- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
लातेहार। पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर एक लाख के इनामी माओवादी नक्सली गुलशन उरांव को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार नक्सली मनिका थाना क्षेत्र के हाटा गांव का रहने वाला है। डीएसपी भरत राम ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि लातेहार एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि माओवादी नक्सली गुलशन उरांव मनिका थाना क्षेत्र के कुमण्डीह रेलवे स्टेशन के निकट लेवी वसूलने के लिए आया हुआ है। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस की टीम गठित की गई और नक्सली के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई। पुलिस जैसे ही वहां पहुंची…
रांची। पुलिस ने शहर में लूट और सोने की चेन छिनतई करने वाले गिरोह के तीन सदस्य और चोरी के चेन को खपाने वाले एक सोनार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में पंकज कुमार महतो, दीपक महतो, जफर खान उर्फ शाहिद खान,और सोनार आनंद कुमार उर्फ गोल्डी शामिल है। सभी आरोपित पिठोरिया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि रांची जिला में लगातार हो रहे चेन छिनतई की घटना की रोकने के लिए एसआईटी टीम का गठन कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्त्व में किया गया। टीम के…
बलरामपुर। रामानुजगंज के राजेश ज्वेलर्स में हुई दो करोड़ 92 लाख रुपये के लूट के मामले में आदतन छह आरोपितों को बलरामपुर रामानुजगंज पुलिस टीम के द्वारा गिरफ़्तार कर लिया गया है। बिहार, झारखंड एवं छत्तीसगढ़ राज्य की पुलिस को इनकी तलाश थी। आरोपितों के विरुद्ध लूट, डकैती, हत्या एवं हत्या के प्रयास के कई गंभीर मामले उक्त राज्यों में दर्ज हैं। झारखंड पुलिस द्वार इन पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया गया है। दो अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपितों से 3.54 किलोग्राम सोना, 7 किलो 200 ग्राम चांदी, दो बैंक के अकाउंट…
रांची। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के पोखरटोली मैदान में गुरुवार को एनडीआरएफ के जवान ने पेड़ से रस्सी के सहारे लटककर खुदकुशी कर ली। मृत जवान की शिनाख्त जय कुमार लकड़ा के रूप में की गई है। पुलिस ने उसके पैकेट से आई कार्ड बरामद किया है। इसी के आधार पर इसकी शिनाख्त की गई है। वह एनडीआरएफ में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत था। एयरपोर्ट थाना प्रभारी ने बताया कि एनडीआरएफ के कांस्टेबल ने पेड़ से लटक कर खुदकुशी की है। एनडीआरएफ से संपर्क किया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। खुदकुशी के कारणों का पता…
नई दिल्ली। देशभर के विभिन्न हिस्सों में गुरुवार से शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो गए। इसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। नौ दिनों तक लगातार चलने वाले इस त्योहार से पूर्व तमाम घरों में काफी तैयारियां की जाती हैं। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना के साथ विधि-विधान से अखंड ज्योति जलाई जाती है। हिंदू त्योहारों में विशेष महत्व रखने वाले नवरात्रि में देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों मां शैलपुत्री, मां ब्रह्मचारिणी, मां चंद्रघंटा, मां कूष्मांडा, मां स्कंदमाता, मां कात्यायनी, मां कालरात्रि, मां महागौरी, मां सिद्धि दात्री की पूजा-अर्चना की जाती है। पहले दिन पहले स्वरूप…
कोडरमा। जिले में जानलेवा डेंगू के लगातार नए मामले सामने आ रहे हैं। डेंगू की रोकथाम को लेकर नगर परिषद एवं स्वास्थ्य विभाग के सभी दावें खोखले साबित हो रहे है। बुधवार को डेंगू की चपेट में आने से शहर के विद्यापुरी निवासी और प्रभात खबर के संवाददाता साहिल भदानी ( 26 ) की असामयिक निधन हो गया। साहिल पिछले चार दिनों से बुखार से पीड़ित थे। चिकित्सक ने शुरुआती जांच में इसे वायरल फीवर बताया था। इसके बाद दाे दिनों तक घर में ही उनका इलाज चला। इसके बाद दोबारा मेडिकल जांच रिपोर्ट में प्लेटलेट्स कम होने की जानकारी…
बलरामपुर। महात्मा गांधी की जयंती अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिलेवासियों को 192 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री साय बलरामपुर जिले के राजपुर में आयोजित धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के कार्यक्रम में पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा झारखंड राज्य के हजारीबाग जिले से इस अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े। धरती आबा अभियान के माध्यम से जनजातीय समाज को लाभान्वित किए जाने पर मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि आज महात्मा गाँधी जी की जयंती है। उनका सपना था कि आदिवासियों का विकास हो।…
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के कराइकेला थाना क्षेत्र के एक एएसआई ने बुधवार सुबह सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी आनन-फानन में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। एएसआई कृष्णा साव ने किस वजह से खुद को गोली मारी है, अब तक इसके पीछे की सही वजह सामने नहीं आयी है। मृतक एएसआई के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गयी है। एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि…
रांची। गांधी जयंती पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने बुधवार काे ट्वीटर पर लिखा है, “गांधी जयंती के अवसर पर झारखण्ड समेत समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। बापू एक विचार हैं, जो हमेशा अजर-अमर हैं। अहिंसा, प्रेम, सत्याग्रह और स्वतंत्र जीवन के बापू के विचार मानव जाति को व्यवस्थित और संकल्पित होकर समाज के समग्र विकास में महती भूमिका निभाने के लिए सदैव प्रेरित करते रहेंगे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर शत-शत नमन।” हेमंत सोरेन ने देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें भी याद…
साहिबगंज। झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहेट में अज्ञात अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। दरअसल, मंगलवार की आधी रात में पश्चिम बंगाल फरक्का एमजीआर ट्रैक पर बम विस्फोट हुआ है, जिससे पटरी क्षतिग्रस्त हो गयी है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस पदाधिकारी व एनटीपीसी के अधिकारी छानबीन कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार साहिबगंज जिले के बरहेट थाना क्षेत्र अंतर्गत रांगा घुट्टु टोला से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित एमजीआर रेल लाइन पोल संख्या 40/1 के समीप बुधवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने बम विस्फोट कर दिया। इसकी जानकारी ग्रामीणों को बुधवार की अहले सुबह…