Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

नई दिल्ली, डा. अमरनाथ पाठक, सीनियर एडिटर। अंतरिक्ष और ग्रहों में रूचि रखने वाले लोगों के लिए तीन जून का दिन बेहद खास होने वाला है। तीन जून को सौर मंडल के छह ग्रह बुध, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरुण और नेपच्यून ग्रह इस संरेखण में एक सीधी रेखा में दिखेंगे। बृहस्पति क्षितिज के सबसे करीब रहने वाला है। यह जानकारी देते हुए विज्ञान लेखक हजारीबाग के अभिषेक मिश्र ने बताया कि नासा के अनुसार ग्रहों का संरेखण तब होता है, जब दो से अधिक ग्रह आकाश में एक साथ आकर एक संयोजन बनाते हैं।  ग्रह संरेखण देखने का सबसे अच्छा…

Read More

खूंटी। जनशक्ति से जलशक्ति अभियान के तहत जिले में पहली बार मुरहू प्रखंड की कोड़ाकेल पंचायत के गुरमी गांव की महिलाओं ने तपती धूप से मुरहू नाला के होम्बा दिरी के पास श्रमदान कर बोरीबांध का निर्माण किया डाला। इस स्थान पर गुरमी समेत मुरहू, चमराटोली और गजगांव की महिलाएं नहाने और कपड़े धोने के लिए पहुंचती हैं। यहां सुबह-शाम चरवाहे मवेशियों को पानी पिलाने के लिए श्रभी लाते हैं, लेकिन प्रचंड गर्मी के कारण यहां पानी लगातार घटता जा रहा था। रविवार को महिलाओं ने बैठक कर बोरीबांध का निर्माण करने का निर्णय लिया। सेवा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा शुरू…

Read More

रांची। तुपदाना ओपी क्षेत्र के बालसिरिंग स्थित ब्लू पॉन्ड में नहाने के दौरान डूबे छात्र का शव पांच दिनों बाद रविवार को मिला। इससे पहले बीते 28 मई को छात्र की डूबकर मौत हो गयी थी। मृतक की शिनाख्त अंश अनुग्रह किंडो (15) के रूप में की गयी थी। पुलिस के मुताबिक अंश ने दो दोस्तों अमन कुमार महतो और आशीष हेंब्रम के साथ ब्लू पॉन्ड में नहाने गया था। इसी दौरान डूबने से उसकी मौत हो गयी थी। वह ग्रीन गार्डेन हेंसाग का रहने वाला था और ब्रिजफोर्ड स्कूल में 11वीं का छात्र था। उसके पिता की मौत छह…

Read More

रांची। शहर के रातू थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलता होटलिप्स रेस्टोरेंट के पास बस की चपेट में आने से रविवार को एक युवक की मौत हो गयी जबकि एक बच्चा घायल हो गया। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रांची-डाल्टेनगंज मार्ग एनएच 75 पर जाम लगा दिया, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति बाइक से जा रहा था। इसी दौरान सिटी राइड बस ने…

Read More

रांची। मुक्ति संस्था ने रविवार को जुमार नदी तट पर 31 लावारिस शवों का सामूहिक रूप से अंतिम संस्कार किया। संस्था के सदस्यों ने दाह संस्कार से पूर्व दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। फिर सभी शवों को मुखाग्नि दी। नौ सालों से लवारिश शवों का अंतिम संस्कार कर रही संस्था कई दिनों से इन शवों के दाह संस्कार की तैयारी कर रही थी। रिम्स में कानूनी औपचारिकता पूरी करने के बाद मोर्चरी में पड़े सभी शवों को ट्रैक्टर से जुमार नदी तट पर लाया गया। इनमें से कई शव गल गये थे। इसलिए उन शवों…

Read More

बलरामपुर। नौतपा नौ दिनों तक भीषण गर्मी से तपाने के बाद आखिरकार रविवार को खत्म हो गया और मौसम ने करवट ली। आज सुबह से ही आसमान में कभी धूप तो कभी बादल छाए हुए थे। उमस भरे दिन के बाद शाम को झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। दिन में 43 डिग्री पहुंच चुके तापमान में शाम को बारिश के कारण गिरावट दिखने को मिली। जिसके बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिला।  पंडित प्रतीक उपाध्याय ने ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बताया कि अस्त चल रहे…

Read More

रांची। रांची शहर में शनिवार आधी रात को झुंड से भटककर एक जंगली हाथी घुस आया। जंगली हाथी करीब दो घंटे तक झारखंड विधानसभा के आसपास घूमता रहा। इस दौरान स्थानीय लोग काफी दहशत में रहे। किसी तरह पुलिस ने सायरन बजाकर और पटाखे फोड़कर जंगली हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। विधानसभा थाना प्रभारी प्रदीप ने बताया कि शनिवार रात करीब 12.30 बजे सूचना मिली कि विधानसभा के पास खेत की ओर एक जंगली हाथी आया है। स्थानीय लोग उसे भगाने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और पहले…

Read More

गंगटोक। सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती रविवार सुबह 6 बजे से शुरू हो गई। सुबह करीब पांच बजे भारत निर्वाचन आयोग के नियमानुसार राज्य के सभी छह जिलों में बनाये गये स्ट्रांग रूम खोल दिये गये और ईवीएम को मतगणना केंद्रों पर स्थानांतरित किया गया। इस मौके पर निर्वाचन अधिकारी, मतगणना पर्यवेक्षक एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के चुनाव एजेंट उपस्थित थे। सिक्किम में राज्य विधानसभा की 32 सीटों और लोकसभा की एकमात्र सीट के लिए पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती आज की जा रही है जबकि…

Read More

रांची। लोकसभा के सातवें और अंतिम चरण में झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर शनिवार को मतदान हो रहा है। दुमका, गोड्डा और राजमहल लोकसभा सीटों पर सुबह नौ बजे तक 12.15 फीसदी मतदान हुआ है। लोगों में मतदान के लिए उत्साह देखा जा रहा है। मिली सूचना के मुताबिक शनिवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ जो कि नौ बजे तक 12.15 प्रतिशत रहा। हालांकि, आदर्श बूथ दुमका क्लब में तकनीकी खराबी के कारण 50 मिनट विलब से मतदान शुरू हुआ। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा ने रांची में मतदान से संबंधित जानकारी पत्रकारों से साझा की।

Read More

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र में आज शुक्रवार की सुबह कॉलेज की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली फिलहाल आत्म हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.  जानकारी के मुताबिक मृतिका छोटी विश्वकर्मा (19 वर्ष) रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक 05 की रहने वाली थी और लरंगसाय महाविद्यालय में बीएससी फर्स्ट इयर में पढ़ाई कर रही थी आज सुबह अपने घर में ही अचानक फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली परिजनों ने जब फांसी के फंदे पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस टीम मौके…

Read More