने पर मुख्तार अंसारी को मेडिकल कालेज पहुंचाया गया। इलाज के दौरान रात 8ः25 बजे उसने दम तोड़ दिया। मृत्यु की वजह दिल का दौरा पड़ना बताया गया है। पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिवार को…

Read More

लखनऊ। अन्तर-जनपदीय गैंग (आईएस-191) के गैंग लीडर माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की गुरुवार की रात बांदा के मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टर मौत की वजह हार्ट अटैक बता रहे हैं। इधर, रात में ही पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर शव उनके पैतृक गांव गाजीपुर ले जाने की योजना बना रही है। पूरे प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मुख्तार अंसारी के आपराधिक रिकॉर्ड की बात करें तो नई दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में करीब 65 आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। इन 65 मामलों में 21 अभियोगों का विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन…

Read More