Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची। रांची के खेलगांव स्थित फुटबॉल मैदान में सेना भर्ती रैली का आयोजन 26 जुलाई से होगा, जो कि 10 अगस्त तक चलेगा। इसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल होंगे। सुरक्षा और शांति के मद्दनेजर जिला उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा और वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने संयुक्त आदेश जारी किया है। इसके तहत दो पालियों में दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की नियुक्ति होगी। प्रथम पाली में रात 12 बजे से सुबह आठ बजे तक चलेगा। दूसरी पाली में सुबह आठ बजे से दोपहर चार बजे तक चलेगा। रांची नगर निगम को भर्ती कार्यक्रम के दौरान…

Read More

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन के बावजूद जमीन कारोबारी कमलेश कुमार शुक्रवार को ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय नहीं पहुंचा। ईडी के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कमलेश को फिर से ईडी ने 19 जुलाई को समन जारी कर क्षेत्रीय कार्यालय पूछताछ के लिए बुलाया है। कमलेश पर आरोप है कि उसने सीएनटी एक्ट से संबंधित जमीन और सरकारी जमीन का फर्जी डीड बनाया। निर्दोष ग्रामीणों की जमीन पर जबरन हथियार के बल पर कब्जा किया और उसकी बिक्री की। ईडी इस जमीन घोटाले में कांके अंचल की भूमिका पर भी संदेह जताया और इस मामले में छानबीन कर रही…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने मंत्रियाें के साथ 13 जुलाई काे रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे। मुख्यमंत्री साय व मंत्रिमंडल के सदस्य शानिवार सुबह नाै बजे चार्टड विमान से अयाेध्या के लिए रवाना हाेंगे। भाजपा के अपने चुनावी एजेंडे में रामलला दर्शन योजना शामिल किया था जिसके तहत छत्तीसगढ़वासी लगातार अयोध्या का दौरा कर भगवान श्रीराम के दर्शन कर रहे है। मुख्यमंत्री साय भी इसी योजना के अंतर्गत अपने सभी मंत्रीगणों के साथ चार्टड विमान से अयोध्या में रामलला का दर्शन करेंगे और छत्तीसगढ़ एवं प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की कामना करेंगे। राजस्व, आपदा एवं…

Read More

जमशेदपुर। कई आपराधिक मामलों में आरोपित कार्तिक मुंडा की शुक्रवार को इलाज के दौरान टीएमएच में मौत हो गई। सरायकेला-खरसावां जिले की पुलिस गुरुवार रात उसे सोनारी घर से पकड़ने गई थी। पुलिस को देखकर उसने छलांग लगा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे टीएमएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शुक्रवार काे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि कार्तिक मुंडा पिछले दस वर्षों से पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा था। सरायकेला जिले में एसपी मुकेश लुनायत ने चांडिल, चौका, ईचागढ़ आदि थानों का निरीक्षण कर थानेदारों एवं अन्य कर्मियों को अनेक निर्देश दिए…

Read More

रांची। हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एम एस रामचन्द्र राव, झारखंड हाई कोर्ट के अगले चीफ जस्टिस होंगे। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में हुई कॉलेजियम की बैठक में यह निर्णय लिया गया। झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ बीआर सारंगी की सेवानिवृत्ति के बाद जस्टिस एमएस रामचंद्र राव झारखंड हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस होंगे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उनका ट्रांसफर झारखंड हाई कोर्ट करने की अनुशंसा की है। जस्टिस एमएस रामचंद्र राव अभी हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में 30 मई 2023 से अपनी सेवा दे…

Read More

हजारीबाग। विश्व जनसंख्या दिवस पर गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज, हजारीबाग के प्रशिक्षुओं ने गुरुवार को रैली निकाल ग्रामीणों को जागरूक किया। इस दौरान जनसंख्या पर रोक लगाएं, देश को उन्नत कर के दिखाएं…, छोटा परिवार, सुखी परिवार…, जन-जन में फैलाएं एक विचार, छोटा परिवार, सुखी परिवार…आदि नारे लगाए।  प्रशिक्षुओं ने मुकुंदगंज, मासीपीढ़ी और बभनवै में नुक्कड़ नाटक भी किया और बढ़ती आबादी से उत्पन्न समस्याओं को दर्शाया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार यादव ने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस या अंतरराष्ट्रीय जनसंख्या दिवस हर साल 11 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का…

Read More

बलरामपुर। जिले के ग्राम पंचायत बिमलापुर में बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति में 70 वर्षीय लक्ष्मण पण्डो की शव मिली है। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।  बताया जा रहा है कि लक्ष्मण पण्डो सुबह करीब 8 बजे अपने घर से निकले थे। 11 बजे परिजनों को सूचना मिली की लक्ष्मण पण्डो की खेत में शव मिली है। जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने घटना की सूचना डिंडो पुलिस चौकी को दी। सूचना पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए शव…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रूस और ऑस्ट्रिया के सफलतम दौरे के बाद आज नई दिल्ली में आम बजट पर देश के विशेषज्ञों से चर्चा कर उनकी राय जानेंगे। इस चर्चा में प्रमुख अर्थशास्त्रियों के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। विशेषज्ञों के साथ होने वाली बैठक में आम बजट के प्रावधानों के माध्यम से विकसित भारत का रोडमैप तैयार करने, निवेश हासिल करने के लिए आर्थिक सुधार की रफ्तार तेज करने और मध्य-निम्न मध्यवर्ग को राहत देने के उपायों पर बातचीत होगी। इस बैठक में नीति अयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी, अन्य सदस्यों के अलावा वित्त मंत्रालय के…

Read More

दुमका। मयूराक्षी नदी में डूबने से बिहार के पूर्णिया जिले के इंजीनियरिंग के छात्र पीयूष कुमार की मौत हो गई। घटना मंगलवार देर शाम की है। देर रात तक छात्र के शव को निकालने का प्रयास किया गया। लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार की सुबह आस-पास के मछुआरों ने छात्र के शव को ढूंढ निकाला। पुलिस शव को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। इधर पुत्र पीयूष के नदी में डूबने की खबर पाकर माता-पिता पूर्णिया से सुबह दुमका पहुंच सीधे हुए बास्कीचक गांव पहुंचे। पुलिस भी मौके पर पहुंच आस-पास के ग्रामीण…

Read More

राजपुर। बुधवार को नीट पेपर लीक मामले के विरोध में राजपुर एनएसयूआई सोशल मीडिया के जिलाध्यक्ष आदित्य विभु जायसवाल के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला गया। सरकार को घेरते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देने के लिए नारे भी लगाए। जिला अध्यक्ष आदित्य विभु जायसवाल ने बताया कि इन 7 वर्षों के अंदर लगभग 70 बार पेपर लीक हो चुका है। जिसका जिम्मेदार शिक्षा मंत्री और भाजपा सरकार है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।  मौके पर युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष पंकज यादव, विकास यादव, नितिन गुप्ता, अनुराग गुप्ता, सुरेश पन्ना, मनीष कश्यप,…

Read More