Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

कोडरमा, अरुण सूद। कोडरमा थाना अंतर्गत राजा तालाब के पास सूर्य मंदिर के पीछे शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान उदय प्रसाद सिंहा ( 42) के रूप में हुई है। उदय प्रसाद एक स्कूल में बस चालक था। जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। तीन दिन पहले मामला महिला थाना तक पहुंचा था। गुरुवार की देर शाम मृतक घर से निकल गया। सम्भावना है कि जहर खाकर उसने अपनी जान दे दी। शुक्रवार की सुबह आसपास के लोगों ने उसे वहां देखा तो इसकी सूचना कोडरमा पुलिस को दी…

Read More

बलरामपुर। जिले के सामरी थाना क्षेत्र अंतर्गत भूताही मोड़ के पास कल बुधवार की शाम पिकअप वाहन दुर्घटना में मृत हुए सीएएफ के 2 जवानों को आज कुसमी थाना परिसर में श्रद्धांजलि दी गई.  बलरामपुर के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सामरी के भुताही मोड़ पर बीते शाम यह हादसा हुआ था जिसमे 2 जवानों की दर्दनाक मौत हो गई है. आज गुरूवार को जिले के पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद उनके शवों को गृहग्राम भेजने की तैयारी की गई. छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमा पर स्थित घोर नक्सल…

Read More

बलरामपुर। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त हो गई है। मामला रामानुजगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत भंवरमाल की है। जहां पर नहर की भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान का निर्माण कराया जा रहा था।  शिकायत मिलने पर हुई त्वरित कार्रवाई अतिक्रमण की शिकायत रामानुजगंज के तहसीलदार को दी गई। जिसके बाद सख्ती दिखाते हुए तहसीलदार प्रशासनिक अमले के साथ मौके पर पहुंची। अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई करते हुए भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। जिसके बाद प्रशासन के द्वारा गांव के अन्य लोगों को भी अवैध अतिक्रमण नहीं करने की समझाइश दी गई। ये भी पढ़िए….. https://offbeatnews.in/fire-in-lok-aayog-in-raipur-misbehavior-with-journalists/

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित लोक आयोग में गुरुवार दोपहर बाद आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही तत्काल आयोग के कार्यालय को खाली करा लिया गया। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और दमकल की टीम पहुंची। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुट गए हैं। लोक आयोग का दफ्तर नगर निगम के पास स्थित है। यह मामला कोतवाली थाना इलाके का है। इस आग की घटना के चलते कई दस्तावेज जल गए। आग किस वजह से लगी इसका अब तक पता नहीं लग सका है। लोक आयोग दफ्तर में आग लगने के बाद घटना कवर…

Read More

कोडरमा, अरुण सूद। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली दफा गुरुवार को रांची से कोडरमा लौटने के क्रम में, केंद्रीय महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री अन्नपूर्णा देवी का भाजपाइयों ने बाजे-गाजे के साथ, फूल- माला पहनाकर जगह-जगह स्वागत किया। इसी कड़ी में हजारीबाग पहुंचने पर पुराना बस स्टैंड के पास हजारीबाग जिला के पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाजे गाजे के साथ फूल-माल व बुके देकर स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने पुराना बस स्टैंड के समीप बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा ने कहा कि आज मैं…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने गुरुवार को 11वीं जेपीएससी परीक्षा पीटी के मॉडल आंसर को चुनौती देने वाली याचिका पर सभी पक्षों को सुनने के बाद जेपीएससी की दलील को सही मानते हुए याचिका खारिज कर दी। 22 जून से 11वीं जेपीएससी की परीक्षा शुरू हो रही है। ऐसे में अब इस परीक्षा का रास्ता साफ हो गया। मामले की सुनवाई हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति डॉ एस एन पाठक की कोर्ट में हुई। इस मामले में प्रियंका अनुज, जया कुमारी, सिद्धार्थ सौरभ सहित पांच छात्रों ने याचिका दाखिल की थी। जेपीएससी की ओर से अधिवक्ता संजय पिपरवाल एवं प्रिंस कुमार…

Read More

रांची। झारखंड पुलिस के जवानों के लिए खुशखबरी है। झारखंड पुलिस भी अपने जवानों के लिए स्मार्ट कार्ड बनाने जा रही है। भारतीय सेना की कैंटीन की तरह झारखंड पुलिस के जवानों को भी कैंटीन में कम दामों पर सामान मिलेंगे। राज्य के 40 हजार पुलिसकर्मियों को स्मार्ट कार्ड से फायदा होगा। अब झारखंड पुलिस के जवान पुलिस कैंटीन में स्मार्ट कार्ड के जरिये भी खरीददारी कर पायेंगे। स्मार्ट कार्ड पर खरीदारी सिर्फ पुलिस वाला और फिर उसका परिवारिक सदस्य ही कर सकता है। नई स्कीम के तहत कार्ड जारी होने के बाद जीएसटी में 50 प्रतिशत तक की भी…

Read More

नई दिल्ली। शिक्षा मंत्रालय ने यूजीसी-नेट परीक्षा को रद्द करने के एक दिन बाद गुरुवार को कहा कि मामले को जांच के लिए सीबीआई को सौंप दिया गया है। मंत्रालय ने कहा कि दोबारा परीक्षा की तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। शिक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव गोविंद जायसवाल ने शास्त्री भवन में संवाददाताओं को बताया कि एनटीए द्वारा 18 जून को आयोजित यूजीसी-नेट परीक्षा में 9 लाख छात्रों ने भाग लिया था। मंत्रालय ने देखा कि परीक्षा में गड़बड़ी की संभावना है। मंत्रालय ने उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर स्वतः संज्ञान लेते हुए परीक्षा को रद्द कर दिया था।…

Read More

रांची। भगवान जगन्नाथ भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा संग महास्रान और श्रृंगार कर 15 दिनों के लिए एकांतवास में जायेंगे। ज्येष्ठ पूर्णिमा 22 जून को प्रसिद्ध जगन्नाथपुर मंदिर में नेम-निष्ठा से स्नान यात्रा अनुष्ठान कराया जायेगा। मंदिर के पुजारी कौस्तुभ मिश्रा ने बताया कि दिन के डेढ़ बजे से अनुष्ठान शुरू होगा। मंदिर के पुरोहित वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान को 108 कलश में रखे वनौषधि और सुगंधित जल से स्नान करायेंगे। श्रृंगार-पूजन कर 108 दीपों से आरती उतारी जायेगी। ढाई बजे परंपरानुसार आदिवासी पाहन और श्रद्धालु भी दूध, जल और सुगंधित द्रव्य आदि से प्रभु को स्नान करायेंगे। इसके…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने गुणवत्ताहीन कार्यों और काम में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई करते हुए पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग द्वारा रायगढ़ जिले के घरघोड़ा नगर पंचायत में निर्माण कार्यों एवं दायित्व निर्वहन में लापरवाही और गुणवत्ताहीन कार्यों के लिए नगर पंचायत के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित पांच अधिकारियों के आज बुधवार को निलंबन का आदेश मंत्रालय से जारी किया गया है। नगरीय प्रशासन विभाग ने घरघोड़ा नगर पंचायत में अधोसंरचना मद के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की…

Read More