
रांची। प्रो. आदित्य साहू को झारखंड भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बुधवार को पार्टी के चुनाव अधिकारी एवं केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव ने आदित्य साहू के नाम की विधिवत घोषणा की। रांची के हरमू रोड स्थित कार्निवाल बैंक्वेट हॉल में नये प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। इसके अलावा मौके पर 21 राष्ट्रीय नव निर्वाचित सदस्यों के नामों की भी घोषणा की गयी।
जीवन का कण-कण और क्षण-क्षण देंगे भाजपा को : आदित्य साहू
प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदित्यि साहू ने नई जिम्मेदारी देने के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी के लिए वे जीवन का कण-कण और क्षण क्षण भाजपा को देंगे। साहू ने पूर्व प्रदेश अध्येक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की तारीफ करते हुए कहा कि एक बड़े भाई ने छोटे भाई को जिम्मेदारी सौंपी है। बाबूलाल मरांडी राज्य के धरोहर हैं। उन्हें संगठन और सरकार चलाने का व्यापक अनुभव है।
स्वामी दिव्यज्ञान एवं ‘वर्ल्ड विजन न्यूज’ की सटीक साबित हुई*भविष्यवाणी
प्रदेश में सबसे पहले प्रकाशित विश्लेषण में स्वामी दिव्य ज्ञान ने आदित्य साहू को बताया था भाजपा का अगला प्रदेश अध्यक्ष, अब उसी दिशा में बढ़ते दिख रहे राजनीतिक संकेत
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों के बीच ‘वर्ल्ड विजन न्यूज’ ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि उसका राजनीतिक आकलन तथ्य और गहरी समझ पर आधारित होता है। 28 दिसंबर को ‘वर्ल्ड विजन न्यूज’ ने राज्य में सबसे पहले यह प्रकाशित किया था कि आदित्य साहू प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं और वही अगले प्रदेश अध्यक्ष बन सकते हैं। उस समय यह खबर केवल एक अनुमान नहीं, बल्कि ठोस राजनीतिक विश्लेषण पर आधारित थी।
इस रिपोर्ट का आधार बना था राज्य के चर्चित राजनीतिक विश्लेषक स्वामी दिव्य ज्ञान का आकलन, जिन्होंने संगठन के भीतर चल रही हलचलों, केंद्रीय नेतृत्व की प्राथमिकताओं और प्रदेश भाजपा की मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह स्पष्ट संकेत दिया था कि पार्टी को अब ऐसे नेतृत्व की तलाश है जो संगठन और सत्ता दोनों के बीच संतुलन बना सके। उनके अनुसार, आदित्य साहू इस कसौटी पर सबसे सटीक बैठते हैं।

28 दिसंबर को प्रकाशित इस विश्लेषण के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हुई थी। हालांकि उस समय कई अन्य नाम भी सामने रखे जा रहे थे, लेकिन वर्ल्ड विजन न्यूज ने स्पष्ट रूप से यह रेखांकित किया था कि वास्तविक बढ़त आदित्य साहू के पास है। आज जिस तरह से पार्टी के भीतर घटनाक्रम आगे बढ़ रहे हैं और संकेत सामने आ रहे हैं, उससे यह साफ होता जा रहा है कि ‘वर्ल्ड विजन न्यूज’ की यह भविष्यवाणी पूरी तरह सटीक साबित हो रही है।
यह पहला अवसर नहीं है जब वर्ल्ड विजन न्यूज ने प्रदेश की राजनीति में सबसे पहले सही दिशा पहचानी हो। स्वामी दिव्य ज्ञान के विश्लेषणों की खासियत यह रही है कि वे सतही चर्चाओं के बजाय संगठनात्मक संरचना, राजनीतिक रणनीति और नेतृत्व के मूड को पढ़कर निष्कर्ष प्रस्तुत करते हैं। यही कारण है कि उनके आकलन समय के साथ तथ्य में बदलते नजर आते हैं।
ये भी पढ़िए…………….
अंश–अंशिका की सकुशल वापसी पर धुर्वा में मना जश्न, संघर्ष समिति ने उड़ाया अबीर-गुलाल
