Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची। राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा के वाहन पार्किंग एवं आवागमन में बढ़ती परेशानियों को देखते हुए एयरपोर्ट प्रबंधन ने एक मई से वाहन आवागमन एवं पार्किंग की व्यवस्था में बदलाव किया है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्री टर्मिनल भवन के पास जाम को कम करने के लिए पुराने टर्मिनल बिल्डिंग के सामने 350 वाहनों के लिए अतिरिक्त पार्किंग स्थान आवंटित किया है। इस संबंध में एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि आने वाले समय में एयरपोर्ट पार्किंग शुल्क के लिए एक निर्धारित स्वचालित व्यवस्था लागू होगी। वहीं अनधिकृत वाहन पार्किंग को रोकने के लिए जिला प्रशासन के सहयोग…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर से करवट ली है। रविवार सुबह से ही राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं, जिससे बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। विगत दिनों भी प्रदेश के कई जिलों में अंधड़ के जमकर बारिश हुई थी। अचानक बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से लोगों को फिर भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। मौसम विभाग द्वारा जारी सूचना के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में मध्य अफगानिस्तान के ऊपर 3.1 किलोमीटर से…

Read More

बलिया। समाजवादी पार्टी से बलिया लोकसभा प्रत्याशी सनातन पाण्डेय के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर आरोप है कि टिकट मिलने के बाद अपने संसदीय क्षेत्र में प्रथम आगमन पर उन्होंने हेट स्पीच दी। उल्लेखनीय है कि समाजवादी पार्टी के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र बलिया के प्रत्याशी सनातन पाण्डेय शनिवार को पहली बार जिला मुख्यालय पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने कहा था कि यदि चुनाव में धांधली हुई तो मतगणना स्थल से या तो उनकी या कलेक्टर की लाश बाहर आएगी। आरोप है कि इसके अलावा भी उन्होंने वर्तमान सरकार के कार्यकाल व कार्यों को लेकर…

Read More

रायगढ़। अनुविभाग खरसिया अंतर्गत ग्राम-अंजोरीपाली के 8 लोगों की प्राकृतिक आपदा पानी (नदी) में डूबने से असामयिक मृत्यु होने पर मृतक के नजदीकी वारिसानों को 4-4 लाख रुपये की वित्तीय सहायता अनुदान राशि स्वीकृत कर जारी की गई है।उल्लेखनीय है कि रायगढ़ जिले के खरसिया ब्लाक के निवासी उड़ीसा के पथरसेनी में मंदिर दर्शन हेतु गये थे।  महानदी तट से वे लकड़ी की नाव (डोंगा)में सवार होकर मंदिर तक पहुंचे तथा दर्शन के बाद वापस लौटते समय यह दुखद घटना घटित हुई थी। उक्त घटना में मृतक सभी 8 लोगों को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत 4-4 लाख रुपये…

Read More

रांची। ईडी की अदालत ने शनिवार को जमीन घोटाला मामले में आरोपित पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी। सोरेन ने चाचा के अंतिम संस्कार और क्रिया-कर्म में शामिल होने के लिए यह याचिका दाखिल की थी, जिस पर सुनवाई के बाद ईडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत ने अंतरिम जमानत नहीं दी। याचिका में उन्होंने कोर्ट से यह आग्रह किया था कि उन्हें चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति दी जाये। इसके साथ उन्होंने कोर्ट से 13 दिनों की अंतरिम जमानत मांगी थी लेकिन अदालत ने सुनवाई के बाद उन्हें…

Read More

वाड्रफनगर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को बलरामपुर के वाड्रफनगर में चुनावी सभा की। जहां उन्होंने कांग्रेस और भूपेश बघेल की बखिया उधेड़ दी। कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए कितनी दुर्भाग्य की बात है कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हमारे बेटे-बेटियों को जुआ-सट्टा का लत लगाया। महादेव सट्टा एप को निर्बाध रूप से चलाने के लिए 508 करोड़ रूपये प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप उन पर लगा और एफआईआर भी दर्ज हुआ। पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को अत्याचार, भ्रष्टाचार और अपराध का गढ़ बना दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा…

Read More

कोडरमा (अरुण सूद)। कोडरमा लोकसभा सीट से इंडी गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी भाकपा माले के विधायक विनोद कुमार सिंह एक मई को नामंकन करेंगे । इस आशय की जानकारी भाकपा माले राज्य कमेरी के सदस्य राजेश यादव ने दी। बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह बगोदर विधानसभा क्षेत्र का तीन बार प्रतिनिधित्व करने के बाद इस बार लोकसभा चुनाव में भाग्य आजमाने जा रहे हैं। इंडी गठबंधन ने कोडरमा लोस क्षेत्र को भाकपा माले के खाते में दे दी है। भाकपा माले ने पहली बार बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस तरह से भाकपा माले गठबंधन…

Read More

रामगढ़। जिले के गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियातू गांव में लूटपाट की नीयत से दुकान में घुसे अपराधियों ने एक बुजुर्ग का गाल रेत दिया। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इस मामले की पुष्टि करते हुए शनिवार को रामगढ़ एसपी डॉ बिमल कुमार ने बताया कि यह घटना शुक्रवार देर रात की है। बरियातू गांव में बंसी सोनार (85) अपने घर में ही मौजूद थे। घर के बाहर ही उनकी एक दुकान भी है। परिवार के सभी सदस्य शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान दुकान में लूट की मंसा…

Read More

रांची। रांची के मांडर थाना क्षेत्र के ब्रांबे स्थित वाटर पार्क के समीप एक स्कूल बस शनिवार को अनियंत्रित होकर पलट गयी। इसमें 15 बच्चे घायल हो गये हैं। एक को सिर में गंभीर चोट लगी है। जानकारी के अनुसार बस संत मारिया स्कूल की है। मांडर थाना प्रभारी राहुल कुमार स्थानीय लोगों के साथ बच्चों को बस से निकालकर मिशन अस्पताल ले गए हैं, जहां बच्चों का इलाज कराया। उन्होंने बताया कि एक बच्चे की सर में गंभीर चोट लगी है। कुल 15 बच्चे घायल हुए है। ये भी पढ़िए………. https://offbeatnews.in/dead-body-of-woman-found-in-gumti-near-korba-niharika-police-engaged-in-investigation/

Read More

कोरबा। निहारिका के समीप गुमटी में एक महिला की लाश फांसी के फंदे पर मिली है। मृतका अपने पति और परिजनों के साथ थोड़ी ही दूर स्थित अस्पताल में ठहरी थी, जहां उसका दस दिन का बेटा भर्ती है। पुलिस मौके पर पहुंच वैधानिक कारवाई में जुट गई है। मामला शनिवार की तड़के सामने आया। प्रतिदिन की तरह लोग सैर -सपाटे पर निकले हुए थे ।इसी दौरान उनकी नजर निहारिका के बाजू में स्थित गुमटी में चलने वाली बिरयानी सेंटर पर पड़ी ।यहां एक महिला की लाश फांसी के फंदे पर लटक रही थी। यह खबर मिलते ही लोग एकत्रित…

Read More