- जामवंतपुर में मुक्तिधाम विवाद पर प्रशासन सख्त, एसडीएम के हस्तक्षेप से दोबारा शुरू हुआ निर्माण कार्य
- बलरामपुर में तेज रफ्तार का कहर: वाड्रफनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर, युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर
- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रांची। भारत बंद के मद्देनजर भारी संख्या में अल्बर्ट एक्का चौक सहित मेन रोड के अन्य जगहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। बुधवार सुबह से ही कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय इलाके में गश्त लगा रहे हैं और पुलिसकर्मियों को लगातार दिशा निर्देश दे रहे हैं। रांची में बंद के दौरान किसी तरह की कोई घटना ना हो। इसके लिए 1500 से ज्यादा फोर्स तैनात किये गये हैं। इनमें रैप, जैप, आईआरबी, जिला बल, झारखंड जगुआर के अलावा क्यूआरटी भी शामिल हैं। रांची में बंद को देखते हुए विभिन्न चौक-चौराहों पर स्टेटिक फोर्स की भी तैनाती की गई है।…
कोलकाता। आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में डॉक्टर की हत्या और बलात्कार को लेकर कई रहस्यमय सवाल सामने आ रहे हैं। सवाल यह है कि क्या वास्तव में सारा घटनाक्रम सेमिनार रूम में ही हुआ, या कहीं और? सारा मामला इस बात पर टिक गया है कि आखिरकार छात्रा के साथ यह अमानवीय कृत्य कहां पर हुआ था- सेमिनार रूम में या किसी अन्य स्थान पर? सीबीआई के एक सूत्र ने मंगलवार को बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण नाक और मुंह दबाकर और गला घोंटकर श्वासरुद्ध बताया गया है, जो कि हत्या का संकेत देता…
नई दिल्ली। देश-दुनिया में वैसे तो आज बहुत कुछ घटेगा और पिछले 24 घंटे में बहुत कुछ घट चुका है। आज जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी होनी है। साथ ही कोलकाता कांड पर आज देश की सबसे बड़ी अदालत में सुनवाई होनी है। इन दो प्रमुख खबरों पर सारे देश की निगाह टिकी है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए आज जारी होगी अधिसूचना जम्मू-कश्मीर में 10 वर्ष बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव के लिए अधिसूचना मंगलवार को जारी होगी। इसी के साथ उम्मीदवारों के नामांकन भरने…
गिरिडीह। झारखंड में आईपीएस अधिकारियों का नक्सलियों काे मुख्यधारा में लाने के प्रति सकारात्मकता का असर अब दिखने लगा है। अधिकारियाें के प्रयासाें से गिरिडीह जिले के इनामी नक्सलियों में शामिल दस लाख का इनामी हार्डकोर नक्सली रामदयाल महतो ने रविवार की देर रात एनआईए के समक्ष सरेंडर कर दिया। जिले के एसपी एव वरीय पुलिस अधिकारियाें की मौजूदगी में हार्डकोर नक्सली रामदयाल महतो को आत्मसमर्पण कराने में उसके पुत्र बैजनाथ महतो की मुख्य भूमिका बताई जा रही है। रामदयाल महतो ने मधुबन थाना इलाके में ही रविवार को रांची के एनआईए की टीम के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इस दौरान…
उज्जैन। देशभर में आज सावन के पांचवें और अंतिम सोमवार को रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। देश में सबसे पहले उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। तड़के 2.30 बजे भगवान महाकाल को भस्म आरती के समय पंडे-पुजारियों के परिवार की ओर से राखी अर्पित की गई। उन्हें वैदिक राखी चढ़ाई गई और सवा लाख लड्डुओं का भोग लगाया गया। दरअसल, विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सभी प्रमुख त्योहार सबसे पहले मनाए जाते हैं। इसी परम्परा के अनुसार, बाबा महाकाल के आंगन में श्रावण पूर्णिमा रक्षाबंधन का…
रांची। डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर महिला सुरक्षा, एटीएम संबंधी अपराधों की रोकथाम को लेकर त्वरित कार्रवाई के लिए डायल-112 का क्यूआर कोड बनाया गया है। इस क्रम में कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में क्यूआर कोड को सार्वजनिक स्थानों पर चिपकाया जा रहा है। क्यूआर कोड को जिले के सभी ऑटो, ई-रिक्शा और नगर निगम की सभी बसों पर चिपकाया जा रहा है, जिसे महिलाएं आसानी से स्कैन कर डायल-112 में छेड़खानी संबंधी और अन्य शिकायत दर्ज कर सकेंगी। इसी प्रकार एटीएम संबंधी धोखाधड़ी या साइबर अपराध की सूचना और शिकायत के लिए क्यूआर कोड बनाया गया…
बलरामपुर। रविवार को जिले के रामानुजगंज थाने में निरीक्षक रमाकांत तिवारी ने थाना प्रभारी का पदभार संभाला। रमाकांत इससे पूर्व बलरामपुर में साइबर सेल प्रभारी भी रह चुके है। राष्ट्रपति पदक से हो चुके है सम्मानित : रमाकांत तिवारी नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अपनी सेवा देने के दौरान उत्कृष्ट कार्यों के लिए 2018 एवं 2020 में दो बार राष्ट्रपति पदक से भी सम्मानित हो चुके है। तिवारी कोरबा, जगदलपुर, बीजापुर, कबीरधाम में अपनी सेवाएं दिए है। क्षेत्र को नशा मुक्त करना मेरी पहली प्राथमिकता: रमाकांत तिवारी, थाना प्रभारी पदभार संभालने के बाद रमाकांत तिवारी ने मीडिया को बताया कि क्षेत्र को…
नई दिल्ली। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का मामले को लेकर पूरे देश में हड़ताल जारी है। एम्स और दिल्ली के अन्य अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर 19 अगस्त से निर्माण भवन में स्वास्थ्य मंत्रालय के सामने सड़क पर मुफ्त ओपीडी सेवाएं देंगे। वहीं, अस्पतालों में आपातकालीन सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी। एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने प्रेस रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी। जारी प्रेस रिलीज़ के अनुसार, सभी रेजिडेंट डॉक्टर निर्माण भवन के बाहर मरीजों को मेडिसिन, सर्जरी, प्रसूति एवं स्त्री रोग, बाल चिकित्सा, नेत्र विज्ञान, हड्डी रोग…
बोकारो। बेरमो अनुमंडल स्थित उलरघाट के पिलपिलो जंगल मे डीवीसी सीएसआर व वन संरक्षण समिति ने संयुक्त रूप से वन महोत्सव मनाया। इसके तहत रक्षाबंधन पर्व के एक दिन पूर्व जंगल को बचाने के संकल्प के साथ पेड़ों में रक्षा सूत्र बांधे गए। महोत्सव की शुरुआत बच्चों ने झारखंडी नृत्य प्रस्तुत कर किया गया। वहीं इसके पूर्व बरगद के पेड़ की पूजा की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नावाडीह प्रमुख पूनम देवी ने कहा कि जंगल को बचाना इसलिए जरूरी नहीं है कि हमें प्रदूषण से मुक्त रखता है, बल्कि इसके साथ ही हमें जीने के लिए हवा देता…
रांची। राज्य में सियासी अटकलाें केे बीच पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने रविवार काे सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया हैं। उन्होंने कहा है कि आज समाचार देखने के बाद आप सभी के मन में कई सवाल उमड़ रहे होंगे। आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसने कोल्हान के एक छोटे से गांव में रहने वाले एक गरीब किसान के बेटे को इस मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया? चंपाई ने कहा कि पिछले चार दशकों के अपने बेदाग राजनैतिक सफर में, मैं पहली बार, भीतर से टूट गया। समझ नहीं आ रहा था कि क्या करूं? दो दिन तक चुपचाप…