- सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी बोले- ‘मां के पास जागकर गुजारी रात’
- सुबह-सुबह मौत का मंजर: तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 10 लोग जिंदा जले
- सुवर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का जिंदा बम निष्क्रिय, सेना के हाई-रिस्क ऑपरेशन से टली बड़ी त्रासदी
- कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद की जगह बिखरी दाल लूटने की होड़
- रामानुजगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व संपन्न
- डूबते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ महापर्व अपने चरम पर, रामानुजगंज में उमड़ी श्रद्धा की भीड़
- मां के लिए संकल्प: पटना का युवक दौड़कर करेगा चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा
- बस्तर में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार: टॉप कमांडर पापाराव के सरेंडर की खबर, संगठन पर खत्म होने का खतरा
Author: Offbeat News
ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।
रांची। राज्य के मंत्री बन्ना गुप्ता पर यौन शोषण को लेकर एक फर्जी एफआईआर की कॉपी वायरल हो रही है। रांची पुलिस ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर वायरल एफआईआर कॉपी को फेक बताया है। रांची पुलिस ने कहा कि कई व्हॉटसएप ग्रुप में मंत्री बन्ना गुप्ता से संबंधित झूठी प्राथमिकी दर्ज किया हुआ पत्र व्हॉटसएप में प्रसारित किया गया है। इस संदर्भ में तथाकथित आवेदिका तमाड़ थाना क्षेत्र के सलगाडीह गांव की रहने वाली पूजा महतो का छदम नाम का उपयोग किया गया है। साथ ही सिटी एसपी कार्यालय को संबोधित एक आवेदन और कार्यालय से संबंधित मिलता-जुलता…
रामगढ़। जिले के वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र में दो सुनारों के घर में डाका डालने वाले गैंग को पुलिस ने पकड़ लिया है। इस गैंग के दो शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद जेवर को गलाने वाला दुकानदार भी पकड़ा गया। पुलिस ने लूटे गए जेवर को भी बरामद किया है। इस मामले की जानकारी रविवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि 21 और 26 सितंबर को ग्राम सोनडीहा में संतोष सोनी और बब्लू सोनी के घर में छह अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने घर में घुसकर डाका डाला था। इस दौरान उन…
कोडरमा। जिले में गृह रक्षक की बहाली को लेकर केटीपीएस फोर लेन में शारीरिक दक्षता के तहत रविवार को आयोजित दौड़ के दौरान तीन महिला अभ्यर्थी गिरकर घायल हो गईं। घायलों में चंदवारा निवासी रजनी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी और पुष्पा कुमारी हैं। पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया है। इधर, एक अन्य घटना में कोडरमा थाना क्षेत्र के होली फैमिली हॉस्पिटल के नजदीक रविवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों की पहचान कोडरमा के बरसोतियाबर निवासी राजेंद्र पासवान (45) एवं पांडेयडीह निवासी किशुन यादव (44) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की…
पलामू। जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के शहर थाना क्षेत्र के हमीदगंज बीएन कॉलेज के समीप प्रेमिका ने प्रेमी की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। घटना को उसने पिता एवं अन्य परिजनों के साथ मिलकर अंजाम दिया। पुलिस ने मौक़े से प्रेमिका औऱ उसके पिता को हिरासत में ले लिया है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवव्रत पोद्दार ने रविवार सुबह 10 बजे घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला और उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए एमआरएमसीएच में भेज दिया…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के धरसींवा थाना अंतर्गत निनवा गांव में शनिवार सुबह एक श्रद्धालु ने देवता के सामने अपनी गर्दन काटकर बलि दे दी। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने कैंची से अपनी गर्दन को काटा है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। धरसींवा थाने से मिली जानकारी के अनुसार निनवा गांव निवासी 55 वर्षीय भुनेश्वर यादव ने अपने घर के अंदर स्थित देवस्थान के सामने कैंची से अपनी गर्दन काटकर आत्महत्या कर ली।…
हजारीबाग। सांसद मनीष जायसवाल ने शनिवार को कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र के दो पंचायतों के कई गांवों का सघन दौरा किया और करीब 03 करोड़ 77 लाख रुपये की विकास योजनाओं की आधारशिला रखी। इस दौरान सांसद मनीष जायसवाल का कटकमसांडी क्षेत्र वासियों ने ढोल-ताशे और गाजे-बाजे के साथ पारंपरिक अंदाज में थिरकते और गाते-झूमते हुए फूल माला पहनाकर स्वागत किया। सांसद जायसवाल ने प्रखंड क्षेत्र के पबरा और कंडसार पंचायत क्षेत्रों में दो प्रमुख पथों की आधारशिला रखी और लोगों की समस्याओं से भी रूबरू हुए। जायसवाल ने दौरे की शुरूआत कटकमसांडी प्रखंड के ग्राम पंचायत पबरा में पंचायत भवन…
रांची। अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू रोड स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में शनिवार को आग लग गयी। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एसी में शॉर्ट सर्किट की वजह से प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई के कमरे में आग लगी थी। अगलगी के बाद तुरंत लोगों ने आग को बुझाया। इस घटना में किसी भी प्रकार की जान माल की क्षति नहीं हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि एसी में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। जिसे बुझा लिया गया। अगलगी में कोई हताहत नहीं हुआ। उल्लेखनीय है कि बीते चार जून को भी भाजपा…
रामगढ़। जिले के गोला थाना क्षेत्र में बाइक से कोयला तस्करी कर रहे दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। शुक्रवार की देर रात हुए इस हादसे के बाद शनिवार की सुबह इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बन गया। मृतक के परिजनों ने यह आरोप लगाया कि पुलिस पेट्रोलिंग वाहन से दोनों युवकों को टक्कर मारा गया है। हालांकि, इस मामले में रामगढ़ एसपी ने जांच टीम बैठा दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे कार्रवाई होगी। जानकारी के अनुसार गोला-रजरप्पा रोड में शुक्रवार की देर रात दो बाइक से अवैध कोयला लेकर दो…
रांची। दुर्गा पूजा के दूसरे दिन शुक्रवार को भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के लोगों को एक बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बहुप्रतीक्षित कांटाटोली ओवरब्रिज का उद्घाटन किया। माैके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि सभी के सहयोग, सहभागिता एवं राज्य सरकार की प्रतिबद्धता से ही योगदा सत्संग आश्रम-बहुबाजार-कांटा टोली-शांतिनगर, कोकर फ्लाईओवर के निर्माण का रास्ता साफ हो सका। इस कार्य के लिए मैं वैसे सभी लोगों के प्रति आभार एवं धन्यवाद प्रकट करता हूं, जिन्होंने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से अपना सहयोग दिया है। रांची शहर में कोई भी मूलभूत सुविधा का निर्माण चुनौतीपूर्ण होता…
रांची। रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित एक स्पा सेंटर की छत से कूद कर जान देने की कोशिश करने वाली युवती ने शुक्रवार को पुलिस की पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए। युवती का आरोप है कि स्पा सेंटर के संचालक उससे स्पा में अनैतिक काम (जिस्मफरोशी) करने का दबाब देता था और उसे कैद में रखा जाता था। महिला इंस्पेक्टर नमृता ने युवती से पूछताछ के बाद उसे कांके स्थित वन स्टॉप सेंटर काउंसलिंग के लिए भेज दिया। सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि पुलिस के सामने युवती ने यह बयान दिया है कि स्पा…