- रामानुजगंज में हनुमान जन्मोत्सव पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्राचीन हनुमान मंदिर में दिनभर पूजा-अर्चना व धार्मिक कार्यक्रम
- हनुमान जन्मोत्सव विशेष : नैनीताल के पहाड़ों की गोद में बसा श्री संकट मोचन मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र
- नीतीश कुमार का खरमास बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा संभव, 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा के सदस्य की शपथ
- अंधविश्वास की बलि चढ़ी मासूम, तंत्र-मंत्र के फेर में मां बनी हत्यारिन, तीनों आरोपित गिरफ्तार
- ममता बनर्जी सत्ता में आई तो सभी हिंदुओं को बंगाल छोड़ना पड़ेगा : मिथुन चक्रवर्ती
- 5 बार आईपीएल पारी की पहली गेंद पर सफलता, मोहम्मद शमी के नाम बड़ा रिकॉर्ड
- झारखंड: हजारीबाग की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग सख्त, गठित की जांच समिति
- रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में आरोपी गोलू पंडित को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, पुलिस नहीं ढूंढ पाई ठोस सबूत
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित गंगालूर क्षेत्र के कोरचोली के जंगल में मंगलवार को हुई मुठभेड़ के बाद आज (बुधवार) सुबह तीन और नक्सलियों के शव बरामद हुए। अब तक मुठभेड़ स्थल से 13 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। मुठभेड़ के दौरान एक जवान आईईडी की चपेट में आने से घायल हुआ है। बस्तर में सुरक्षा बल का यह अब तक का सबसे सफल नक्सल विरोधी अभियान है। नक्सलियों के लड़ाकू दस्ता कंपनी नंबर दो के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल को बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ स्थल से एक लाइट मशीन गन, बैरल ग्रेनेड…
नई दिल्ली। देश की अग्रणी एडटेक कंपनी फिजिक्स वाला (पीडब्ल्यू) ने स्टडी एब्रॉड अभियान के अंतर्गत विदेश में पढ़ने के इच्छुक भारतीय विद्यार्थियों के लिए 50 लाख रुपये की ग्लोबल आइकंस स्कॉलरशिप की घोषणा की है। यह स्कॉलरशिप वह विद्यार्थी प्राप्त कर सकते हैं, जो अमेरिका, यूके और कनाडा में 1,000 से ज्यादा अग्रणी अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों से मास्टर्स डिग्री पूरी करना चाहते हैं। फिजिक्स वाला के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, मयंक शर्मा ने यह घोषणा करते हुए कहा है कि ऐसे विद्यार्थी https://www.acadfly.com पर स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसका मकसद विद्यार्थियों को संपूर्ण सहायता और मार्गदर्शन प्रदान करना…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप सिंह होरा का बीती रात उनके घर पर निधन हो गया। आज मंगलवार को उनके शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। रायपुर के साईं नगर निवासी दिलीप सिंह होरा पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। घर पर ही उन्होंने अंतिम सांस ली। वे धमतरी के पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा के छोटे भाई छत्तीसगढ़ अल्प संख्यक आयोग और गुरूद्वारा श्री गुरूसिंह सभा स्टेशन रोड रायपुर के पूर्व अध्यक्ष थे। स्व. होरा पांच भाईयों में तीसरे नंबर के थे। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, लंबे समय से उनका इलाज निजी अस्पताल…
रांची। राज्य के कई जिलों में तापमान अब बढ़ने लगा है। कई जिलों तापमान 35 डिग्री के पार हो गया है। वहीं गोड्डा में तापमान 40 के आंकड़े को पार कर चुका है। अभी से ही लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं। भीषण गर्मी के कारण घर से निकलना मुश्किल हो गया है। रांची मौसम केन्द्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अप्रैल से जून तक राज्य में भीषण गर्मी पड़ेगी। सभी जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। कोल्हान में चार और पांच अप्रैल को लू चल सकती है। इसको लेकर मौसम…
गिरिडीह। पुलिस ने मंगलवार की अहले सुबह 16 साल से फरार भाकपा माओवादी हार्डकोर नक्सली सनातन टुडू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जिले के गांडेय थाना इलाके में स्थित ओझाडीह गांव में उसके घर से दबोचा है। पुलिस के अनुसार हार्डकोर सनातन टुडू पिछले 16 साल से फरार चल रहा था। इस बीच एसपी को गुप्त सूचना मिली कि सनातन टुडू गांव आया हुआ है। एसपी के निर्देश पर डीएसपी कौसर अली के नेतृत्व के पीरटांड़ थाना प्रभारी ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर इस हार्डकोर नक्सली सनातन टुडू को दबोचा। बताया गया कि गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ पीरटांड़ में आर्म्स…
रांची। तत्कालीन तुपुदाना ओपी प्रभारी दारोगा मीरा सिंह ईडी के एयरपोर्ट रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पहुंची है। ईडी के अधिकारी मीरा सिंह से पूछताछ कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य में जमीन और बालू घोटाले में मनी लांड्रिंग के बिंदु पर जांच कर रही ईडी ने रांची के तुपुदाना ओपी की प्रभारी दारोगा मीरा सिंह एवं उनके करीबी जमीन कारोबारी सह कांग्रेस नेता लाल मोहित नाथ शाहदेव के ठिकानों पर 21 मार्च को छापेमारी की थी। इसके अगले ही दिन 22 मार्च को एसएसपी ने तुपुदाना ओपी प्रभारी मीरा सिंह को लाइन हाजिर किया था। ये भी पढ़िए….. https://offbeatnews.in/former-minister-and-bjp-leader-girinath-singh-joins-rjd/
रांची। पूर्व मंत्री और भाजपा नेता गिरिनाथ सिंह फिर से राजद में शामिल हो गए हैं। बिहार प्रदेश राजद कार्यालय, पटना में मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव ने गिरिनाथ सिंह को राजद की सदस्यता देकर घर वापसी करवाया। झारखंड प्रदेश राजद के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने कहा कि गिरिनाथ सिंह संयुक्त बिहार में मंत्री और झारखंड प्रदेश राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। गिरिनाथ सिंह की घर वापसी हुई है। इनके राजद में पुन: वापस आने से पूरे…
धनबाद। जिला परिषद मैदान में लगे पुस्तक मेला के एक बुक स्टॉल में आज सुबह अचानक आग लग गई। स्टॉल धारक एवं सुरक्षा गार्ड की सूझबूझ से जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां भी मौके पर पहुंची। इससे पहले ही आग पर काबू पा लिया गया था। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। आयोजक आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटे हैं। स्टॉल धारक ने बताया की कुछ किताबें जली हैं जबकि आग बुझाने के दौरान पानी से भींगने से दो स्टॉल की महंगी महंगी…
देहरादून/रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड से हमेशा लगाव रहा है। यही कारण है कि वो समय पर यहां की यात्रा करते रहते हैं। हालांकि आज उनका चुनावी दौरा था। नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड और यहां के मुख्यमंत्री धामी से विशेष लगाव किसी से छिपा नहीं है। अक्सर जब दोनों मिलते हैं तो उनकी जुगलबंदी के खूब चर्चे होते हैं। आज भी रुद्रपुर की रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी राज्य के मुख्यमंत्री धामी के साथ गुफ्तगू में मशगूल नजर आए। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जब-जब मिलते हैं तब-तब दोनों की जुगलबंदी खूब दिखती है। बात माणा गांव…
रायपुर। महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक दिन पहले कहा है कि 3 अप्रैल को महतारी वंदन की अगली किस्त मिलेगी। अब महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भी यही बात दोहराई है। मंत्री राजवाड़े ने सोमवार को कहा कि इस बार महिलाओं के खाते में 3 अप्रैल को पैसे आ जाएंगे। पैसे डीबीटी के माध्यम से डाले जा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि बहुत से महिलाओं के खाते में अब तक पैसे नहीं गए इसे लेकर अभी कुछ दिन पहले डायरेक्टर से बात हुई थी। उन्होंने कहा है कि…