- विष्णुगढ़ की मासूम बेटी को न्याय दिलाने के लिए कल हजारीबाग बंद का आह्वान
- जामवंतपुर में मुक्तिधाम विवाद पर प्रशासन सख्त, एसडीएम के हस्तक्षेप से दोबारा शुरू हुआ निर्माण कार्य
- बलरामपुर में तेज रफ्तार का कहर: वाड्रफनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर, युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर
- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
पलामू। जिले के अलग-अलग प्रखंडों के बाजार क्षेत्र में स्वर्ण आभूषण की दुकानों में लूट के साथ ज्वेलरी गायब करने की एक दर्जन घटनाएं सामने आ चुकी हैं। किसी मामले का उदभेदन नहीं हुआ। ऐसे में पलामू जिला स्वर्णकार संघ ने बड़े स्तर पर आन्दोलन की चेतावनी जिला प्रशासन को दिया है। एक-दो मामले का भी 13 जुलाई तक उद्भेदन नहीं होने पर संघ से जुड़े स्वर्ण आभूषण व्यवसायी 14 जुलाई को छहमुहान पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस सिलसिले में बुधवार को संघ के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा जौहरी एवं जिलाध्यक्ष धनंजय सोनी ने संयुक्त रूप से डालटनगंज शहर के एक…
बलरामपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला महामंत्री अश्विनी गुप्ता के आह्वान पर स्थानीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय रामानुजगंज के परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ महावृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण का आयोजन किया। इस वृक्षारोपण के आयोजन में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अनूप तिवारी, अनुविभागीय दंडाधिकारी (SDM) देवेंद्र प्रधान, व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक अरुण केसरी, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष शैलेश गुप्ता, जनपद उपाध्यक्ष बी.डी. लाल गुप्ता, रामानुजन रेंजर संतोष पांडेय, अयोजन के संयोजक एवं भाजयुमो मंडल के महामंत्री सिद्धांत यादव की उपस्थिति में यह आयोजन संपन्न हुआ। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं सहित…
रांची। चतरा जिले के सरकारी कार्यालयों में पदास्थापित कंप्यूटर ऑपरेटरों द्वारा अवैध वसूली की खबर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने चतरा डीसी को तत्काल जांच करने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर सूचित करने निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने बुधवार काे ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा है कि इस मामले की जांच करें और दोषियों पर कठोर कार्रवाई कर हमें सूचित करें। उल्लेखनीय है कि चतरा जिले के सरकारी कार्यालयों में पदास्थापित कंप्यूटर ऑपरेटरों द्वारा अवैध वसूली करने का मामला प्रकाश में आया है। साथ ही एक ही कार्यालय में वर्षों से कई कंप्यूटर…
कोडरमा, अरुण सूद। जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के प्रेम नगर में बुधवार को हाई वोल्टेज करंट से दो बच्चियां गंभीर रूप से झुलस गई। इनकी पहचान परिमल सिंह की 9 वर्षीया पुत्री पीहू कुमारी और बिहार के हरदिया निवासी मनीष सिंह की 9 वर्षीया पुत्री रूही कुमारी के रूप में हुई है। बच्चियों के परिजनों ने बताया कि घर में रिश्तेदार की शादी थी। बुधवार की सुबह बच्चियां घर के तीसरे तल्ले पर खेल रही थी। घर के ऊपर से गुजरा 11 हजार हाई वोल्टेज तार हवा चलने के बाद छत के करीब आ गया था। हाई वोल्टेज करंट…
हजारीबाग। हजारीबाग में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने खासमहल के एक सरकारी कर्मचारी, ओहदार तिर्की को चार हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामला बुधवार दोपहर का है। बताया गया है कि ओहदार तिर्की सदर अंचल में कार्यरत था। ओहदार तिर्की पर आरोप है कि उसने एक व्यक्ति से उसके कार्य को पूरा करने के एवज में चार हजार रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना एसीबी को दी। एसीबी ने योजना बनाकर तिर्की को रिश्वत लेते हुए पकड़ने का निर्णय लिया। एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार किया और उसके पास…
रांची। रांची रेंज के डीआईजी अनुप बिरथरे मंगलवार की देर रात राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पूरे शहर का भ्रमण किया और देखा कि जिन पुलिसकर्मियों के भरोसे राजधानी के लोग हैं, वह किस तरह ड्यूटी कर रहे हैं। डीआईजी ने शहर के विभिन्न जगहों पर तैनात पुलिसकर्मियों को जायजा के दौरान कई तरह के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने कार और बाइक चालकों की खुद से चेकिंग भी की। वाहन चालकों के लाइसेंस और अन्य चीजों को चेक किया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों से पूछताछ की। तैनात पुलिसकर्मियों से वाहनों…
रांची/हजारीबाग। प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और झारखंड के विनोबा भावे विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ रमेश शरण का आकस्मिक निधन सोमवार की देर रात कोलकाता के एक अस्पताल में हो गया। उनके असामयिक निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दु:ख व्यक्त किया है और इसे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट लिखा- मैं डाॅ रमेश शरण के निधन से व्यक्तिगत रूप से काफी मर्माहत हूं, यह झारखंड के लिए बहुत बड़ी क्षति है। मै़ं मरांग बुरु से उनकी आत्मा की शांति एवं उनके परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं।…
रांची। मंत्री बन्ना गुप्ता ने मंगलवार को नेपाल हाउस स्थित कार्यालय में एक बार फिर से स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री का पदभार ग्रहण किया।साथ ही उन्होंने महत्वपूर्ण विभागीय योजनाओं की जानकारी भी ली। इस दौरान विभागीय सचिव अजय कुमार सिंह सहित अन्य ने मंत्री बन्ना गुप्ता का स्वागत किया। मौके पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोगों को अधिक से अधिक और बेहतर सुविधा मिले यह प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत को ईडी के सुप्रीम कोर्ट में चुनौती के सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पहले…
बलरामपुर। धान खरीदी के मामले रामानुजगंज पुलिस एक्शन में है। इस मामले में लगातार कार्रवाई भी हो रही है। भंवरमाल धान खरीदी केंद्र में लगभग 77 लाख रुपए के धान की अनियमितता और गबन का मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने अभी इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। ग्यारह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, 4 आरोपी गिरफ्तार रामानुजगंज पुलिस ने इस पूरे मामले में ग्यारह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इधर इस मामले अब तक चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी की है। जिसमें विक्रम गुप्ता, पिता संजीव गुप्ता, भंवरमाल निवासी, सोमारू…
रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रविवार को 43वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर देशभर में उनके प्रशंसक उनका बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। राजधानी रांची में भी प्रशंसकों ने कैप्टन कूल माही का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। प्रशंसकों ने सिमलिया स्थित धोनी के घर के बाहर केक काटा और कट आउट पोस्टर पर उनको केक खिलाया। धोनी के प्रशंसक सुबोध कुशवाहा और कुश्माही एकेडमी के कोच बच्चों के साथ पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि आज माही का 43वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर हम कामना करते हैं कि वह हमेशा खुश रहें और…