Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

पश्चिमी सिंहभूम। जिले की चक्रधरपुर पुलिस ने शुक्रवार को नकली शराब कारोबार का पर्दाफाश किया है। इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपितों में चक्रधरपुर बड़ी बाजार निवासी सुमन गुप्ता और पलामू जिले के पांडुआ निवासी अनूप कुमार शामिल हैं। इनके पास से नकली शराब बनाने के सामान के साथ 25 हजार 400 रुपये नकदी बरामद हुए हैं। जानकारी के अनुसार एसपी आशुतोष शेखर को गुप्त सूचना मिली थी की पदमपुर में स्थित लाइसेंसी शराब दुकान में नकली शराब बनाने का काम चल रहा है। इस सूचना पर चक्रधरपुर थाना प्रभारी राजीव रंजन…

Read More

रांची। राज्य में प्रचंड गर्मी से लोग परेशान हैं। अधिकतर जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार जा चुका है। पलामू का डालटेनगंज राज्य का सबसे गर्म जगह बना हुआ है। यहां का अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गढ़वा में यह 47.1 डिग्री सेल्सियस रहा। सरायकेला का अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, तो पश्चिमी सिंहभूम का 44.8 डिग्री सेल्सियस है। प्रचंड गर्मी के बीच यदि सबसे ज्यादा कोई आहत होता है वह ट्रैफिक पुलिसकर्मी होता है। कड़ी धूप में भी ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को सड़क पर ड्यूटी करनी पड़ती है। ऐसे में रांची पुलिस…

Read More

गिरिडीह। जिला निर्वाचन कार्यालय मतगणना की तैयारी में मशगूल है। चार जून को मतगणना होनी है। गांडेय उपचुनाव और कोडरमा चुनाव को लेकर हर दूसरे-तीसरे दिन डीसी नमन प्रियेश लकड़ा लगातार पचंबा बाजार समिति का निरीक्षण कर रहे हैं। मतगणना को लेकर भी खास एहतियात बरते जा रहे हैं। इस संबंध में उपनिर्वाचन पदाधिकारी रंथू महतो ने बताया कि गांडेय और कोडरमा के लिए 1200 सौ से अधिक मतगणना कर्मियों को लगाया जाएगा। मतगणना सुबह सात बजे से शुरू होगी। पोस्टल बैलेट से मतगणना की शुरुआत होगी। पोस्टल बैलेट के लिए दो हॉल बनाएं गए है। एक हॉल में 18…

Read More

पदमा (हजारीबाग)। आपका अपना अखबार ‘वर्ल्ड वाइज न्यूज’ और पोर्टल offbeatnews.in में गुरुवार को प्रमुखता से खबर छपते ही मरते चमगादड़ों का हाल लेने के लिए वनरक्षी पदमा के सरैया स्थित पाठक टोला पहुंचे। अख़बार और पोर्टल में छपी खबर के बाद वन विभाग के अधिकारी तुरंत हरकत में आए और गर्मी से मर रहे चमगादड़ों की स्थिति का जायजा लेने बरही वन विभाग से वनरक्षी बीरेंद्र कुमार और चेतन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। पूछे जाने पर बताया कि स्थानीय निवासी रोहित पाठक के माध्यम से अधिकारियों ने इस घटना के विषय में सूचित किया था और अखबार में प्रकाशित…

Read More

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के जिला अंबिकापुर में जेल में बंद हत्या का एक आरोपित कैदी अस्पताल ले जाते समय पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। वहीं पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार संजीव दास अंबिकापुर की जेल में हत्या के मामले में बंद था। बुधवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान मौका मिलते ही कैदी रास्ते में बिहीबाड़ी केडी अस्पताल के पास एम्बुलेंस से कूदकर भाग निकला। वहीं प्रशासन की इस लापरवाही के चलते कैदी के फरार होने से जेल और पुलिस…

Read More

नई दिल्ली (Offbeat News)। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली आबकारी घोटाला के सीबीआई से जुड़े मामले में पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 6 जुलाई तक बढ़ा दी है। आज सिसोदिया की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी, जिसके बाद उन्हें वीडियो कांफ्रेन्सिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने 15 मई को सीबीआई मामले में सिसोदिया की न्यायिक हिरासत आज तक बढ़ाई थी। ईडी ने इस मामले में मनीष सिसोदिया को 9 मार्च 2023 को पूछताछ के बाद तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था। सिसोदिया को पहले सीबीआई ने 26 फरवरी 2023 को…

Read More

बॉलीवुड डेस्क। एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी की खूबसूरती के लिए हमेशा तारीफ होती रहती है। उनकी प्राकृतिक सुंदरता प्रशंसकों को अचंभित कर देने वाली है। अदिति एक राजघराने से आती हैं। अदिति इस समय संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ सीरीज के कारण सुर्खियों में हैं। धारावाहिक गजगामिनी वॉक में उनके अभिनय को सभी ने खूब सराहा, लेकिन अब अदिति की पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें अदिति को पहचानना भी मुश्किल हो गया है। मनोरंजन उद्योग में प्लास्टिक सर्जरी अब बहुत आम है, लेकिन इस बात पर कोई यकीन नहीं करता कि अदिति राव हैदरी ने…

Read More

रामगढ़ (Ramgarh Crime)। रामगढ़ शहर के विद्यानगर मोहल्ले में गुरुवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। अपराधी इतने शातिर थे कि उन्होंने साक्ष्य मिटाने के लिए घर के कमरे में आग लगा दी। साथ ही इस वारदात को लूटपाट की शक्ल भी देने की कोशिश की गई है। पूरे घर के अलमारी और बिस्तर को खंगाला गया है। हर जगह सामान बिखरा पड़ा है। (Ramgarh Crime) घटनास्थल पर पहुंचे रामगढ़ एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। अपराधियों की शिनाख्त के लिए चश्मदीद गवाहों से…

Read More

बलरामपुर। कला और साहित्य के क्षेत्र में कार्य करने वाली अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती के सरगुजा संभाग प्रभारी पवन कुमार पाण्डेय, संस्कार भारती से कुसमी दिनेश बिंद ने कुसमी निवासी और समाजसेवी आनंद जयसवाल से औपचारिक मुलाकात की साथ ही संस्कार भारती छत्तीसगढ़ की स्मारिका देकर उन्हें सम्मानित किया। बलरामपुर जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र कुसमी में कला और साहित्य प्रकृति की गोद में खूब फल फूल रहा है। यहां के लोग कला और संस्कृति के काफी नजदीक हैं ऐसे क्षेत्रों में संस्कार भारती के द्वारा यहां के युवाओं में कला के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया…

Read More

पदमा (हजारीबाग), सजल पाठक। पिछले दो दिनों के सहसा बढ़े तापमान का असर देखना है, तो जाइए हजारीबाग के पदमा स्थित सरैया की पाठक टोली। पिछले दो दिनों में यहां 500 से अधिक चमगादड़ों (बैट्स) ने अपने प्राण गंवा दिए हैं। पेड़ से टपकते किसी पके आम की भांति चमगादड़ों की जान हताहत हो रही है। पहले तो ग्रामीणों को यह लगा कि कहीं कोई वायरस तो नहीं फैल गया। फिर वहां पानी लाया गया, तो पीने के बाद मूर्छित चमगादड़ों में जान आयी। हालांकि इसके पहले ही सैकड़ों चमगादड़ों की मौत हो चुकी थी।  एक्सपर्ट्स व्यू : विनोबा भावे…

Read More