- विष्णुगढ़ की मासूम बेटी को न्याय दिलाने के लिए कल हजारीबाग बंद का आह्वान
- जामवंतपुर में मुक्तिधाम विवाद पर प्रशासन सख्त, एसडीएम के हस्तक्षेप से दोबारा शुरू हुआ निर्माण कार्य
- बलरामपुर में तेज रफ्तार का कहर: वाड्रफनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर, युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर
- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
बलरामपुर। जिले में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को रविवार को राहत मिली। शाम को जिले में स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश देखने को मिली। वहीं दोपहर बाद बादल छाए रहने से मौसम सुहाना दिखा। बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिली। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। रविवार की सुबह से तेज धूप देखने को मिली, लेकिन दोपहर बाद मौसम में बदलाव नजर आने लगा। आसमान में राहत के बादल दिखे। जिसके बाद बारिश होने के कारण गर्मी से राहत मिली। रामानुजगंज में दोपहर तक तेज धूप के कारण उमस भरी गर्मी…
रायपुर (Monsoon In Chhattisgarh)। छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के बाद अभी तक प्रति दिन हल्की बारिश हो रही है, वहीं मानसून द्रोणिका के प्रभाव से 26 जून से छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के आसार हैं। वहीं आज रविवार की सुबह को कुछ क्षेत्रों में हल्की व मध्यम बारिश हुई । मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। शनिवार को प्रदेश भर में बलरामपुर का अधिकतम तापमान सर्वाधिक रहा, एआरजी बलरामपुर में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री दर्ज किया गया। (Monsoon In Chhattisgarh) रायपुर का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री…
रांची (Monsoon In Jharkhand)। लंबे समय तक भीषण गर्मी झेलने के बाद मानसून पूर्व की झमाझम बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी। राज्य के संताल परगना वाले इलाके में 25 जून तथा 26 जून को संताल के साथ-साथ राजधानी रांची और आसपास के इलाके में भी भारी बारिश का अनुमान है। 24 जून को राज्य के कई स्थानों पर तेज हवा के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 25 जून को राज्य में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का अनुमान है। रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने रविवार को…
कोडरमा (Koderma Double Murder Case)। कोडरमा स्थित शांति होटल में शनिवार की रात दो लोगों की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने सभी छह आरोपितों को पकड़ लिया है। सभी आरोपित बिहार के रहने वाले हैं, जो शराब पीने बिहार से शांति होटल पहुंचे थे। यहां पैसे के लेन-देन को लेकर होटल संचालक से इनका विवाद हो गया और नौबत गोलीबारी तक पहुंच गई। दरअसल, बिहार से शराब पीने के लिए पांच युवक सीमावर्ती इलाका कोडरमा के इस होटल पहुंचे थे। पांचों युवकों ने होटल में जमकर शराब पी। इसके बाद होटल संचालक और शराब पी रहे युवकों के…
कोडरमा, अरुण सूद (Double Murder In Koderma)। शनिवार रात तकरीबन 8 बजे जिला मुख्यालय स्थित बाघीटांड के एक होटल में गोली चली। इस गोलीबारी में दो युवकों की मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार बाघीटांड में रांची पटना रोड के किनारे स्थित एक होटल में गोलीबारी की घटना के पहले शाम में मारपीट भी हुई। बताया गया कि शाम में हुए झड़प और विवाद के बाद रात के लगभग 8 बजे अपराधियों ने गोलीबारी की। इस गोलीबारी में जलवाबाद निवासी अमजार उर्फ राजन, (32 वर्ष) पिता रेयाज उद्दीन और नसीम (40 वर्ष) की घटना स्थल पर ही मौत हो…
रांची (Ameesha Patel Cheque Bounce Case)। बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल से जुड़े धोखाधड़ी मामले में दोनों पक्षों के बीच शनिवार को समझौता हुआ। डिस्ट्रिक्ट लेवल सर्विस अथॉरिटी (डालसा) रांची में हुई सुनवाई के दौरान दोनों पक्ष अमीषा पटेल और अजय कुमार सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) से उपस्थित हुए। झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस सह झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष सुजित नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश और रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त दिवाकर पांडे के मार्गदर्शन में समझौता हुआ। (Ameesha Patel Cheque Bounce Case) मामले में आईपीसी की धारा 420, 406, 384, 385, 506,504, 34 और चेक बाउंस के तहत मामला दर्ज…
देवघर (NEET Paper Leak Case)। नीट प्रश्न पत्र लीक मामले के तार झारखंड से भी जुड़ने लगे हैं। इस मामले में बिहार पुलिस ने देवघर से छह आराेपितों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपित देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र स्थित एम्स के नजदीक झुनू सिंह के मकान में किरायेदार बनकर रह रहे थे। सभी आरोपित पटना के शास्त्रीनगर थाना (काण्ड संख्या-358/2024) में दर्ज मामले में संदिग्ध हैं। हालांकि, रेड करने आयी पटना पुलिस ने देवघर पुलिस को बताया था कि यह सभी साइबर ठगी के आरोपित हैं। देवघर पुलिस को शनिवार को इस बात का पता चला कि असल…
दुमका (Bus caught fire in Dumka)। जिले के दिग्घी ओपी क्षेत्र अंतर्गत श्री अमडा में हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से एक बस में आग लग गई। बस पूरी तरह जलकर राख हो गई। इस घटना में बस के खलासी सहित दो झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Bus caught fire in Dumka: बाराती बस में लगी आग, दो झुलसे बताया जाता है कि शनिवार सुबह शिव शक्ति बस (जेएच 04 एस 1796) बारात लेने तेलियाचक नवाडीह जा रही थी। इस दौरान हाई टेंशन तार के संपर्क में आने से बस में आग लग गई। (Bus…
रांची (FIR registered against Kamlesh)। जमीन कारोबारी कमलेश कुमार के खिलाफ कांके थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना प्रभारी ने इस बात की पुष्टि शनिवार को की है। यह कार्रवाई ईडी के कहने पर की गयी है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने जमीन कारोबारी कमलेश कुमार के कांके रोड चांदनी चौक स्थित एस्टर ग्रीन अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर-603 (सी) में छापेमारी की थी। ईडी को इस छापेमारी में एक करोड़ रुपये नकदी, जमीन के कारोबार से संबंधित दस्तावेज और राइफल के 100 कारतूस मिले थे। FIR registered against Kamlesh: आर्म्स…
पटना (Bridge Collapse In Siwan)। बिहार में सीवान जिले के महाराजगंज अनुमंडल के पढ़ेरा और गरौली गांव के बीच शनिवार को गंडक नहर पर बना 30 फीट लंबा पुल भरभराकर गिर गया। पहले पुल का एक पिलर धंसा और फिर पूरा पुल नहर में समा गया। पुल गिरने से आई तेज आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया। पुल गिरने का वीडियो वायरल घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुल के गिरने का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।गंडक नहर पर बना यह पुल काफी पुराना था। पिछले वर्ष नहर का निर्माण कराया गया…