Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

नई दिल्ली। पिछले सप्ताह तेजी का रुख दिखाने के बाद अब घरेलू सर्राफा बाजार में लगातार तीसरे दिन करेक्शन होता नजर आ रहा है। बाजार में आई गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 72,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। हालांकि चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज भी 73 हजार रुपये के स्तर के ऊपर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी चेन्नई के अलावा देश के अन्य सर्राफा बाजारों में 66,140 रुपये से लेकर 66,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।…

Read More

रामानुजगंज। नगर के मध्य बाजार वार्ड क्रमांक 11 में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती को श्रद्धा भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर में सुबह से ही हनुमान मंडली एवं भक्तों के द्वारा सुंदरकांड का पाठ करते हुए विधिवत हवन पूजन कर लोगों को प्रसाद वितरण कर जन्मोत्सव मनाया गया। हर साल चैत्र माह की पूर्णिमा के दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है। पौराणिक और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन संकटमोचन हनुमान जी का अवतरण हुआ था, इसलिए देशभर में इस दिन उनके जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि हनुमान जी…

Read More

हजारीबाग। विजय शंखनाद द्वारा पैराडाइस रिसोर्ट में आयोजित हनुमान बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता में जिला के विभिन्न प्रखंडों से आए बालक बालिकाओं ने हनुमान के बाल रूप धारण कर अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 3 से 6 वर्ष ग्रुप में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के तीनों विद्यार्थी अव्वल रहे, जिसमे प्रथम पुरस्कार कश्मीर वस्त्रालय द्वारा ₹7100 आदिशक्ति मौर्य, द्वितीय पुरस्कार विजय शंखनाद द्वारा ₹5100 अक्षत कुमार और तृतीय पुरस्कार हर्ष अजमेरा द्वारा ₹3100 प्रथम शर्मा तथा ग्रुप बी 6 से 9 वर्ष में प्रथम पुरस्कार हर्ष अजमेरा द्वारा ₹7100 अभिमन्यु कुमार, द्वितीय पुरस्कार विजय शंखनाद द्वारा ₹5100 प्रभाकर कुमार पांडे…

Read More

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में हुए आपाटोला मुठभेड़ में मारे गए सभी 29 नक्सलियों की पहचान के साथ नक्सलियों पर घोषित इनामी की राशि की जानकारी सार्वजनिक की गई है। कांकेर पुलिस ने सोमवार की देर रात जानकारी देते हुए बताया कि मारे गए सभी 29 नक्सलियों पर कुल 01 करोड़ 78 लाख रुपये का इनाम घोषित था। वहीं नक्सलियों से जब्त एके- 47 और इंसास जैसे हथियारों पर पुलिस ने 07 लाख 55 हजार का इनाम रखा था। इस तरह कुल ईनामी राशि 01 करोड़ 85 लाख 55 हजार रुपये आंकी गई है। पहली बार नक्सलियों के शीर्ष…

Read More

रायपुर। प्रदेश में सोमवार को आंधी व बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि मध्य छत्तीसगढ़ में वर्षा होगी। उल्लेखनीय है कि रविवार को बस्तर के कुछ इलाकों में दो सेंटीमीटर तक बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ इरान के ऊपर स्थित है। एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका, हवा की अनियमित गति दक्षिण छत्तीसगढ़ से दक्षिण तमिलनाडु तक है। 22 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ तथा वज्रपात की…

Read More

रांची। रिम्स की सुरक्षा में एक बार फिर चूक का मामला सामने आया है। सुरक्षा में चूक की वजह से रिम्स के सर्जरी वार्ड से कैदी श्याम किशोर चौधरी (32) हाथ से हथकड़ी निकाल कर रविवार रात भाग निकला। आरोपित पलामू जिला के हरिहरगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसे 13 अप्रैल को डालटनगंज सदर अस्पताल से रिम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। कैदी ने कील निगल लिया था। इस कारण 13 अप्रैल को उसके पेट का ऑपरेशन हुआ था। बरियातू थाना प्रभारी सुरेश मंडल ने बताया कि कैदी के भागने को लेकर बरियातू पुलिस ने…

Read More

रायपुर। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बस्तर सीट पर मतदान के बाद रविवार से भाजपा के केंद्रीय नेताओं की चुनावी सभाएं शुरू हो गई हैं। सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की कांकेर में करीब 10.30 बजे चुनावी सभा होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज सुबह 10.45 बजे सबसे पहले बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के लोरमी में भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू के पक्ष में प्रचार करते हुए सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष नड्डा दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के भिलाई में 12.30 बजे भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के पक्ष में प्रचार करते हुए सभा को…

Read More

पटना। बिहार में झुलसाने वाली पछुआ हवा और भीषण गर्मी की वजह से अग लगने की घटनाएं एक बार फिर से बढ़ गई हैं। हर दिन राज्य के अलग-अलग हिस्सों में आग का तांडव देखने को मिल रहा है। अगलगी की ताजा घटना पश्चिम चंपारण के बेतिया से सामने आई है, जहां खाना बनाने के दौरान लगी आग में 100 से अधिक घर जल गए। पुलिस के मुताबिक जिले में बैरिया प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी पटजीरवा के वार्ड नंबर 13 निवासी भिखम यादव के घर में महिलाएं खाना बना रही थी। इसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से घर में…

Read More

नई दिल्ली। देश में लोकतंत्र का उत्सव जारी है और पहले चरण में देशभर में मतदाता बड़ी संख्या में वोट डाल रहे हैं। दोपहर 1 बजे तक 35 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। पहले चरण में सभी 21 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में मतदान सुचारु और शांतिपूर्वक चल रहा है। आज सुबह 7 बजे 102 संसदीय क्षेत्रों में एक साथ मतदान शुरू होने पर मतदान केंद्रों पर लंबी कतारों में खड़े मतदाताओं को वोट देने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते हुए देखा गया। यह क्रम दोपहर बाद भी जारी है। चुनाव आयोग के अनुसार आज मतदान केंद्रों…

Read More

चतरा। राज्य के चतरा जिले के टंडवा में संचालित एनटीपीसी प्लांट में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना की वजह से प्लांट में चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। आग पर काबू पाने के लिए एनटीपीसी के जीएम ने फायर ब्रिगेड को कॉल किया है। आग से लाखों के नुकसान का अनुमान है। आग लगने और कोयले की लपटों से पूरा इलाका धुएं से भर गया है। टंडवा प्रखंड क्षेत्र के लोगों को धुएं से सांस लेने में दिक्कतें हो रही है। बताया जा रहा कि घटना के लगभग 45…

Read More