Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की रविवार काे होने वाली बैठक में भाग लेने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान सेवा विमान से रांची पहुंचे थे। रांची एयरपोर्ट से लेकर होटल रेडिशन ब्लू तक पार्टी कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक हिस्सा लिया, जहां सर्वसम्मति से उन्हें लोजपा का फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष चुने जाने का बाद उन्होंने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया। इसके पूर्व एयरपोर्ट पर पत्रकाराें से बातचीत में केंद्रीय मंत्री चिराग…

Read More

सरायकेला। खरसावां के बाजारसाही में तेज गति से आ रही एक कार चालक ने शनिवार देर शाम को सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा आवागमन ठप कर दिया और आश्रितों को मुआवजा देने की मांग की है। जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम खरसावां के बाजारसाही निवासी प्रशांत मोदक (48) की किराने की दुकान से कुछ सामान खरीद घर लौट रहा था। इस दौरान बाजारसाही हरिमंदिर के पास रोड के किनारे एक चापाकल के…

Read More

कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में सीबीआई की टीमें रविवार सुबह कोलकाता के कई स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं। सीबीआई ने केस्टोपुर, हावड़ा और एंटाली इलाकों में स्थित अस्पताल के पूर्व अधिकारियों और अन्य संबंधित व्यक्तियों के घरों पर छापेमारी की है। अस्पताल के फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. देवाशीष सोम के केस्टोपुर स्थित घर पर सीबीआई की टीम पहुंची, जबकि अस्पताल के पूर्व सुपरिंटेंडेंट संजय बशिष्ठ के एंटाली स्थित आवास पर भी सीबीआई के अधिकारी पहुंचे। इसके अलावा, सीबीआई ने हावड़ा में स्थित बिप्लव सिंह के घर…

Read More

काठमांडू। नेपाल में पोखरा से भारतीय पर्यटकों को लेकर काठमांडू लौट रही गोरखपुर की बस के मर्स्यांगदी नदी में गिर जाने से हुए हादसे में 41 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इस बस में लगभग 43 भारतीय सवार थे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कार्यालय ने जानकारी दी है कि इस हादसे में मारे गए 24 लोगों के शव शनिवार को महाराष्ट्र वापस लाए जाएंगे। महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने कहा है कि नेपाल में बस के नदी में गिरने से 41 लोगों की मौत हो गई है। नेपाल की सेना ने कुछ लोगों को अस्पताल…

Read More

बलरामपुर। जिले के बसंतपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत स्याही में शुक्रवार को ट्रैक्टर पलटने के कारण चालक की मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची बसंतपुर पुलिस ने ट्रैक्टर के नीचे दबे युवक को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला। शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। ट्रैक्टर में दबने से हुई चालक की मौत प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत स्याही निवासी अनिल यादव (28 वर्ष) ट्रैक्टर लेकर खेत में काम करने गया था। इसी दौरान ट्रैक्टर दलदल में फंस गया। ट्रैक्टर को दलदल से निकालने के दौरान दबने से अनिल की मौके पर ही मौत हो…

Read More

नई दिल्ली। भारत के अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। 38 वर्षीय शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर अपने संन्यास की घोषणा की। धवन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, “मैं एक ऐसे मुकाम पर खड़ा हूं, जहां जब मैं पीछे देखता हूं, तो मुझे केवल यादें और एक नया जीवन दिखाई देता है। भारत के लिए खेलना हमेशा से मेरा सपना था और मुझे इसे जीने का मौका मिला। मैं इसके लिए बहुत से लोगों का शुक्रगुजार हूं।…

Read More

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज लरंगसाय कॉलेज के प्राचार्य के द्वारा पीजी की छात्रा के साथ किए गए अभद्र व्यवहार के खिलाफ शुक्रवार को अखिल विद्यार्थी परिषद ने कॉलेज में प्रदर्शन कर आरोपी प्राचार्य को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। मौके भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहीं। दरअसल, बीते दिनों रामानुजगंज लरंगसाय कॉलेज की छात्रा के साथ प्राचार्य आरबी सोनवानी ने अपने कक्ष में अभद्र व्यवहार कर अश्लील हरकतें की थी जिससे छात्रा डरी हुई थी। बीते 16 अगस्त को लिखित शिकायत मिलने के बाद रामानुजगंज पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 75(3) और 79 के तहत…

Read More

रांची। भाजपा की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से राजधानी रांची के मोरहाबादी में शुक्रवार काे आयोजित युवा आक्रोश रैली में पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। रैली में शामिल भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार भी की गई। आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार के बाद पूरी भीड़ तितर-बितर हो गई। मोरहाबादी मैदान में युवा आक्रोश रैली खत्म होने के बाद भाजयुमो के नेतृत्व में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आ‍वास की ओर बढ़ने लगे। जैसे ही भाजपा ने मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने की कोशिश की, पुलिस ने उन्हें रोकने…

Read More

पलामू। मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र सिंगरा के बजराहा में पुलिस जवान और उनके भाई के घर में भीषण डकैती हो गई। हथियार के बल पर 12 से 15 अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। डकैत खुद को नक्सली बता रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद एवं सदर थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी है। घटना गुरुवार रात के 12 बजे के करीब की है। पुलिस जवान संदीप राम के घर में डकैत लकड़ी की सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़े थे उसके बाद…

Read More

रांची। रांची के मोराबादी मैदान में शुक्रवार को भाजपा की युवा आक्रोश रैली के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता और कड़े इंतजाम किए गए हैं। यहां आईजी अखिलेश झा, एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा, सिटी एसपी राजकुमार मेहता सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद है। पुलिस ने रैली स्थल के आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी है और वाहनों की जांच की जा रही है। रैली में शामिल होने वाले लोगों की संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था की है। पुलिस ने रैली स्थल पर कई नाकेबंदी की हैं और सुरक्षा के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है। इनमें…

Read More