Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

नई दिल्ली। देश के किसी भी भाग से ईद का चांद निकलने की पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए भारत में ईद-उल-फित्र का पर्व 11 अप्रैल यानी गुरुवार के दिन मनाया जाएगा। ऐतिहासिक जामा मस्जिद में आयोजित मरकजी रूयत-ए-हिलाल कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया है। बैठक में चांद नहीं निकलने की जानकारी देते हुए कल मुसलमानों से रोजा रखने की अपील की गई है। जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने कहा है कि देश के किसी भी भाग से ईद का चांद निकलने की सूचना नहीं मिली है। सभी स्थानों पर संपर्क किया गया है…

Read More

बलरामपुर। रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक 01 में संचालित न्यू स्मार्ट पब्लिक स्कूल में आज मंगलवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी कक्षाओं के परीक्षा में बेहतर परिणाम हासिल करने वाले बच्चों को एवं खेलकूद में स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. बच्चों के अभिभावकों के लिए भी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जि‌समें बच्चों के अभिभावकों को भी पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया.  बच्चों को दी जा रही बेहतर गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा इस दौरान न्यू स्मार्ट पब्लिक स्कूल के प्राचार्य जय कुमार रवि ने संबोधित करते…

Read More

रामगढ़। चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो गई है। इस त्यौहार को लेकर विश्व प्रसिद्ध रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका मंदिर में भी विशेष पूजन का आयोजन किया गया है। मां छिन्नमस्तिका मंदिर में प्रथम दिन पुजारियों के द्वारा मां दुर्गा के प्रथम रूप शैलपुत्री की आराधना की गई। इस दिन मां छिन्नमस्तिका के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सुबह से ही भैरवी नदी में स्नान कर श्रद्धालु माता के दर्शन करने मंदिर पहुंचे। पुजारी दीपेंद्र पांडा ने बताया कि मां शैलपुत्री की आराधना करने वाले लोगों को तत्काल सिद्धि प्राप्ति होती है। साथ ही घर परिवार में सुख…

Read More

रांची। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े मामले में फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मास्टरमाइंड मोहम्मद सद्दाम को ईडी ने गिरफ्तार किया है। हालांकि जमीन से जुड़े एक अन्य मामले में ईडी ने सद्दाम को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा था। ईडी कोर्ट के आदेश पर फिर से ईडी मंगलवार को सद्दाम को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। पेशी के दौरान ईडी के विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार ने ईडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की कोर्ट से आग्रह किया कि आरोपित से सात दिनों तक पूछताछ की रिमांड की अनुमति दी जाये। इसका आरोपित की अधिवक्ता स्नेह…

Read More

रायपुर। समुद्र से आ रही नमी के चलते इस समय राजधानी समेत पूरे छत्तीसगढ़ का मौसम पीछले तीन दिनों से बदला हुआ है जिससे राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश भी हुई है। बारिश के बाद तापमान एकदम से 12 डिग्री लुढ़क गया और 29 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं आज सुबह (मंगलवार) रायपुर में एक बार फिर मौसम का रुख बदल गया। सुबह आसमान में काले बादल छा गए और बिजली की चमक के साथ जमकर बारिश हुई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक प्रदेश में बादल छाये रहेंगे। साथ ही अंधड़ और कुछ इलाकों में…

Read More

नई दिल्ली। चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस के साथ आज से आदि शक्ति मां दुर्गा की आराधना का महापर्व प्रारंभ हो गया। देशभर की शक्तिपीठों में मां के दर्शन के लिए सुबह से लंबी कतारें लगी हुई हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के छतरपुर मंदिर, झंडेवालान मंदिर और कालकाजी मंदिर में सुबह की आरती के साथ मां के दर्शन शुरू हो गए। असम में मां कामाख्या, मुंबई में मुंबा देवी मंदिर, हिमाचल प्रदेश में ज्वालाजी, नयनादेवी, मध्य प्रदेश के मैहर में मां शारदा पीठ और उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में रामगिरी शक्तिपीठ और विंध्याचल शक्तिपीठ में उपासक पवित्र नदियों में स्नान…

Read More

हजारीबाग। आज वर्तमान परिस्थितियों की ज्वलंत शंकाओं का शीतल समाधान प्रदान करने वाले शंका समाधान प्रणेता मुनि श्री 108 प्रमाणसागर जी महाराज के गृह नगर हजारीबाग से जैन महिला मिलन की अगुवाई में पांच तीर्थंकरों के जन्मस्थली अयोध्या यात्रा के लिए बस रवाना हुई। जैन महिला मिलन की संतोष अजमेरा ने कहा कि पर्यटन स्थलों को देखने से मन आनंदित होता है परंतु तीर्थस्थलों के दर्शन से आत्मा आनंदित होती है।सभी ने जैन महिला मिलन के इस पुण्य प्रयास की भूरी भूरी अनुमोदना की। मौके पर पहुंचे दिगंबर जैन पंचायत के कार्यकारणी सदस्य ने सभी की यात्रा आकुलता रहित हो,…

Read More

लोहरदगा। सेन्हा थाना क्षेत्र के सेरेंगहातु गांव में स्थित एक सैलून में सोमवार की सुबह बदमाशों ने जमीन कारोबारी नरेश साहू उर्फ शिबू साहू (48) की गोली मारकर हत्या कर दी। नरेश साहू जिले के सोबरन टोली के रहने वाले थे। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। बताया जाता है कि घटना उस वक्त हुई, जब नरेश साहू सेरेंगहातु स्थित रामजतन साहू के मकान में स्थित सैलून में सेविंग करा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो लोग दुकान में घुसे और नरेश के सिर में गोली मारकर फरार हो गए। गोली लगने के बाद उनकी मौके…

Read More

बॉलीवुड डेस्क। कॉमेडी किंग और एक्टर कपिल शर्मा इन दिनों अपने नए शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार कपिल का शो कई वजहों से बेहद खास है। इसकी एक वजह ये भी है कि छह साल बाद दर्शकों को कॉमेडियन सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा को एक साथ देखने का मौका मिला है। हालांकि, कहा जाता है कि इनके बीच विवाद अभी भी खत्म नहीं हुआ है। इस बार कपिल का शो टीवी पर नहीं, बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर प्रसारित किया जा रहा है। शो के अब तक दो एपिसोड आ चुके…

Read More

रांची। पलामू जेल के कैदी अजय चौधरी की रिम्स में सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी। अजय चौधरी पर बीते 26 मार्च को अपने चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या करने अरोप था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपित अजय चौधरी को 28 मार्च को मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। वह 28 मार्च से पलामू सेंट्रल जेल में बंद था।अचानक तबीयत खराब होने के बाद उसे रिम्स में भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी। 26 मार्च को पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरटांड में मनोज चौधरी की…

Read More