Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रांची। रिम्स में इलाज करा रही नक्सली जया मांझी की मौत हो गई है। वह कैंसर से पीड़ित थी। जया एक करोड़ के इनामी नक्सली प्रयाग मांझी उर्फ विवेक की पत्नी थी। वह गॉल ब्लैडर के कैंसर से पीड़ित थी। उसका इलाज ओंकोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ अजीत कुशवाहा की यूनिट में चल रहा था। रिम्स के पीआरओ डॉ राजीव रंजन ने शनिवार को बताया है कि पहले उनको सर्जरी वार्ड में भर्ती कराया गया था। लेकिन कैंसर डिटेक्ट होने के बाद ओंकोलॉजी में शिफ्ट कर दिया गया था। करीब डेढ़ माह पहले मेडिकल बोर्ड गठित कर उनके स्वास्थ्य की…

Read More

रामगढ़। जिले में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कोई भी ऐसा संदिग्ध जो प्रश्न पत्र लिक करने के लिए इस जिले में आया हो, उसके लिए छापेमारी अभियान भी चल रही थी। रामगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि शहर के बस स्टैंड के पास एक होटल में एक संदिग्ध युवक मौजूद है, जो प्रश्न पत्र लिक कर सकता है। इस सूचना के बाद रामगढ़ पुलिस सक्रिय हुई और उसने युवक चंचल सिंह को हिरासत में लिया। जांच के दौरान पता चला की चंचल सिंह भी एक परीक्षार्थी है और वह रामगढ़ जिले में…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के कारण राज्य में इंटरनेट सुविधा बंद किये जाने के खिलाफ शनिवार काे जनहित याचिका दायर की गयी है। इस पर शनिवार को हाई कोर्ट के जस्टिस आनंद सेन और जस्टिस अनुधा रावत चौधरी की बेंच ने सुनवाई की। सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार से पूछा कि इंटरनेट बंद करने के लिए क्या पॉलिसी है। क्या सभी परीक्षाओं में इसी तरह इंटरनेट बंद कर दीजियेगा। कोर्ट ने इस मामले में राज्य सरकार को चार सप्ताह में एफिडेविट के माध्यम से जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। राज्य सरकार की…

Read More

रांची। झारखंड में झारखंड स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (जेजीजीएलसीसीई) के मद्देनजर आज सुबह आठ बजे से इंटरनेट सेवा निलंबित है। ऐसी स्थिति कल भी रहेगी। सरकार ने शुक्रवार को कहा था कि इस परीक्षा के मद्देनजर शनिवार और रविवार को सुबह आठ बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक इंटरनेट सेवा निलंबित करने का फैसला किया गया है। इसके बाद गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल ने इंटरनेट सेवा निलंबित करने के आदेश जारी किए। समूचे राज्य में 823 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। राज्य में करीब छह लाख 40 हजार अभ्यर्थी इस परीक्षा में…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज संयुक्त राज्य अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गए। वो वहां क्वाड लीडर्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। साथ ही संयुक्त राष्ट्र महासभा में ‘भविष्य के शिखर सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे। उनका प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत का कार्यक्रम भी तय है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने एक्स पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी छठे क्वाड लीडर्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने और संयुक्त राष्ट्र ‘भविष्य के शिखर सम्मेलन’ को संबोधित करने के लिए अमेरिका के लिए रवाना हो गए हैं।  इससे कुछ समय पहले विदेशमंत्री जयशंकर ने एक्स हैंडल पर…

Read More

रायपुर, ऑफबीट प्रतिनिधि। छत्तीसगढ़ सरकार ने तीन आईपीएस अफसरों का तबादला किया है। जारी लिस्ट में तीन आईपीएस अफसरों का नाम शामिल है। छत्तीसगढ़ सरकार ने बलरामपुर जिले के एसपी राजेश कुमार अग्रवाल को बदल दिया है। उन्हें कबीरधाम जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं कबीरधाम के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लवा को नवा रायपुर मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। राजेश अग्रवाल की जगह पर 2019 बैच के बैंकर वैभव रमनलाल को बलरामपुर जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। ये भी पढ़िए….. https://offbeatnews.in/rs-90-lakh-recovered-from-a-person-from-bihar-in-administrative-raid-before-jssc-cgl-exam/

Read More

पलामू। जिले में जेएसएससी परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने को लेकर प्रशासन की ओर से कई स्तरों पर तैयारी की गयी है। होटलों की व्यापक तौर पर जांच की जा रही है। एसडीएम अनुराग तिवारी, सीओ अमरदीप बलहोत्रा के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को डालटनगंज शहर के कई होटलों में की जांच। संदिग्ध लोगों के ठहरने की जानकारी ली गयी, इस क्रम में होटल में ठहरे बिहार के एक व्यक्ति के पास 90 लाख रुपए बरामद किए। फिलहाल पुलिस व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। बतातें चलें कि झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त…

Read More

रामगढ़। जिले में चोरों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। सुरक्षा गार्ड की मौजूदगी में एटीएम तक काटा जा रहा है। यहां तक की चोरों ने अब शराब दुकान को भी नहीं बख्शा। यहां भी चोरों ने लगभग 40 हजार रुपए की संपत्ति चोरी कर ली। इस मामले में शुक्रवार को रामगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। यह घटना विदेशी शराब दुकान छतरमांडू में हुई है।  दुकान के प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि सरकारी निगरानी में चल रही इस शराब दुकान में पिछले दो वर्षों से वे कार्यरत हैं। 19 सितंबर की रात…

Read More

खूंटी। जिले के मारंगहादा थानांतर्गत रीमिक्स जल प्रपात में गुरुवार को एक किशोर के डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान हेहल रांची निवासी सुरेश कच्छप के 17 वर्षीय पुत्र लकी मनी कच्छप के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार लकीमनी कच्छप गुरुवार को अपने चार अन्य दोस्तों के साथ रीमिक्स फॉल घूमने आया था। बताया गया कि रीमिक्स फॉल में सभी दोस्त नहाने लगे। इसी दौरान लकी का पैर फिसल गया और वह फॉल के गहरे पानी में जाकर डूब गया। घटना की सूचना मिलने पर मारंगहादा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों के…

Read More

रांची। वरिष्ठ पत्रकार रवि प्रकाश का शुक्रवार निधन हो गया है। वे करीब पौने चार साल से लंग्स कैंसर से पीड़ित थे। रवि प्रकाश के करीबी अविनाश दास ने उनके निधन की पुष्टि की है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर कर इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि हमारे पुराने मित्र, सहकर्मी और साहस से भरे हुए पत्रकार रवि प्रकाश नहीं रहे। वह कैंसर से लड़ रहे थे। जिंदगी कैसे जी जाती है, हमने उनसे सीखा है। आप हमारी जिंदगी में हमेशा शामिल रहेंगे दोस्त… अलविदा मेरे प्यारे भाई! आप बहुत याद आयेंगे रवि भाई: सीएम हेमंत रवि…

Read More