हजारीबाग/रांची। हजारीबाग पुलिस ने रांची में कार्रवाई करते हुए हजारीबाग के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार को गिरफ्तार कर ली है। हजारीबाग के लोहसिंघना थाना पुलिस ने पत्नी को जलाकर मारने के आरोप में फरार चल रहे तत्कालीन एसडीओ अशोक कुमार को देर शाम रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
उल्लेखनीय है कि 26 दिसंबर 2024 को तत्कालीन सदर एसडीओ अशोक कुमार के आवास पर शरीर में आग लगने से बुरी तरह झुलसी उनकी पत्नी अनिता देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी थीं। उनका इलाज रांची के देवकमल अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। उसके बाद मृतका अनिता देवी के भाई राजू कुमार ने लोहसिंघना थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी। इस मामले की जांच के लिए पुलिस ने एसआइटी की टीम का गठन किया। साथ ही टीम को मामले की जांच करने और छापामारी अभियान चला कर अभियुक्त को गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया था।
आपको बता दें, हजारीबाग सदर के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार के पिता दुर्योधन साव को पुलिस ने एक दिन पहले गिरफ्तार कर लिया था। पूर्व एसडीओ की पत्नी को जलाकर मारने के आरोप में पूर्व एसडीओ के पिता भी नामजद अभियुक्त हैं।
ये भी पढ़िए……..
प्रयागराज महाकुम्भ में अब तक 42 करोड़ से अधिक श्रद्धालु लगा चुके हैं आस्था की डुबकी