Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रामगढ़। रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में शनिवार की सुबह एक बार फिर एक भीषण हादसा हुआ। घाटी में यात्रियों से भरी एक बस पलट गई। इस हादसे के बाद सड़क पर पीछे से आ रही कई गाड़ियां आपस में टकरा गई। इसमें दो बाइक, एक ट्रक और दो कार शामिल है। इस भीषण सड़क हादसे में फिलहाल एक व्यक्ति के मौत की पुष्टि हुई है। इसके अलावा दर्जनों लोगों को गंभीर चोटे आई है। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है। ये भी पढ़िए….. https://offbeatnews.in/jharkhands-first-energy-minister-lalchand-mahato-passes-away/

Read More

हजारीबाग। ओकनी छोटा शिवमंदिर निवासी व्यवसायी उमेश कुमार शर्मा (64 वर्ष) गुरुवार की पूर्वाह्न करीब 11 बजे से लापता हैं। उनके परिजन उन्हें हर संभव जगह तलाश रहे हैं। परिवार के लोग काफी परेशान हैं। इस संबंध में लोहसिंगना थाने में आवेदन देकर उन्हें तलाशने की गुहार लगाई गई है। उनके पुत्र के मित्र अजय बंसल और दीपक शर्मा ने बताया कि वह सत्संग से जुड़े रहे हैं। पंजाब और कोडरमा में आयोजित सत्संग में भी उनकी तलाश की जा रही है। वह हजारीबाग शहर के गुरु नवाबगंज रोड स्थित जानकी स्टोर चलाते हैं। उनके मिलने पर उनके बड़े पुत्र…

Read More

रांची। राज्य के पहले ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो (72) का रांची में निधन हो गया है। गुरुवार की रात 11 बजे वह रांची के लालपुर स्थित अमरावती अपार्टमेंट स्थित अपने फ्लैट के बाथरूम में बेहोश होकर गिर गये थे, जिसके बाद परिजन उन्हें लालपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लालचंद महतो झारखंड गठन के बाद बनी पहली सरकार में ऊर्जा मंत्री थे। हालांकि, झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की सरकार को अस्थिर करने में उन्हीं की भूमिका मानी जाती है। उन्होंने बाबूलाल मरांडी की डोमिसाइल नीति क विरोध किया था।…

Read More

हजारीबाग। ओकनी छोटा शिवमंदिर निवासी व्यवसायी उमेश कुमार शर्मा (64 वर्ष) गुरुवार की पूर्वाह्न करीब 11 बजे से लापता हैं। उनके परिजन उन्हें हर संभव जगह तलाश रहे हैं। परिवार के लोग काफी परेशान हैं। इस संबंध में लोहसिंगना थाने में आवेदन देकर उन्हें तलाशने की गुहार लगाई गई है। उनके पुत्र के मित्र अजय बंसल और दीपक शर्मा ने बताया कि वह सत्संग से जुड़े रहे हैं। पंजाब और कोडरमा में आयोजित सत्संग में भी उनकी तलाश की जा रही है। वह हजारीबाग शहर के नवाबगंज रोड स्थित जानकी स्टोर चलाते हैं। उनके मिलने पर उनके बड़े पुत्र रंजन…

Read More

गिरिडीह। लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है। चुनाव के कार्यों में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं हो ऐसे में कई तरह के कार्यों पर भी प्रतिबंध है। प्रतिबंध 50 हजार रुपये से अधिक नगद राशि लेकर चलने पर भी है। प्रशासन नगद राशि लेकर चलने पर जांच कर रही है और तय मानक से अधिक मिलने पर कार्रवाई भी कर रही है। इसी क्रम में गिरिडीह पुलिस ने गुरुवार की सुबह बिहार के गया से कोलकाता जा रही महारानी बस से एक करोड़ नौ लाख 50 हजार करोड़ बरामद किये हैं। इस मामले की पुष्टि करते हुए…

Read More

हजारीबाग। हजारीबाग के गांधी मैदान मटवारी में गुरुवार को झामुमो के 45वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन शामिल हुई। मौके पर कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन न झुकें हैं और झारखंड न झुकेगा। झामुमो परिवार का यह स्थापना दिवस हमें याद दिलाता है कि खून-पसीना बहाकर हमारे वीर पुरुखों ने जल-जंगल-जमीन की रक्षा और झारखण्ड अलग राज्य के लिए संघर्ष तथा आंदोलन किया था। आज उन सभी वीर पुरुखों को मैं हेमन्त जी और अपनी ओर से नमन करती हूं। आदरणीय दिशोम गुरुजी के आदर्शों पर राज्य का हर एक व्यक्ति…

Read More

हजारीबाग। पूर्व राष्ट्रपति प्रत्याशी, पूर्व वित्त सह विदेश मंत्री और कभी भाजपा से यहां सांसद रहे कद्दावर नेता यशवंत सिन्हा ने भाजपा और उसके प्रत्याशी पर बड़ा हमला बोला है। हजारीबाग डेमोटांड़ ऋषभ वाटिका स्थित अपने आवास पर मंगलवार को इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जयप्रकाश भाई पटेल के पक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और उनकी हजारीबाग संसदीय सीट से जीत सुनिश्चित बताते हुए भाजपा को पूरी तरह घेरे में लिया। उन्होंने कहा कि जेपी भाई पटेल को जीताकर आतातायी से हजारीबाग को बचाएं, तो देश स्वत: बच जाएगा।  उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 40 वर्षों में हजारीबाग संसदीय क्षेत्र…

Read More

रामानुजगंज। शहर में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है. वार्ड क्रमांक 09 में कन्हर नदी एनीकेट के किनारे आमंत्रण धर्मशाला के पास बाइक चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसके बाद पुलिस प्रशासन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.  ग्राम कमलपुर के प्रताप मित्रा मछली बिक्री के काम से कन्हर के पार झारखंड के गोदरमाना बाजार गया हुआ था जब वापस लौटा तो उसका अपाचे बाइक क्रमांक CG 15 DR 5543 गायब था जिसके बाद पीड़ित ने रामानुजगंज थाना में लिखित में मामले की शिकायत दी है. ये भी पढ़िए….. https://offbeatnews.in/students-selected-in-navodaya-examination-were-honored-by-janchetna-kalyan-manch/

Read More

रामानुजगंज। शहर के वार्ड क्रमांक 12 निवासी प्रतिष्ठित व्यवसायी अनूप गुप्ता की पुत्री खुशी गुप्ता ने जवाहर नवोदय विद्यालय परीक्षा के सामान्य वर्ग में पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त की है। वहीं उत्कर्ष पांडे द्वितीय स्थान प्राप्त किये हैं। इस अवसर पर जन चेतना कल्याण मंच के अध्यक्ष विकास दुबे ने खुशी गुप्ता के घर जाकर उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। शुरू से पढ़ाई में रही मेधावी छात्रा खुशी ने हाल ही में सैनिक स्कूल की परीक्षा में भी उत्तीर्ण हुई है. ये भी पढ़िए….. https://offbeatnews.in/villagers-in-panic-as-elephant-crushes-woman-who-went-to-pick-mahua/

Read More

बलरामपुर। रायानुजगंज क्षेत्र में हाथियों का उत्पात जारी है. बीते मंगलवार को सुबह ग्राम पंचायत चिनिया के आश्रित ग्राम शिवपुर के जंगल में पूर्व सरपंच कलावती देवी जंगल में महुआ चुनने गई हुई थी देर शाम तक वापस अपने घर नहीं लौटी तो परिजनों ने अन्य ग्रामीणों के साथ जंगल जाकर देखा तो पता चला कि हाथी ने बेरहमी से कुचलकर मृतिका कलावती देवी की जान ले ली.  सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची गांव में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है. वन…

Read More