- जामवंतपुर में मुक्तिधाम विवाद पर प्रशासन सख्त, एसडीएम के हस्तक्षेप से दोबारा शुरू हुआ निर्माण कार्य
- बलरामपुर में तेज रफ्तार का कहर: वाड्रफनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर, युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर
- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
पटना। बेगूसराय जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-31 देवना चौक के पास गुरुवार सुबह ट्रक व स्कूली वैन की टक्कर हो जाने से 16 बच्चे घायल हो गए, जिनमें से दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक माउंट कार्मेल स्कूल की गाड़ी 16 बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान ट्रक से स्कूल वैन की टक्कर हो गयी। जिसमें स्कूल वैन में सवार सभी बच्चे जख्मी हो गये। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जहां दुर्घटना हुई, वहां कट प्वाइंट है। स्कूल की गाड़ी सही दिशा से जा रही थी, जिसे पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मारी।…
रायपुर। छत्तीसगढ़ को भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 8,46,931 आवासों की स्वीकृति मिली है। इसमें एसईसीसी 2011 की सूची के अनुसार 6,99,331 आवास और आवास प्लस सूची के अनुसार 1,47,600 आवास शामिल हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी संख्या में आवास की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। इसके लिए उन्होंने ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत यह स्वीकृति छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के जीवन स्तर को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस योजना…
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में महिलाओं से संबंधित अपराध लगातार बढ़ रहे हैं इस मुद्दे को लेकर आज बलरामपुर जिला मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांध कर मौन व्रत धारण करते हुए सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया है। महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ रहे अपराध इस मामले में बलरामपुर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने कहा कि हम लोग सरकार के खिलाफ महिला सुरक्षा को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं। आज प्रदेश में भाजपा की सरकार बने हुए आठ महीना हुआ है लेकिन महिलाएं सुरक्षित नहीं है चाहे सरगुजा हो बस्तर हो या बलरामपुर कहीं का भी एरिया…
हजारीबाग, डॉ. अमरनाथ पाठक। कुछ गुरुजी की जवानी इस कदर छलक रही है कि अपनी मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। दो सितंबर को हजारीबाग स्थित बरही के सनराइज स्कूल के निदेशक सुरेश प्रसाद पर जो आरोप लगा, अगर वह मामला सही है, तो निश्चित रूप से गुरु-शिष्य की परंपरा तार-तार होती दिखाई देती है। यह कोई पहला मामला नहीं है। कई शिक्षकों की छात्राओं के साथ प्रेम कहानी उजागर हुई है। कई ने छेड़खानी की है और कई ने शिष्या के साथ शादी भी कर ली है। उदाहरण इसलिए देना उचित नहीं कि इससे समाज में बदनामी…
गिरिडीह। जमीन के आपसी विवाद में मंगलवार की सुबह चचेरे भाइयों ने धारदार हथियार (टांगी) से मारकर ताजो अंसारी (40) की हत्या कर दी। हत्या के बाद सभी आरोपित फरार हो गये। मामला जमआ थाना इलाके के बाराडीह गांव का है। हत्या का आरोप मृतक के भाई आयूब रशुल और उसके बेटो दाउद, साहबाज़ और पत्नी नगीना खातून पर लगाये गये हैं। सारे आरोपित घरों में ताला लगाकर फरार हो गये हैं। पचंबा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। बताया गया कि मृतक ताजो अंसारी का भाई-भतीजों आयूब रशुल, दाउद और शाहबाज के…
नई दिल्ली। राजस्थान के उतरलाई एयरबेस से उड़ान भरने के बाद भारतीय वायु सेना का मिग-29 लड़ाकू विमान सोमवार देर रात को बाड़मेर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया। वायु सेना ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं। वायु सेना ने एक बयान में बताया कि भारतीय वायु सेना का एक मिग-29 विमान राजस्थान के बाड़मेर के पास रात्रि उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बाड़मेर सेक्टर में एक नियमित रात्रि प्रशिक्षण मिशन के दौरान मिग-29 में एक गंभीर तकनीकी खराबी आई, जिसके कारण पायलट को विमान…
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के विकासखंड वाड्रफनगर में शिक्षक की बर्बरता प्रकाश में आई है। सरकारी स्कूल के शिक्षक ने 9वीं के छात्र को पीट–पीटकर कान का पर्दा फाड़ दिया। मामला प्रकाश में आने के बाद शिक्षक चक्रधारी सिंह को शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक ने सस्पेंड कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला वाड्रफनगर के पंडरी हायर सेकेंडरी स्कूल का है। बताया जा रहा है कि 9वीं कक्षा का छात्र अपनी शर्ट का आस्तीन मोड़ कर स्कूल पहुंचा था। जिससे शिक्षक चक्रधारी सिंह आग बबूला हो गए और गुस्से में आकर छात्र की जमकर पिटाई कर दी।…
रांची। खलारी पुलिस ने एक बांग्लादेशी घुसपैठिया शाबीर अली को गिरफ्तार किया है। उसे सोमवार को जेल भेज दिया गया है। उसके पास भारत में प्रवेश से जुड़ा कोई भी वैध कागजात नहीं है। पुलिस को सूचना मिली थी कि 31 अगस्त को सुबह एक व्यक्ति खलारी स्टेशन के बाहर संदिग्ध हालत में घूम रहा है। पुलिस स्टेशन पहुंचकर संदिग्ध युवक के बारे में स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई। तब उसे किसी ने नहीं पहचाना। इसके बाद युवक से पूछताछ की गई तो उसने खुद को बांग्लादेश का निवासी बताया। अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने पर उसके…
पलामू। आठ सूत्री मांगों को लेकर फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन ने 10 सितंबर से आन्दोलन करने की तैयारी की है। आन्दोलन की रूपरेखा तैयार करने एवं मांगाें को लेकर सरकार पर दबाव बनाने के लिए एसोसिएशन की पलामू इकाई की बैठक सदर प्रखंड सभागार में हुई। इसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष ने की। बैठक में सभी विक्रेतों ने मांगाें को लेकर फिर से चरणबद्ध आन्दोलन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों पर 9 सितंबर तक विचार नहीं करेगी तो 10 सितंबर से हम सभी बाध्य होकर आन्दोलन करेंगे। उनकी मांगों में…
गढ़वा। जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत उदयपुर-चेटे रोड में खरिहानी पुल के पास एक माइक्रो फाइनेंस कर्मी से लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है। एक लुटेरा पलामू जिले का निवासी है। वहीं तीसरे अपराधी की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है। उनके पास से दो देशी कट्टा बरामद किया गया है। एक सप्ताह पहले उपरोक्त कांड को अंजाम दिया गया था। गिरफ्तार अपराधियों में पलामू के नावाबाजार थाना के कुंभी खुर्द निवासी सुनील चौधरी व बिहार के गया जिले के बाराचट्टी थाना के लहूअरी निवासी बबलू चौधरी शामिल है।…