- जामवंतपुर में मुक्तिधाम विवाद पर प्रशासन सख्त, एसडीएम के हस्तक्षेप से दोबारा शुरू हुआ निर्माण कार्य
- बलरामपुर में तेज रफ्तार का कहर: वाड्रफनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर, युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर
- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रांची। उत्पाद सिपाही के दौड़ में एक और युवक की मौत हो गई है। मृतक की शिनाख्त दीपक कुमार पासवान (25) के रूप में हुई है। दीपक के भाई नंदकिशोर पासवान ने सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत में बताया कि 28 अगस्त 2024 को सुबह 10 से 11 बजे बे बीच चियांकी हवाई अड्डा पलामू में दीपक कुमार पासवान की दौड़ थी। दीपक ने 9 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर ली थी। दसवें किलोमीटर पूरी करने के क्रम में वह बेहोश हो गया और गिर गया। पुलिस ने दीपक को उठाकर सदर अस्पताल डाल्टनगंज में भर्ती करा दिया। उन्होंने बताया…
हजारीबाग। पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय बी.एस.एफ. मेरु कैंप हजारीबाग में आयोजित 35वीं दो दिवसीय संभागीय युवा संसद प्रतियोगिता 2024-25 का सफल आयोजन 29-30 अगस्त को हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता में केन्द्रीय विद्यालय संगठन, रात्रि संभाग में सात विद्यालयों के प्रतिभागियों ने अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। इसमें छात्रों ने संसदीय कार्यवाही का जीवंत प्रदर्शन किया। वहीं पक्ष-विपक्ष की भूमिका भी बखूबी निभाई। संसदीय कार्यवाही का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर बहस करते हुए संसद का चित्रण किया। बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। बरही विधायक उमाशंकर अकेल ने भी इस प्रतियोगिता में आकर…
पटना। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने वंदे भारत एक्सप्रेस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बिहार में सुरक्षा बढ़ाते हुए कई राज्यों के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर आगाह किया है। वंदे भारत को बम से उड़ाने की धमकी का संदेश एक कर्मचारी के मोबाइल फोन पर आया है। रेलवे सुरक्षा बल ने इस धमकी को गंभीरता से लिया है। खासतौर पर वंदे भारत एक्सप्रेस की निगरानी के पुख्ता इंतजाम किए हैं। किसी ने नार्दर्न फ्रंटियर रेलवे (असम) क्षेत्र में वंदे भारत को बम से उड़ाने की धमकी का मैसेज व्हाट्स ऐप पर एक रेलकर्मी के पास…
हजारीबाग। चाया में चल रहे फुटबाल टूर्नामेंट के दौरान हजारीबाग जिला फुटबाल संघ के सदस्यों ने हजारीबाग फुटबॉल के वरीय सदस्य एवं रिटायर खेल शिक्षक बद्रीनाथ गोस्वामी के स्वर्गवास पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। उनके आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर हजारीबाग फुटबॉल संघ के सचिव भैया मुरारी, नजरुल हसन, सफीउल्लाह खान, गुड्डू, विकास कुमार दास, शशि कुमार, अशोक कुमार, सुरेंद्र राम, बहादुर राम, लाल किशोर प्रसाद, उमेश कुमार, धनेश्वर गोप, अनूप कुमार, जीतेंद्र राम, बॉबी यादव, मुकेश सिंह, रोशन सिंह, अभिषेक यादव, अनीश यादव, सुनील राम, अनिल सिंह,…
हज़ारीबाग। भक्तिवेदान्त विद्या भवन गौरांग सेवा संस्थान की ओर से भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में एक सितंबर रविवार को पुराना बस स्टैंड डाक बंगला कार्मल चौक के पास स्थित पैराडाइस रेसोर्ट में हरे श्री कृष्ण महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन होना सुनिश्चित है। सुबह 05:00 बजे से रात्रि 8 बजे तक कार्यक्रम होना सुनिश्चित है।आज सुबह 05:00 बजे से मंगल आरती होगी। सुबह 09:00 बजे यज्ञ। सुबह 10:30 बजे प्रसाद वितरण, दोपहर 01:00 बजे से नगर संर्कीतन, (आरोग्यम ड्रिस्ट्रिक मोड़ से प्रारंभ होगा), दोपहर 03:00 बजे से राधा-कृष्ण महाअभिषेक, शाम 04:30 बजे से भागवत कथा। शाम 05:30 बजे से…
हजारीबाग। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय अंतर्गत खेल विभाग एवं उपनिदेशक, राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय, क्षेत्रीय कार्यालय रांची के निर्देश पर स्थानीय राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय, हजारीबाग की ओर से 29 अगस्त, खेल दिवस एवं 25 अगस्त से 31 अगस्त खेल सप्ताह के अवसर पर खेलकूद शपथ एवं विभिन्न इंडोर और आउटडोर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी सह कार्यालय प्रभारी सूरज कुमार ने किया। इस अवसर पर सर्वप्रथम कार्यालय प्रांगण में प्रभारी सूरज कुमार की ओर से खेलकूद की शपथ दिलाई गई। इसमें मुख्य रूप से वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी केवी शेखर…
रांची। झारखंड चेंबर (सत्र 2024-25) का चुनाव 22 सितंबर को गुरुनानक स्कूल सभागार में होगा। मतदान सुबह नौ से शाम पांच बजे तक चलेगा। उम्मीदवार नौ और 10 सितंबर को शाम चार बजे तक नामांकन कर सकेंगे। नामांकन वापसी की तिथि 12 सितंबर की शाम चार बजे तक है। इसके बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जायेगा। चुनाव पदाधिकारी ललित केडिया ने कहा कि कंपनी लॉ के अनुसार, उम्मीदवारों को नामांकन प्रपत्र के साथ डीन नंबर देना अनिवार्य है। डीन नंबर नहीं होने की स्थिति में आवेदन रद्द कर दिया जायेगा। डीन जमा करने के लिए उम्मीदवारों को…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दोपहर साढ़े 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तीन वंदे भारत रेलगाड़ियों को रवाना करेंगे। प्रधानमंत्री के ‘मेक इन इंडिया’ और आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को साकार करते हुए अत्याधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस तीन मार्गों मेरठ-लखनऊ, मदुरै-बेंगलुरु और चेन्नई-नागरकोइल पर कनेक्टिविटी में सुधार करेंगी। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर यह जानकारी भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) की विज्ञप्ति में दी गई है। पीआईबी के अनुसार, यह वंदे भारत रेलगाड़ियां वर्तमान में तीव्र गति से चल रही गाड़ियों की तुलना में यात्रा समय को कम करेंगी। मेरठ सिटी-लखनऊ वंदे भारत…
कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कालेज व अस्पताल की प्रशिक्षु महिला डॉक्टर से दुष्कर्म व हत्या के विरोध में रवींद्र भारती विश्वविद्यालय के छात्रों और पूर्व छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस की अभद्रता से स्थिति बिगड़ गई। प्रदर्शनकारियों ने आज तड़के चार बजे बीटी रोड जाम कर दिया। डनलप से श्यामबाजार की ओर जाने वाले मार्ग पर सिथी मोड़ पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। हुआ यह कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे बीटी रोड का एक हिस्सा बंद कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके बाद छात्रों ने नुक्कड़ नाटक किया। तब तक साढ़े तीन बज गया। यह…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा त्रिपुरा और केरल में प्राकृतिक आपदा के कारण वृहद स्तर पर जन-धन की हानि होने पर संकट की इस घड़ी में दोनों राज्यों को 15-15 करोड़ रुपये की राशि आपदा राहत कोष से जारी करने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री साय ने शुक्रवार की देर शाम कहा कि विगत कुछ दिनों से त्रिपुरा और केरल में प्राकृतिक आपदा के कारण वृहद स्तर पर जन-धन की हानि की दुःखद खबरें प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं आपदा प्रभावित लोगों के साथ है। छत्तीसगढ़ सरकार इस विपरीत परिस्थिति में दोनों राज्यों की मदद…