Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

लातेहार। जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र के हुम्बू गांव के पास मंगलवार की रात दो मोटरसाइकिल में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई ।जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों को बालूमाथ में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया । मृतकों की पहचान हेरहंज थाना क्षेत्र के हाटाटोंगरी निवासी जितेंद्र गंझू (22),रविन्द्र गंझू (21) और हेरहंज के चुकू गांव निवासी सूरज यादव (30) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सूरज यादव ,राहुल यादव एवं पवन यादव बाइक में सवार होकर बरहमोरिया…

Read More

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने जमीन घोटाला मामले में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो ) नेता सहित चार लोगों के कुल नौ अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार छापेमारी के बाद ईडी की टीम झामुमो नेता अंतु तिर्की और जमीन कारोबारी बिपिन सिंह को अपने साथ ले गई है। छापेमारी में ईडी को कई अहम दस्तावेज और डिजिटल इक्यूमेंट मिले हैं, जिसमे जमीन घोटाले से सम्बंधित कई जानकारियां उपलब्ध है। लगभग 13 घंटे के बाद ईडी की छापेमारी खत्म हो गई। ईडी ने जांच में पाया है कि झामुमो नेता अंतु तिर्की और मो. सद्दाम के बीच…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में प्रथम एवं द्वितीय जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की सीबीआई जांच कराने वाली बुद्धदेव उरांव की जनहित याचिका की सुनवाई मंगलवार को हुई। मामले में न्यायाधीश आर मुखोपाध्याय की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मामले को दूसरे सक्षम बेंच में भेजने का निर्देश दिया। मामले में सीबीआई की ओर से स्टेटस रिपोर्ट दाखिल किया जा चुका है। पूर्व में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के अधिवक्ता राजीव कुमार की ओर से कोर्ट को बताया गया था कि वर्ष 2011 में मामले को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो ने एफआईआर दर्ज की थी। बाद में हाई कोर्ट के आदेश के…

Read More

खूंटी। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद 1952 से लेकर अब तक खूंटी संसदीय सीट पर हुए 17 लोकसभा चुनावों में मात्र एक महिला को अब तक संसद पहुंचने का का मौका मिला है और वे थीं बिहार की पूर्व मंत्री और बिरसा कॉलेज खूंटी की प्राचार्या सुशीला केरकेट्टा। सुशीला केरकेट्टा ने 2004 कें लोकसभा चुनाव में छह बार के सांसद कड़िया मुंडा को मात दी थी। उसके पहले या बाद में किसी महिला को लोकसभा पहुंचने का मौका नहीं मिला। वैसे कांग्रेस ने सुशीला केरेट्टा के पहले या बाद में किसी भी पार्टी ने महिला उम्मीदवारों को टिकट नहीं दिया। भाजपा…

Read More

लातेहार। लातेहार पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नक्सलियों के द्वारा बरवाडीह थाना क्षेत्र के मोरवाई गांव के निकट जंगल में छुपा कर रखे गए आठ बम को बरामद किया। बरामद बम को जंगल में ही बम निरोधक दस्ते ने विस्फोट का निष्क्रिय कर दिया। एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरवाई गांव के पास स्थित जंगल में कुछ संदिग्ध वस्तुएं देखी गई हैं। इस सूचना पर पुलिस और सीआरपीएफ की टीम संयुक्त रूप से जंगल में छापामारी अभियान चलाई। छापामारी के क्रम में एक…

Read More

बलरामपुर। उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र रामानुजगंज में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर की 133वीं जयंती कार्यक्रम डॉ रविन्द्र तिग्गा अधिष्ठाता के मार्गदर्शन में धूमधाम से मनाया गया.  कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ ममता पैकरा के द्वारा बाबा साहब के चलचित्र और मां सरस्वती की प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर किया गया. डॉ द्वारिका धीश चुरपाल ने अपने उद्बोधन में बाबा साहब की जीवनी एवं संविधान निर्माण में उनके योगदान के बारे में बताया. प्रथम वर्ष के छात्रों अविनाश सुंदर मनु त्रिपाठी द्वारा भाषण एवं गीत प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम का संचालन प्रथम…

Read More

बलरामपुर (Dream 11 Winner)। जिले के ग्राम पंचायत कामेश्वर नगर के रहने वाले उपेन्द्र कुमार ने आईपीएल मैच में ड्रीम इलेवन पर टीम बनाकर अठारह लाख रुपए जीत गए. इतनी बड़ी रकम जीतने के बाद वह काफी खुश हैं. उन्होंने केक काटकर अपनी खुशी जाहिर की है. अत्यंत गरीब है परिवार, पिता करते है मजदूरी ड्रीम इलेवन पर टीम बनाकर लाखों रुपए जीतने वाले उपेन्द्र का कहना है कि जीते हुए पैसों से उनके पास ट्यूशन पढ़ने वाले बच्चों के लिए बेहतर व्यवस्था करना चाहते हैं. (Dream 11 Winner) उनके पिता मजदूरी करते हैं परिवार अत्यंत गरीब है. दो साल…

Read More

रामगढ़। जिले के मांडू प्रखंड अंतर्गत दिग्वार पोचरा गांव में शांति व्यवस्था भंग करने की कोई कोशिश के बाद रामगढ़ जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। सोमवार को डीसी चंदन कुमार और एसपी डॉ बिमल कुमार ने संयुक्त रूप से जिला शांति सह निगरानी समिति की बैठक बुलाई। इस दौरान उन्होंने रामनवमी जुलूस में डीजे को पूरी तरीके से प्रतिबंधित कर दिया है। डीसी ने कहा कि पुलिस पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने क्षेत्र के सभी पूजा समितियों और अखाड़ों के पदाधिकारी से संपर्क कर उन्हें इसकी सूचना दें। जुलूस में कोई डीजे पकड़ा…

Read More

रामगढ़। दामोदर नदी को प्रदूषण से बचने के लिए शहर के गंदे पानी को फिल्टर किया जाना था। नमामि गंगे योजना के तहत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की योजना जुडको द्वारा पारित की गई थी। लेकिन अब इस योजना पर ग्रहण लगता दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों के विरोध के कारण निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा आवंटित जमीन पर ग्रामीण दावेदारी कर रहे है। जानकारी के अनुसार नालों के प्रदूषित पानी को दामोदर में सीधे तौर पर गिरने से रोकने के लिए यह योजना बनी थी। नदी के दोनों किनारों पर इंटरसेप्शन व डायवर्सन विधि…

Read More

रांची। राज्य में इस बार लोकसभा की 14 सीटों के लिए चुनाव चार चरणों में होंगे। पहले चरण में चार सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया 18 अप्रैल से शुरू होगी और 13 मई को वोट डालें जाएंगे। राज्य की 14 लोकसभा सीटों में एनडीए, इंडी गठबंधन और अन्य दल अब तक 34 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुके हैं। घोषित प्रत्याशी गर्मी की तपिश में पसीना बहा रहे हैं। लगातार प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान भी शुरू कर दिया है। झारखंड में पहले चरण में 13 मई को सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू लोकसभा सीट के…

Read More