Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

कोडरमा, अरुण सूद। रामनवमी त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने जिले के सभी प्रखंडों में जगह-जगह और मुख्य स्थलों एवं मार्गों में दण्डाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारीयों की प्रतिनियुक्ति की है। साथ ही आमजनों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात हैं।  प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी द्वारा त्यौहार के दौरान सौहार्द बिगाड़ने वाले आसामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है और सोशल मीडिया पर भी सतत निगरानी रखी जा रही है। ड्रोन के माध्यम से भी आसामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा रही है। जिला नियंत्रण कक्ष 24×7 कार्यरत हैं।  पर्व…

Read More

कोडरमा, अरुण सूद। कोडरमा संसदीय क्षेत्र साल 1977 में अस्तित्व में आया था। उस समय से कई बार लोकसभा चुनाव हुए पर इसमें सबसे अधिक भाजपा ने यहां से सात बार जीत हासिल की है। इस आधार पर कहा जा सकता है कि भारतीय जनता पार्टी के लिए कोडरमा परंपरागत सीट रही है। कोडरमा से भाजपा के टिकट पर रीतलाल प्रसाद वर्मा 4 बार और भारतीय लोक दल से एक बार, इसी पार्टी से बाबूलाल मरांडी एक बार, रविंद्र राय एक बार और अन्नपूर्णा देवी एक बार सांसद के रूप में चुने गए। कांग्रेस से तिलकधारी सिंह ने दो बार…

Read More

रांची। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े 8.46 एकड़ जमीन की फर्जीवाड़ा मामले में मंगलवार को ईडी की छापेमारी के बाद गिरफ्तार किए गए झामुमो नेता अंतू तिर्की, जमीन कारोबारी बिपिन सिंह, मोहम्मद इरसाद और प्रियरंजन सहाय को ईडी की विशेष न्यायाधीश के समक्ष उनके मोरहाबादी स्थित आवास में बुधवार को पेश किया गया। इसके बाद चारों आरोपितों को ईडी की न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा जेल भेज दिया गया। इससे पूर्व ईडी ने इनसे पूछताछ के लिए सात दिनों की रिमांड मांगी है, जिस पर गुरुवार को सुनवाई होगी। रिमांड पर लिये गए फर्जी दस्तावेज बनाने के मास्टर माइंड…

Read More

नई दिल्ली। देश में आज रामनवमी की धूम है। सुबह से मंदिरों के बाहर लोग मंदिरों के बाहर कतारबद्ध हैं। दिल्ली के झंडेवालान मंदिर, कालकाजी शक्ति पीठ और छतरपुर मंदिर में लोग मां दुर्गा के रूपों की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। अयोध्याधाम में 500 साल के लंबे इंतजार के बाद प्रभु श्रीराम के जन्म स्थान बने भव्य-दिव्य मंदिर में रामनवमी का त्यौहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है। अयोध्याधाम में सूर्यवंशी भगवान श्रीराम के माथे पर स्वयं सूर्यदेव तिलक करेंगे। भगवान रामलला के ललाट पर सूर्य किरण 12 बजकर 16 मिनट पर करीब पांच मिनट तक पड़ेगी। इसके लिए महत्वपूर्ण…

Read More

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा से ओडिशा के जग प्रसिद्ध मंदिर जगन्नाथ पुरी जा रही डॉल्फिन बस सर्विस की एक यात्री बस मंगलवार सुबह लगभग 4 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस चालक और उसके चालक साथी की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई । बस में लगभग 35 यात्री थे। 20 से ज्यादा यात्रियों को चोट आई हैं। पांच यात्री गंभीर है। इस बस में सवार दर्री कोरबा के एक परिवार के सदस्य कमलेश साहू ने बताया है कि ओडिशा के अंगुल से लगभग 15 किलोमीटर दूर डलफिन बस एक दुर्घटनाग्रस्त हाइवा से टकरा गई। यह हाइवा खड़ा था। यह टक्कर…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मांड इलाके के हापाटोला के जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में घायल दो जवानों को बेहतर इलाज के लिए एयर लिफ्ट कर राजधानी रायपुर लाया गया। घायल जवानों का इलाज देवेंद्र नगर स्थित नारायणा हॉस्पिटल में किया जाएगा। राज्य के गृह मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कुछ ही देर में घायल जवानों से मुलाकात करेंगे। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में आज की तारीख याद रखी जाएगी कि हमारे सुरक्षाबल के जवानों ने कांकेर जिले…

Read More

कांकेर। कांकेर के हापाटोला जंगल में मंगलवार को नक्सलियों से मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। इनामी नक्सली कमांडर सहित 29 नक्सली मार गिराए गए हैं। घटनास्थल से भारी संख्या में हथियारों की बरामदगी हुई है। इलाके में तलाशी अभियान फिलहाल जारी है। इस दौरान घायल तीन सुरक्षा जवानों की हालत खतरे से बाहर है। आईजी बस्तर सुदरराज पी. ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि इनामी नक्सली सहित 29 नक्सली मारे गए गए हैं। सभी 29 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। शवों की शिनाख्त अभी नहीं हुई है। मौके पर तलाशी अभियान जारी…

Read More

जमशेदपुर। पुलिस ने हाइवा चालक हत्याकांड में सात आरोपितों को गिरफ्तार कर कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इनमें प्रवीर सिंह उर्फ छोटू, राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा, अर्जुन महतो उर्फ अर्जुन बच्चा, राहुल राय, अभिषेक साह, रौनक शर्मा और आशीष बर्मन हैं। इनके पास से दो मोटरसाइकिल, एक ऑटो, तीन पिस्टल, 3 देसी कट्टा, 11 राउंड जिंदा कारतूस और तीन मैगजीन बरामद हुई हैं। यह जानकारी मंगलवार को एसएसपी किशोर कौशल ने प्रेसवार्ता में दी। एसएसपी ने बताया कि 14 अप्रैल को उलीडीह थाना अंतर्गत वसुंधरा एस्टेट के समीप हुए चालक सन्नी यादव हत्याकांड में सातों शामिल थे।…

Read More

पलामू। पलामू प्रमंडल अंतर्गत गढ़वा के उपायुक्त शेखर जमुआर की बेटी साक्षी जमुआर ने यूपीएससी परीक्षा में 89वां रैंक हासिल किया है। साक्षी जमुआर (24) का यह तीसरा प्रयास था। वह साल 2021 से लगातार यूपीएससी की परीक्षा दे रही थी। पिछली दो परीक्षाओं में उसे असफलता प्राप्त हुई थी, लेकिन अपने तीसरे प्रयास में उसने ऑल ओवर इंडिया 89वां रैंक प्राप्त किया है। साक्षी गढ़वा में ही उपायुक्त आवास पर अपने माता-पिता के साथ रहती है। यूपीएससी के रिजल्ट की घोषणा होने के बाद उपायुक्त शेखर जमुआर एवं साक्षी जमुआर को बधाई देनेवालों का तांता लग गया। गढ़वा के…

Read More

कोडरमा, अरुण सूद। झुमरीतिलैया शहर के बिशनपुर रोड निवासी श्याम नंदन सिंह के पुत्र सिद्धांत कुमार ने यूपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 114वां स्थान प्राप्त किया है। इससे पहले वह बीएससी में पांचवा स्थान प्राप्त कर टैक्स कमिश्नर बने थे और अभी बिहार के गया जिला में प्रतिस्थापित हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ पूरे परिवार को दिया। इधर उनकी सफलता पर सीडी कॉलोनी मोहल्ले में उत्साह है। उनके चाचा रघु प्रताप सिंह ने मोहल्ले वासियों का मुंह मीठा कराया। ये भी पढ़िए…… https://offbeatnews.in/three-killed-in-collision-between-two-motorcycles-in-latehar/

Read More