- विष्णुगढ़ की मासूम बेटी को न्याय दिलाने के लिए कल हजारीबाग बंद का आह्वान
- जामवंतपुर में मुक्तिधाम विवाद पर प्रशासन सख्त, एसडीएम के हस्तक्षेप से दोबारा शुरू हुआ निर्माण कार्य
- बलरामपुर में तेज रफ्तार का कहर: वाड्रफनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर, युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर
- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रांची। सीबीट्स रियल एस्टेट, दुबई द्वारा आयोजित दुबई की रियल एस्टेट उत्कृष्टता के एक भव्य उत्सव, दुबई 100 एक्सपो ने राजधानी रांची में शानदार शुरुआत की। दुबई की रियल एस्टेट उत्कृष्टता को प्रदर्शित करने के लिए रांची क्लब में आयोजित इस उल्लेखनीय कार्यक्रम में 300 से अधिक प्रतिष्ठित अतिथि शामिल हुए, जिनमें शहर के प्रमुख बिल्डर्स, निवेशक, एचएनआई, रियल एस्टेट उद्योग जगत के लोग और दो खास अतिथि, राजपाल यादव और मुबीन सौदागर शामिल थे। इस आयोजन ने मनोरंजन, नेटवर्किंग और बेजोड़ निवेश अवसरों के लिए एक विशेष मंच प्रदान किया। दुबई के प्रमुख बिल्डर्स ने निवेश संभावनाओं के साथ-साथ…
रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यवसायी मंडल की ओर से छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा आगामी 23 जून को ली जाएगी। इसके लिए व्यापम ने प्रवेश पत्र भी जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे सीजी टीईटी एडमिट कार्ड 2024 आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा में पहली से 5वीं व 6वीं से आठवीं तक के बच्चों को पढ़ाने की पात्रता के लिए अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दो पालियों में ली जाएगी। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थी पहली से 5वीं व 6 वीं से आठवीं तक के बच्चों…
पलामू। जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान तीन सड़क हादसे हुए, जिसमें किसान समेत तीन की मौत हो गयी। पहली घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र के नावाडीह बगनी झरिया में हुई, जहां अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार नावाबाजार के राजू प्रजापति (25) की मौत हो गयी। राजू गढ़वा के रमकंडा बारात जा रहा था। दूसरी घटना हरिहरगंज थाना क्षेत्र के दुबटिया मोड़ के समीप एम्बुलेंस के टक्कर से मोपेड सवार किसान केशवर साव (65) की मौके पर ही मौत हो गयी। केशवर हरिहरगंज से धान की बीज खरीदकर पिपरा थाना क्षेत्र के होल्या गांव अपने घर जा रहे…
हजारीबाग। जमीन के म्यूटेशन और निंबधन को लेकर राज्य सरकार सख्त है। मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद हजारीबाग जिले की डीसी नैसी सहाय ने सर्वाधिक पेंडिंग और रिजेक्ट करने वाले छह अंचल अधिकारियों को शोकॉज किया है और दो दिनों के भीतर जवाब मांगा है। इनमें बड़कागांव, सदर, बरही, कटकमदाग, बरकट्ठा और पदमा के अंचलाधिकारी शामिल हैं। जिले के 16 अंचल में 12 जून तक कुल 199162 आवेदन पड़े है, जिसमें 90645 आवेदन पर विचार करते हुए म्यूटेशन का कार्य पूर्ण किया गया जबकि 6298 म्यूटेशन पेंडिंग में डाल दिए गए। इनमें 972 वैसे म्यूटेशन का आवेदन हैं जो 30…
रांची। राजधानी रांची समेत कई जिलों में रविवार रात बारिश हुई। इसके बाद मौसम सुहावना हो गया। रांची समेत कई जिलों में सोमवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे। सात बजे के बाद थोड़ी देर के लिए सूरज निकला लेकिन फिर बादलों की ओट में छिप गया। सुबह ठंडी हवाएं चलने से लोगों ने राहत की सांस ली। रांची सहित झारखंड के आधा दर्जन जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे आ गया है। रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि मानसून 20 जून तक प्रवेश करेगा। ऐसे में लोगों को मानसून के लिये 20 जून…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में हुई दिल दहला देने वाली घटना को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी 18 जून को राजधानी रायपुर के राजीव गांधी चौक पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस कमेटी ने स्थानीय शासन प्रशासन की विफलता को कारण माना है। घटना को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से इस्तीफे की मांग भी की है। कांग्रेस का कहना है कि बलौदा बाजार की घटना ने साबित कर दिया कि सुरक्षा को लेकर सरकार कितनी गंभीर है। पूरी घटना को लेकर कांग्रेस के नेता बलोदा बाजार भी पहुंचे थे और वहां पीड़ितों से मुलाकात भी की…
पश्चिमी सिंहभूम। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित गुवा थाना क्षेत्र स्थित कोल्हान जंगल में सुरक्षाबलों ने सोमवार सुबह मुठभेड़ में चार नक्सलियों को मार गिराया। इनमें एक महिला नक्सली भी है। मौके से हथियार और अन्य सामग्री बरामद हई है। मारे गए नक्सलियों में 10 लाख रुपये का इनामी जोनल कमांडर भी है। जिले के एसपी आशुतोष शेखर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दो नक्सलियों को जीवित पकड़ने में भी कामयाबी मिली है। इनमें एक एरिया कमांडर और एक महिला नक्सली है। मारे गए नक्सलियों में एक जोनल कमांडर, एक एरिया कमांडर और एक…
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में सोमवार सुबह करीब नौ बजे एक बड़ी रेल दुर्घटना हुई है। एक मालगाड़ी ने सिग्नल पर खड़ी डाउन कंचनजंगा एक्सप्रेस (13174) को पीछे से टक्कर मार दी। ये ट्रेन सियालदह आ रही थी। हादसे में कंचनजंगा एक्सप्रेस के तीन डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। अब तक 8 लोगों के शव बरामद हुए हैं और कम से कम 30 लोगों के घायल होने की खबर है। ये संख्या और बढ़ सकती है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर जोन में हादसा दुखद है। रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है। रेलवे,…
पलामू। पुलिस ने रामगढ़ थाना क्षेत्र के इस्लामनगर बभंडी के सरजू राम हत्याकांड का उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने सरजू राम की हत्या करने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि साजिशकर्ता महिला भक्तिन फरार है। सरजू की हत्या बकाया पैसे मांगने पर महिला ने अंधविश्वास का खेल रच कर सरजू की हत्या करा दी थी। हत्या में शामिल दोनों आरोपित बेटे और पत्नी के बीमार रहने से परेशान थे। इसी का फायदा उठाकर महिला ने सरजू राम द्वारा डायन ओझा लगाकर उन्हें बीमार करने की जानकारी आरोपितों को दी थी। साथ ही ऐसा मोटिवेट किया कि…
रायपुर। बलौदाबाजार में 10 जून को हुई हिंसा तथा कलेक्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आगजनी मामले में आगजनी व तोड़फोड़ की घटना के मामले में पुलिस ने शनिवार को भीम रेजीमेंट के रायपुर संभाग के अध्यक्ष जीवराखन बांधे और प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों में अलग-अलग संगठन के 20 प्रमुख भी शामिल हैं।इस हिंसा में मुख्य रूप से भीम आर्मी, भीम रेजिमेंट, भीम क्रांतिवीर, क्रांति सेना, इंडियन सतनामी समाज और सतनाम समाज से संबंधित कई संगठनों के नाम सामने आये हैं। सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस की कार्रवाई जारी…