- विष्णुगढ़ की मासूम बेटी को न्याय दिलाने के लिए कल हजारीबाग बंद का आह्वान
- जामवंतपुर में मुक्तिधाम विवाद पर प्रशासन सख्त, एसडीएम के हस्तक्षेप से दोबारा शुरू हुआ निर्माण कार्य
- बलरामपुर में तेज रफ्तार का कहर: वाड्रफनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर, युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर
- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
हजारीबाग, वर्ल्ड वाइज न्यूज। खंडेलवाल वैश्य पंचायत के अध्यक्ष राहुल वैद्य एवं सचिव पवन खण्डेलवाल ने युवा पत्रकार रितेश खण्डेलवाल को मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा है। समाज के निजी ग्रुप के माध्यम से मीडिया प्रभारी की घोषणा की गई। इसके लिए रितेश खंडेलवाल को समाज के सभी सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। घोषणा के साथ ही समाज के अध्यक्ष राहुल वैद्य ने कहा कि समाज सेवा के साथ रितेश अपने दायित्व पर सदैव खरा उतरेंगे। रितेश सामाजिक क्षेत्र में काफी रुचि रखते हैं। साथ ही पत्रकारिता का कार्य भी काफी बखूबी निभाते हैं। इसी दृष्टिकोण से समाज के…
हजारीबाग, वर्ल्ड वाइज न्यूज। बिजली विभाग की लापरवाही से फिर एक बिजली मिस्त्री की जान चली गई। बिजली मिस्त्री किशोरी प्रसाद कुशवाहा की कंरट लगने से घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद ने कहा कि सुनकर मन काफी व्यथित है। उन्होंने मृतक के परिवार को 20 लाख रुपए व पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी बतौर मुआवजा देने की मांग की है। भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद ने कहां कि मंडई में बिजली के काम करने के दौरान बिजली मिस्त्री किशोरी प्रसाद कुशवाहा की कंरट लगने से घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। सुनकर…
हजारीबाग, वर्ल्ड वाइज न्यूज। आजसू पार्टी की हज़ारीबाग जिला कमिटी की ओर से 11 जून को आजसू पार्टी के हज़ारीबाग जिला अध्यक्ष सह केन्द्रीय प्रवक्ता विकास राणा के नेतृत्व में आजसू पार्टी कार्यकताओं ने हज़ारीबाग लोकसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद मनीष जायसवाल को शॉल उढ़ाकर एवं बुके देकर सम्म्मानित किया और जीत की बधाई दी। हज़ारीबाग लोकसभा सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि भाजपा और आजसू पार्टी में समन्वय स्थापित कर विकास कार्य करूँगा ! हज़ारीबाग की जनता ने जो विश्वास मेरे ऊपर किया है उसपर मैं खरा उतरने का प्रयास करूँगा। आजसू पार्टी के हज़ारीबाग जिला अध्यक्ष सह केन्द्रीय…
अमेठी। लोकसभा सीट अमेठी से इंडी गठबंधन में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा की जीतने के बाद अब बड़ी मुश्किल खड़ी होने वाली है। किशोरी लाल शर्मा ने नामांकन करते समय अपने एफिडेफिट में 17वीं लोकसभा के नामांकन हेतु नामांकन पत्र दाखिल किया था। जबकि यह 18वीं लोकसभा का चुनाव संपन्न हुआ है। जिसमें किशोरी लाल शर्मा भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को एक लाख,67 हजार से अधिक मतों से पराजित कर सांसद बने हैं। ऐसे में बड़ा सवाल जिला निर्वाचन अधिकारी और निर्वाचन आयोग के ऊपर भी खड़ा हो रहा है। क्या निर्वाचन आयोग…
रांची। राहे ओपी क्षेत्र के लोहाहातु दुलमी में जन्मदिन की पार्टी में सोमवार रात पहुंचे अर्जुन महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रांची पुलिस ने हत्या के आरोपित को बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है। बुंडू एसडीपीओ रतीभान सिंह ने बताया कि अर्जुन महतो रात में अपने बड़े साढ़ू झरिया महतो के राहे स्थित लोहाहातु दुलमी में जन्मदिन के पार्टी में गया था।लेकिन देर होने की वजह से रात में वहीं रूक गया। इसी बीच अर्जुन महतो का छोटा साढ़ू समीर कोईरी बाउंड्री क्रॉस कर वहां पहुंचा और उसने गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार भाटापारा जिले के लिये सोमवार दोपहर बाद को कथित तौर पर यहां सुनयोजित तरीके से असामाजिक तत्वों द्वारा कलेक्ट्रेट और एसपी दफ्तर में तोड़फोड़ व आगजनी की घटना को अंजाम देने की बात प्रशासनिक सूत्रों द्वारा कही जा रही है। रायपुर से आई एफएसएल की जांच टीम को प्रारंभिक सबूत के रूप में कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर पेट्रोल बम के निशान मिले हैं। साथ ही बड़ी संख्या में पत्थर मिले हैं।देर रात घटना का जायजा लेने पहुंचे गृहमंत्री समेत तीन मंत्री। इस दौरान गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा घटना की पूरी जांच होगी, दोषियों को बख्शा…
देवघर। चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के अंडीडीह गांव के समीप मंगलवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित कार के सड़क किनारे पलट जाने से उसपर सवार सभी तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। सभी मृतक पटना के गर्दनीबाग मुहल्ले के निवासी बताए जाते हैं। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद चंद्रमंडीह पुलिस मौके पर पहुंची एवं तीनों को कार से बाहर निकालकर चकाई रेफरल अस्पताल लेकर आई, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इधर, पुलिस द्वारा घटना की जानकारी मोबाइल के माध्यम से परिजनों को दी गई है। परिजन पटना से…
रांची। हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल अब हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से सांसद हो गए हैं। इसलिए उन्होंने सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो से मुलाकात कर विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा सौंप दिया। लोकसभा चुनाव के दौरान मनीष जायसवाल भाजपा की टिकट पर हजारीबाग से प्रत्याशी बनाए गए थे। उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन करने वाले विधायक जेपी पटेल को परास्त किया था। मनीष जायसवाल के अलावा भाजपा विधायक ढुल्लू महतो (धनबाद) तथा झामुमो विधायक जोबा मांझी (सिंहभूम) और नलिन सोरेन (दुमका) ने भी लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की है और सांसद बने हैं। सांसद बनने के बाद अब…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि 2014 से पहले प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को सत्ता का केंद्र माना जाता था लेकिन मेरा शुरू से प्रयास रहा है कि पीएमओ सेवा का अधिष्ठान और पीपल्स पीएमओ बने। तीसरी बार प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद पीएमओ के अधिकारियों को अपने पहले संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 10 साल पहले हमारे देश में एक छवि बनी हुई थी कि पीएमओ एक शक्ति का केंद्र और एक बहुत बड़ा पावर सेंटर है। उन्होंने कहा कि मैं न सत्ता के लिए पैदा हुआ हूं और न ही मैं शक्ति…
गिरिडीह। जिले के डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद के नेतृत्व्य में दो थानों की पुलिस ने सोमवार की सुबह 40 मवेशियों से लोड माल वाहक गाड़ी को जब्त करने में सफलता पायी है। बताया गया कि एसपी दीपक कुमार शर्मा को मिले गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ सुमित कुमार के साथ निमियाघाट और डुमरी थाना पुलिस ने डुमरी थाना इलाके में वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान एक बड़े मालवाहक वाहन में गोवंश तस्करो द्वारा प्रतिबंधित मांस की तस्करी के लिए बिहार के सिवान से पश्चिम बंगाल जा रहे 40 गोवंश को प्रतिबंधित मांस तस्करों से मुक्त कराया। जब्त सभी…