Author: Offbeat News

ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

रामगढ़। एसपी अजय कुमार में सोमवार को 13 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। सब इंस्पेक्टर आशीष कुमार गौतम को कुजू ओपी, संजय कुमार दुबे को रामगढ़ थाना, उपेंद्र कुमार को रामगढ़ थाना, कुमार प्रभात रंजन को गोला थाना, शेख अफजल हुसैन को पतरातू थाना, हरिपद टुडू गो बरकाकाना ओपी, दिनेश्वर प्रसाद मेहता को भुरकुंडा ओपी, मो इकबाल को रजरप्पा थाना में पदस्थापित किया गया है। इसके अलावा एएसआई उदय कुमार यादव को रजरप्पा थाना, राजेश कुमार को कुजू ओपी, अनिल कुमार को रामगढ़ थाना, बहादुर महतो को गोला थाना और परीक्षित महतो को बरकाकाना ओपी में पदस्थापित किया गया…

Read More

रांची। रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर रोड नंबर-1 से सोमवार की सुबह कचरे के ढेर में प्लास्टिक में लिपटा नवजात (शिशु )का शव मिला। नवजात के शरीर पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत होने के बाद उसे कचरे में फेंक दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही आरोपित की तलाश कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। ये भी पढ़िए…….. https://offbeatnews.in/nrc-will-be-implemented-in-jharkhand-register-of-citizenship-will-be-made-shivraj-chauhan/

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने कहा कि झारखंड में एनआरसी लागू किया जाएगा। नागरिकता का रजिस्टर बनेगा। विदेशी घुसपैठियों को बाहर निकाला जाएगा। झारखंड में भाजपा का विस्तृत संकल्प पत्र जल्द आने वाला है। झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को मीडिया से बातचीत में भाजपा झारखंड प्रभारी शिवराज चौहान ने कहा कि यह चुनाव केवल मुख्यमंत्री बनाने या किसी पार्टी की सत्ता के लिए नहीं है, यह झारखंड को बचाने का चुनाव है। बेटी, माटी और रोटी इन तीनों की रक्षा करना हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण झारखंड…

Read More

गिरिडीह। प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन सैक की सदस्य इनामी महिला नक्सली जया उर्फ चिंता उर्फ मनोरमा की इलाज के दौरान मौत के बाद नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने 15 अक्टूबर को एक दिवसीय झारखंड – बिहार बंद का आह्वान किया है। संगठन के बिहार झारखंड स्पेशल एरिया कमिटी के प्रवक्ता आजाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर 15 अक्टूबर को दोनों राज्यों में संगठन के बंद सफल बनाने और इससे पहले 14 अक्तूबर गांव – गांव में श्रृद्धांजलि सभा आयोजित करने की जानकारी दी है। जारी विज्ञप्ति में प्रवक्ता आजाद ने कहा बंद के दौरान मिल्क वैन और प्रेस के तमाम…

Read More

गिरिडीह। पुलिस ने पंजाब से आए 70 लाख की ब्रांडेड कंपनियों के शराब का बड़ा स्टॉक जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि धनवार के घोड़थंबा ओपी पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना पर एक ईंटाचांच मोड में एक अर्धनिर्मित मकान के समीप ट्रक से मकान में शराब की पेटिया डंप की पा रही थी ।इस दौरान ओपी पुलिस ने शराब के साथ ट्रक से दो ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ के क्रम में दोनो शराब तस्करों ने बताया की वह पंजाब के तरण तारन के व्लाचक थाना इलाके…

Read More

रांची। राज्य के मरीजों की गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रांची के धुर्वा स्थित स्मार्ट सिटी क्षेत्र में 7 अक्टूबर को अपोलो मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का शिलान्यास करेंगे। कुल 310 बेड के इस मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में प्रसिद्ध हृदय देखभाल, अत्याधुनिक कैंसर उपचार, दयालु मातृ स्वास्थ्य, विशेष बाल चिकित्सा की व्यवस्था होगी। अस्पताल में हृदय विज्ञान सहित 50 से ज्यादा नैदानिक विशिष्टताएं उपलब्ध होंगी। गैस्ट्रोसाइंसेज, न्यूरो साइंसेज, रीनल साइंसेज, ऑर्थोपेडिक्स एंड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट, आंकोलॉजी, आपातकालीन और आघात से बचाव के लिए हमेशा विशेषज्ञ और उपकरण उपलब्ध रहेंगे। इस अस्पताल में अत्याधुनिक कैथ लैब्स, एमआरआई, ऑपरेशन थिएटर,…

Read More

कोडरमा, अरुण सूद। जिले के झुमरीतिलैया शहर के युवा पत्रकार साहिल भदानी के निधन पर रविवार को शिव वाटिका में जिले के पत्रकारों की ओर से शोक सभा का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न सामाजिक, स्वयंसेवी, राजनीतिक दल, व्यवसायिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने इसमें हिस्सा लिया। सभा में उपस्थित लोगों ने साहिल भदानी के व्यक्तित्व और उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जगदीश सलूजा, माहुरी समाज के अध्यक्ष अरुण सेठ, पंजाबी समाज से यशपाल सिंह गोल्डन, आईएमए से डॉ. राम…

Read More

रांची। रांची के 56 सेट स्थित डोरंडा सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष दक्षिणेश्वर काली मंदिर का भव्य पंडाल का निर्माण कर रही है। 70 फीट ऊंचा पंडाल और 45 फीट ऊंचा लाइट गेट मुख्य आकर्षण का केन्द्र होगा। रोबिन टेन्ट हाउस के नेतृत्व में बंगाल के कारीगरों के जरिए सोमवार शाम तक पूजा पंडाल बनकर तैयार हो जाएगा। मूर्तिकारों के जरिये मां दुर्गे की मूर्ति को भव्य रूप दिया जा रहा है। छप्पन सेट आवासीय परिसर में ही मां दुर्गा, गणेश, लक्ष्मी, सरस्वती, विश्वकर्मा भगवान की भी मूर्ति बनाई जा रही है। दक्षिणेश्वर काली मंदिर पूजा पंडाल का उद्घाटन…

Read More

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार काे कहा कि सरकार का काम है चोरों को पकड़ना, गड़बड़ी की जांच कराना, दोषियों को न्यायालय से सजा दिलवाना लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार इसके ठीक उलट घोटालेबाजों को बचाने के लिये बार-बार न्यायालय के शरण में जाकर जांच को लटकाने-भटकाने का काम करती रही है। मरांडी ने कहा कि वे पहले बता दे रहे हैं कि धनबाद में पिछले पांच सालों में आजादी के बाद के सबसे बड़े कोयला चोरी और घोटाले की सीबीआई, ईडी जांच के लिये हाई कोर्ट द्वारा दिये गये आदेश को रोकवाने एवं चोरी में शामिल…

Read More

पटना। बिहार में रोहतास जिले के रोहतास थाना क्षेत्र अन्तर्गत तुंबा गांव में रविवार को एक ही परिवार के छह बच्चों की डूबने से मौत हो गई है जबकि एक बच्चे की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक जिले के रोहतास थाना थाना क्षेत्र के तुम्बा गांव के निकट सोन नदी ने स्नान करने के क्रम में एक ही परिवार और रिश्तेदार के 6 किशोर और एक किशोरी डूब गए। सूचना पाते ही सोन तट पर जनप्रतिनिधि और प्रशासन के लोग तत्काल पहुंचे।  दो बच्चों का स्वांस चल रहा था। उन्हें तत्काल प्रखंड विकास पदाधिकारी बबलू कुमार व…

Read More