- जामवंतपुर में मुक्तिधाम विवाद पर प्रशासन सख्त, एसडीएम के हस्तक्षेप से दोबारा शुरू हुआ निर्माण कार्य
- बलरामपुर में तेज रफ्तार का कहर: वाड्रफनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर, युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर
- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
पलामू। जिले के हुसैनाबाद के देवरी कला गांव में आई बाढ़ से प्रभावित 20 लोगों को सोन नदी के टीले से सुरक्षित निकालने का सफल रेस्क्यू अभियान चलाया गया। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार, हुसैनाबाद के अंचल अधिकारी पंकज कुमार और देवरी ओपी प्रभारी बबलू कुमार की देखरेख में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। पुलिस बल के साथ देवरी ओपी के एएसआई अखिलेश यादव ने डीजल मोटर चालित नाव की सहायता से सभी फंसे हुए लोगों को सुरक्षित वापस लाया। रेस्क्यू किए गए लोगों में देवरी कला गांव की पूनम देवी और विनोद चौधरी भी शामिल थे। पूनम देवी ने…
श्रीनगर। केंद्रशासित राज्य जम्मू-कश्मीर में विधानसभा की 24 सीटों के लिए आज सुबह मतदान शुरू हो गया। पहले चरण के लिए हो रहे मतदान में जम्मू संभाग की आठ और कश्मीर घाटी की 16 सीटों के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में कैद हो जाएगा। जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस उत्सव में हिस्सा लेने की अपील की है। पहले चरण में 219 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 90 निर्दलीय हैं। मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। इस रण में कई…
हजारीबाग (वर्ल्ड वाइज न्यूज)। विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग का 33वां स्थापना दिवस मंगलवार को समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने सभी को विभावि स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग को देश को उच्च मुकाम तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेवारी है। उन्हें खुशी है कि संत विनोबा भावे के नाम से संचालित इस विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए हर गतिविधियां बेहतर ढंग से संचालित हो रही हैं। लेकिन उच्च शिक्षा में काफी कार्य होना अभी शेष है। झारखंड में विकास की असीम संभावनाएं हैं। यहां…
रांची। बड़गाईं अंचल की जमीन के रिकॉर्ड में छेड़छाड़ से जुड़े मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम दूसरे दिन गुरुवार को भी हजारीबाग एसडीओ शैलेश कुमार और बड़गाई के पूर्व सीओ एवं वर्तमान में चाईबासा के नोवामुंडी में पदस्थापित मनोज कुमार के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। एसीबी के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रांची के राधा कृष्णा अपार्टमेंट में मनोज कुमार के दो फ्लैट मिले हैं, जिसकी जांच की जा रही है। वहीं शैलेश कुमार का रांची के चिरौंदी में एक आलीशान घर भी मिला है। गुरुवार की सुबह इन दोनों ही स्थानों पर एसीबी की…
बलरामपुर। बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में राजेश ज्वेलर्स में आज बुधवार दोपहर करीब 12 बजे दिनदहाड़े तीन हथियारबंद अज्ञात लुटेरे साेने-चांदी के जेवरात व नगदी लूट कर फरार हाे गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर, एसपी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं। बताया जा रहा कि इस वारदात में आठ करोड़ की लूट हुई है। लुटेरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार दुकान में बैठे संचालक के ऊपर हमला करते हुए तीन लोग दुकान के अंदर प्रवेश किया और सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी लेकर…
हजारीबाग। झारखंड के चर्चित बड़गाई जमीन मामले को लेकर झारखंड पुलिस की एंटी करप्शन ब्यूरो सक्रिय हो गई है. बड़गाई जमीन घोटाले को लेकर एसीबी की टीम राजधानी रांची, चाईबासा और हजारीबाग में छापेमारी कर रही है. बड़गाई जमीन घोटाले मामले में रांची के बरियातू थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी. अब इस मामले की जांच एसीबी कर रही है. इधर, हजारीबाग में सदर अनुमंडल कार्यालय और उनके आवास पर एसीबी की टीम पहुंची है. आठ सदस्यीय टीम पर्याप्त सुरक्षाबलों की उपस्थिति में कार्यालय का निरीक्षण कर रही है. इस दौरान किसी भी व्यक्ति को कार्यालय या आवास पर अंदर…
रांची। पॉक्सो मामले के विशेष न्यायाधीश आसिफ इकबाल की अदालत ने बुधवार को नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपित सुनील अहीर को दोषी करार दिया है। साथ ही उसकी सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 13 सितंबर की तिथि निर्धारित की है। मामले में एपीपी पुष्पा सिन्हा ने अदालत के समक्ष पीड़िता सहित सात गवाहों को प्रस्तुत की थी। दोषी युवक सोनाहातू थाना क्षेत्र का कुदाडीह गांव निवासी है। उसके खिलाफ पीड़िता की मां ने सोनहातू थाना में 28 जून, 2022 को बेटी का अपहरण को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पीड़िता अपने घर से…
पलामू। मेदिनीनगर सेंट्रल जेल में बंद कैदी कुंदन कुमार पांडे की मौत हो गई। वह शहर थाना क्षेत्र का निवासी था। उसकी बुधवार सुबह 6.30 बजे मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया गया है कि कुंदन की तबीयत जेल में भोर चार बजे बिगड़ गई, जिसके बाद जेल प्रशासन ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। कुंदन के परिजनों को जेल प्रशासन ने सूचना दे दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। छह सितंबर को दो स्कूली बच्चों के अपहरण मामले में कुंदन समेत चार युवकों को जेल…
रांची/हजारीबाग। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार की अहले सुबह करीब पांच बजे से हजारीबाग एसडीओ शैलेश सिन्हा और एजी ऑफिस के कर्मी समेत कई अन्य लोगों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। एसडीओ शैलेश सिन्हा के हजारीबाग में एसीबी की टीम छानबीन कर रही है। इसके अलावा उनके गिरिडीह के शास्त्री नगर मुहल्ले स्थित आवास पर एसीबी की टीम ने छापेमारी कर है। एसीबी की टीम गिरिडीह के शास्त्री नगर निवासी सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी उदय शंकर प्रसाद और उनके पुत्र रिंकू सिन्हा (मार्बल कारोबारी) के घर भी सुबह-सुबह दबिश दी है। …
हजारीबाग। आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग के कृषि विभाग के स्नातक के छात्र-छात्राओं को कृषि विभाग डीन डॉ अरविंद कुमार की निगरानी में एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर कृषि विज्ञान केंद्र, रामगढ़ भेजा गया, जहां विद्यार्थी कृषि कार्यों में ड्रोन तकनीक की बारीकियों से अवगत हुए। आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने बताया कि कृषि विभाग के सभी सेमेस्टर के विद्यार्थियों को समय-समय पर शैक्षणिक भ्रमण के जरिए जलवायु परिवर्तन, मिट्टी की उपयुक्तता, मौसम का प्रभाव सहित अन्य जानकारियों से अवगत कराया जाता है। साथ ही कृषि से संबंधित प्रशिक्षण भी कृषि विज्ञान केन्द्रों में करायी जाती है ताकि किताबी…