Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे

    July 30, 2026

    कीर्ति कुल्हारी साइबर ठगी की शिकार, जानिए कैसे कुछ मिनटों में क्रेडिट कार्ड से उड़ गए 2.44 लाख

    July 30, 2026

    चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे
    • कीर्ति कुल्हारी साइबर ठगी की शिकार, जानिए कैसे कुछ मिनटों में क्रेडिट कार्ड से उड़ गए 2.44 लाख
    • चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल
    • बेटे ने की लाखों की चोरी, मां और बहन ने छिपाए सबूत, तीनों पहुंचे जेल
    • तीन राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, जानिए किस सीट पर किसकी साख दांव पर
    • इतिहास के पन्नों में 30 जुलाई: जानिए किस भारतीय महिला ने तोड़ीं सामाजिक बेड़ियां, बनीं देश की पहली महिला विधायक
    • Rashifal 30 July 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और किन राशियों को मिलेगा लाभ
    • एलबी सिंह पर ईडी का बड़ा एक्शन, जानिए कैसे फ्रीज हुए 160 करोड़ के म्यूचुअल फंड
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    👤
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»State»Ayodhya Ram Navmi 2023: भव्य और दिव्य राम मंदिर निर्माण के बीच भक्तों का चरम पर उत्साह, सरयू में भक्‍तों ने क‍िया स्‍नान
    State

    Ayodhya Ram Navmi 2023: भव्य और दिव्य राम मंदिर निर्माण के बीच भक्तों का चरम पर उत्साह, सरयू में भक्‍तों ने क‍िया स्‍नान

    पूर्व संध्या से ही रामनगरी में भक्‍तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsMarch 30, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    अयोध्या : राम जन्मोत्सव गुरुवार को मध्याह्न मनाया जाएगा। चैत्र शुक्ल नवमी को मनाया जाने वाला राम जन्मोत्सव प्रत्येक वर्ष आस्था के केंद्र में होता है, किंतु इस बार राम जन्मोत्सव की रौनक शिखर का स्पर्श करने वाली होगी। यह संभावना पूर्व संध्या से ही प्रशस्त हो रही है। 22 मार्च को वासंतिक नवरात्र की शुरुआत के साथ ही राम जन्मोत्सव का उल्लास परिलक्षित होने लगा था, पर बुधवार की शाम तक इसमें कई गुना की वृद्धि हुई। मठ-मंदिर, सार्वजनिक स्थल एवं मार्ग श्रद्धालुओं से पटे हुए हैं।

    रामनगरी में द‍िखेगी राम जन्मोत्सव की रौनक

    श्रद्धालु भीड़ के दबाव एवं कठिनाइयों की चिंता किए बिना रामनगरी की ओर बढ़ते आ रहे हैं। मंदिरों और धर्मशालाओं के कक्ष गत दो-तीन दिनों से ही भर गए हैं। रामजन्मोत्सव की पूर्व संध्या तक मंदिरों के प्रांगण, पार्कों, स्टेशनों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी भक्तों ने डेरा डाल दिया है। किसी तरह रात बिता कर उन्हें गुरुवार की प्रतीक्षा है। तड़के से सरयू स्नान का क्रम शुरू होगा। मध्याह्न तक सरयू स्नान का सिलसिला थमेगा, तो मंदिरों में राम जन्मोत्सव की रौनक बिखरेगी। रामनगरी में तिल तक रखने की जगह नहीं है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    एक लाख से अध‍िक भक्‍तों ने क‍िए रामलला के दर्शन

    रामजन्मभूमि, कनकभवन, हनुमानगढ़ी जैसे प्रमुख मंदिरों सहित पुण्य सलिला सरयू से जुड़ते मार्गों पर बुधवार की प्रथम बेला से ही श्रद्धालुओं का ज्वार प्रवाहित हो रहा है। सामान्य दिनों में 10 हजार के इर्द-गिर्द रहने वाली रामलला के दर्शनार्थियों की संख्या मंगलवार तक 50 हजार के ऊपर जा पहुंची। बुधवार को देर शाम तक यह संख्या और अधिक होने का अनुमान है। समझा जाता है कि गुरुवार को रामलला के दर्शनार्थियों की संख्या न केवल एक लाख का मानक पार करेगी, बल्कि एक दिन में रामलला के दर्शनार्थियों की संख्या का कीर्तिमान भी बनेगा।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रामजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए किया था भूमि पूजन

    रामलला के प्रति आस्था का आरोह नौ नवंबर 2019 को ही प्रवर्तित हुआ, जब रामलला के पक्ष में सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय आया। आस्था की उत्कर्ष यात्रा पांच अगस्त 2020 को ऐतिहासिक पड़ाव से भी होकर आगे बढ़ी, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रामजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। राम मंदिर निर्माण के रूप में असंभव को संभव होते देख रामभक्तों का आह्लाद अवर्णनीय प्रतीत हो रहा था, किंतु कोरोना संकट के चलते यह आह्लाद अभिव्यक्त नहीं हो पा रहा था। गत वर्ष से कोरोना संकट थमा, तो आस्थागत आह्लाद का उत्सव चरम की ओर उन्मुख हो उठा।

    निर्माणाधीन है भव्य राम मंदिर एवं दिव्य रामनगरी

    गत वर्ष का दीपोत्सव, रामनगरी की 14कोसी तथा पंचकोसी परिक्रमा एवं आंग्ल नव वर्ष के साथ चरम की ओर बढ़ती आस्था राम जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार को स्वर्ण शिखर का स्पर्श करने को तैयार लग रही है। यद्यपि आस्था की उत्कर्ष यात्रा इतने पर ही थमने वाली नहीं है। प्रख्यात शास्त्रज्ञ डा. रामानंद शुक्ल कहते हैं, अभी तो भव्य राम मंदिर एवं दिव्य रामनगरी निर्माणाधीन है। अगले वर्ष नवनिर्मित मंदिर में रामलला की स्थापना के साथ राम जन्मोत्सव के शिखर की कल्पना की जा सकती है।

    एक क्विंटल पंचामृत से होगा रामलला का अभिषेक

    जन्मोत्सव के अवसर पर रामलला का एक क्विंटल पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। अभिषेक के बाद रामलला को रामादल ट्रस्ट के अध्यक्ष पं. कल्किराम की ओर से भेंट की गई रत्न जड़ित पीले रंग की पोशाक धारण कराई जाएगी। सूखी धनिया, रामदाना एवं सिंघाड़ा तथा कुट्टू के आटे से निर्मित ढाई क्विंटल पंजीरी के साथ रामलला को 56 भोग अर्पित किया जाएगा।

    श्रीराम की कृपा-करुणा का प्रसाद प्राप्त करें

    रामलला के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्रदास ने अपने संदेश में श्रद्धालुओं से अपेक्षा की है कि वे श्रीराम की कृपा-करुणा के साथ श्रीराम के शील, औदार्य और पराक्रम का प्रसाद भी प्राप्त करें और वे पूरी दुनिया में उच्चतर मानवता की प्रतिष्ठा के अभियान का नेतृत्व कर सकें।

    विधायक ने स्कूटी से भ्रमण कर तैयारियों को दिया अंतिम स्पर्श

    मेला व्यवस्था के प्रति विधायक वेदप्रकाश गुप्त तत्परता की मिसाल बने दिखे। उन्होंने न केवल अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक और संवेदनशील स्थलों का दौरा कर तैयारियों को अंतिम स्पर्श दिया, बल्कि स्कूटी से भ्रमण करते हुए लोगों से व्यक्तिगत भेंट की तथा व्यवस्था संबंधी सुझावों का आदान-प्रदान किया। मेला व्यवस्था को ध्यान में रख कर विधायक ने गत तीन दिनों से घर छोड़ कर सरयू तट स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगला में डेरा डाल रखा हैै।

    ये भी पढ़िए….

    Bollywood News: रामायण महाकाव्य पर आधारित फिल्म ‘आदिपुरुष’ 16 जून को विश्व स्तर पर रिलीज़ होगी

    Post Views: 709
    Ayodhya Ram Navmi 2023
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous ArticleBollywood News: रामायण महाकाव्य पर आधारित फिल्म ‘आदिपुरुष’ 16 जून को विश्व स्तर पर रिलीज़ होगी
    Next Article Jharkhand: आधुनिक सुविधा से लैस होंगे राज्य के सभी पंचायत सचिवालय, मिली मंजूरी
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ट्रायल के दौरान धराशाई हुआ रोहतासगढ़ रोपवे

    December 26, 2025

    झारखंड कैडर के 10 आईपीएस को लेवल 12 वेतनमान में प्रोन्नति

    January 13, 2025

    रामानुजगंज: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के शौर्य संचलन में उमड़ा सनातनियों का जनसैलाब

    December 24, 2024

    एबीवीपी ने छेड़खानी मामले को लेकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

    December 19, 2024
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे

    July 30, 2026

    कीर्ति कुल्हारी साइबर ठगी की शिकार, जानिए कैसे कुछ मिनटों में क्रेडिट कार्ड से उड़ गए 2.44 लाख

    July 30, 2026

    चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल

    July 30, 2026

    बेटे ने की लाखों की चोरी, मां और बहन ने छिपाए सबूत, तीनों पहुंचे जेल

    July 30, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे
    • कीर्ति कुल्हारी साइबर ठगी की शिकार, जानिए कैसे कुछ मिनटों में क्रेडिट कार्ड से उड़ गए 2.44 लाख
    • चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, जानिए क्यों एक घंटे तक जाम रहा कोयल नदी पुल
    • बेटे ने की लाखों की चोरी, मां और बहन ने छिपाए सबूत, तीनों पहुंचे जेल
    • तीन राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, जानिए किस सीट पर किसकी साख दांव पर
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.