Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रायपुर। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना अंतर्गत रायपुर-दुर्ग मार्ग पर मंगलवार की रात एक निजी कंपनी के कर्मचारियों की बस के खाई में गिरने से 13 लोगों की मौत पर राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने दुख जताया है। जिला प्रशासन ने घटना के कारणों की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।कंपनी प्रबंधन ने मृतकों के आश्रित परिजनों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा और एक परिजन को नौकरी देने की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बस के दुर्घटना पर राज्यपाल हरिचंदन ने एक्स पर लिखा कि कुम्हारी थाना अंतर्गत रायपुर-दुर्ग मार्ग पर कल निजी कंपनी के कर्मचारियों…

Read More

रायपुर। दुर्ग के कुम्हारी के पास एक निजी कंपनी की हुई बस दुर्घटना के घायल कर्मचारियों से बुधवार को एम्स पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री साय ने चिकित्सकों को घायल कर्मचारियों के समुचित इलाज का प्रबंध करने को कहा और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने चिकित्सकों को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए, साथ ही घायलों के परिजनों को उन्होंने कहा कि उन्हें चिकित्सा संबंधी फ़िक्र करने की आवश्यकता नहीं है। ये भी पढ़िए…… https://offbeatnews.in/cat-fell-into-bio-gas-pit-in-ahmednagar-maharashtra/

Read More

मुंबई। महाराष्ट्र में अहमदनगर जिले के नेवासा तहसील के वाकड़ी गांव में मंगलवार शाम बायो गैस के गड्ढे में गिरी बिल्ली को बचाने पहुंचे छह लोगों में पांच की दम घुटने से मौत हो गई। छठे बेहोश व्यक्ति को अहमदनगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में चार पुरुष एक ही परिवार के हैं। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है। तहसील और पुलिस अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सबसे पहले एक व्यक्ति गड्ढे में उतरा और छटपटाने लगा। इसके बाद उसे बचाने के लिए एक के बाद एक छह लोग गड्ढे…

Read More

रायपुर। दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने छत्तीसगढ़ के कुम्हारी बस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। मंगलवार रात कर्मचारियों से भरी बस 40 फीट गहरी मुरुम के खदान में गिर गई थी। इससे पहले 14 लोगों की मौत होने की सूचना थी। हादसें में 15 लोग घायल हुए हैं। इनमें 10 की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि बस चालक पर 3 धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद आक्रोशित अन्य कर्मचारियों ने केडिया कंपनी में काम बंद कर दिया है। हादसे…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ देश के उन चुनिंदा राज्यों में है जहां पुरूषों से ज्यादा महिला मतदाता हैं। प्रदेश में मतदाता लिंगानुपात 1015 है यानी एक हजार पुरूष में एक हजार पंद्रह महिला मतदाता। राज्य में सबसे अधिक महिला मतदाता रायपुर लोकसभा क्षेत्र में है जहाँ 11 लाख 69 हजार 358 महिला मतदाता हैं जबकि मतदाता लिंगानुपात सबसे अधिक बस्तर लोकसभा क्षेत्र का है।यहां कुल एक हजार पुरूष मतदाता में 1086 महिला मतदाता हैं। छत्तीसगढ़ की महिलाएं सिर्फ मतदाता के तौर पर ही नहीं बल्कि निर्वाचन कार्य में अपनी मजबूत और अहम भूमिका निभा रहीं हैं। इसी प्रकार निर्वाचन के लिए दिव्यांग…

Read More

भोपाल। मध्यप्रदेश में बीते तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से ‘चैत्र‘ के महीने में भी ‘मानसून’ सा नजारा देखने मिल रहा है। राज्य के अनेक जिलों में तेज हवाओं के साथ रुक-रुक बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। बुधवार को भी सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। हालांकि, बीच-बीच में सूरज तल्खी दिखाने का प्रयास करता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने बुधवार को भोपाल, जबलपुर, उज्जैन समेत 27 जिलों में बारिश हो सकती है। विभाग ने इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां 40 से 50…

Read More

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कल रात करीब नौ बजे केडिया डिस्टलरी के लगभग 40 कर्मचारियों को लेकर कुम्हारी से भिलाई लौट रही बस 20 फीट गहरी मुरम खदान में गिर गई। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे पर दुख जताया है। प्रशासनिक और कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, 11 लोगों की मौत मौके पर हो गई। बाकी घायलों में से चार ने अस्पताल में दम दोड़ दिया। शहर पुलिस अधीक्षक (छावनी क्षेत्र) हरीश पाटिल ने बताया कि घटनास्थल के दृश्यों से पता…

Read More

बलरामपुर। जिला मुख्यालय बलरामपुर में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं दुर्गा वाहिनी का जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुआ। बैठक में विभाग संगठन मंत्री मदन मोहन शर्मा जिला अध्यक्ष ललन कुशवाहा जिला मंत्री अभिषेक मिश्रा एवं बजरंग दल जिला संयोजक जसू केसरी भी उपस्थित रहे जिनके समक्ष जिले के अनेकों युवा युवतियों ने बजरंग दल एवं दुर्गा वाहिनी का सदस्यता ग्रहण किया एवं संगठन विस्तार हेतु बजरंग दल की घोषणा की गई।  जिसमें आशीष चौबे को प्रखंड मंत्री विश्व हिंदू परिषद निहाल कश्यप को प्रखंड सुरक्षा प्रमुख बजरंग दल सुशील मेहरा को रामानुजगंज नगर संयोजक बजरंग दल सौरभ श्रीवास्तव को…

Read More

रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी 13 अप्रैल को बस्तर पहुंच रहे हैं। वे बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के पक्ष में प्रचार करेंगे। राहुल गांधी के दौरे के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रभारी सचिव चंदन यादव ने कहा कि, स्टार प्रचारकों दौरा शुरू हो रहा है. 13 को राहुल गांधी बस्तर में चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद लगातार बड़े नेताओं का आगमन होगा। प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे का दौरा होगा। उल्लेखनीय है कि, छत्तीसगढ़ में पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को बस्तर सीट के लिए चुनाव होने वाला है।…

Read More

नई दिल्ली। देश के किसी भी भाग से ईद का चांद निकलने की पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए भारत में ईद-उल-फित्र का पर्व 11 अप्रैल यानी गुरुवार के दिन मनाया जाएगा। ऐतिहासिक जामा मस्जिद में आयोजित मरकजी रूयत-ए-हिलाल कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया है। बैठक में चांद नहीं निकलने की जानकारी देते हुए कल मुसलमानों से रोजा रखने की अपील की गई है। जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने कहा है कि देश के किसी भी भाग से ईद का चांद निकलने की सूचना नहीं मिली है। सभी स्थानों पर संपर्क किया गया है…

Read More