Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Crime»चौपारण में बालू तस्करों का बढ़ रहा आतंक, बालू घाट पर छापेमारी करने गए बीडीओ सह सीओ और एएसआई पर जानलेवा हमला
    Crime

    चौपारण में बालू तस्करों का बढ़ रहा आतंक, बालू घाट पर छापेमारी करने गए बीडीओ सह सीओ और एएसआई पर जानलेवा हमला

    पुलिस जवान की राइफल छीन पानी में फेंका
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 5, 2023
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    चौपारण : हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड में बालू माफियाओं ने चौपारण के बीडीओ सह सीओ प्रेमचंद कुमार सिन्हा और पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला किया है. किसी प्रकार पदाधिकारियों ने अपनी जान बचाई. दरअसल पूरा मामला बालू घाट से अवैध बालू उठाव से जुड़ा हुआ है. पदाधिकारी को सूचना मिली कि बराकर नदी हजारीधमना गांव के पास अवैध रूप से बालू का उठाव हो रहा है.

    ऐसे में जांच करने के लिए पहुंचे प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सह अंचलाधिकारी (सीओ) दल-बल के साथ वहां पहुंचे और उन्होंने बालू उठाव नहीं करने को कहा. इसी दौरान बालू माफियाओं ने उन लोगों पर हमला कर दिया. जब बालू ट्रैक्टर रोकने की कोशिश की गई, तो पुलिस जवानों के साथ माफिया मारपीट करने लगे. द्वारिका महतो, विनोद यादव और संजय यादव ने जवान जीतेंद्र कुमार से राइफल छीनकर नदी के पानी में फेंक दिया, जिसे बीडीओ सह सीओ के चालक महेन्द्र चंद्रवंशी ने निकाला.

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    वहीं बालू माफिया विनोद यादव ने जवान को कुचलने के लिए ट्रैक्टर को तेजी से जवान की ओर दौड़ा दिया. इस दौरान पदाधिकारी के साथ मारपीट भी की गई और जबरन सोने की अंगूठी, गले से सोने की चेन और पॉकेट से 4000 रुपए से निकाल लिया. पुलिस के साथ-साथ बीडीओ सह सीओ प्रेमचंद को भी जान से मारने की धमकी दी गई.

    बीडीओ सह सीओ प्रेमचंद सिन्हा ने घटना के बारे में बताया कि एएसआई राम महतो के साथ आरक्षी जितेन्द्र कुमार, निरंजन प्रसाद, नवीन कुमार नरेश कुमार और पुलिस गाड़ी के चालक विकास कुमार एवं अंचल अधिकारी के चालक महेन्द्र चंद्रवंशी अभियान में गए थे. नदी से बालू भरे सात ट्रैक्टर लेकर सभी चालक नदी से निकल रहे थे. इसी दौरान पुलिस ने ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया, जिसमें से तीन ट्रैक्टर को पकड़कर सभी चालकों से मोबाइल ले लिया गया. इसी दौरान घटना घटी.

    बालू घाट पर ट्रैक्टर के मालिक द्वारिका महतो उम्र 50 वर्ष, ग्राम घीवियाटांड थाना बरही, संजय यादव पिता : बासुदेव यादव, उम्र 35 वर्ष ग्राम पैदावरी, थाना मयूरहंड चतरा, विक्की यादव पिता : जीवलाल यादव, उम्र 32 वर्ष, ग्राम पेदादरी, विनोद यादव पिता : हुलास यादव उम्र 26 वर्ष, ग्राम पैटादरी, महेन्द्र साव, पिता चमन साव ग्राम धोबियाटांड उम्र 40 वर्ष, रविन्द्र राणा, उम्र 35 वर्ष, ग्राम पेटादरी और इंदरदेव यादव पिता : मुनेश्वर यादव, ग्राम पैटादरी थाना : मयूरहंड उम्र 35 वर्ष ने पेटादरी और धोबियाटांड की कई महिलाएं और ग्रामीण भी शामिल थे.

    सभी नामजद वाहन मालिक, चालक एवं अन्य ग्रामीणों पर जिनकी संख्या 100 से अधिक थी, उन पर झारखंड मिनरल प्रोवेंशन ऑफ इलिगल माइनिंग ट्रांसपोर्टेशन एंड स्टोरेज रूल 2017 के नियम 13 झारखण्ड खनिज नियमावली 2004 की धारा 64 एवं खान एवं खनिज (विकास एवं विनिमय) अधिनियम 1957 की धारा 21 एवं अन्य सुसंगत धाराओं एवं आईपीसी, सीआरपीसी की विभिन्न धाराओं तथा सरकारी कार्य में बाधा, जवानों की आर्म्स छीनने, जान से मारने की नीयत से हमला के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवदेन दिया गया है.

    इस मामले को लेकर हजारीबाग एसपी मनोज रतन चौथे ने जानकारी दिया कि हम लोगों ने मामला दर्ज किया है. सात लोगों पर नाम दर्ज है और 100 अज्ञात हैं . इस पूरे मामले की तहकीकात किया जा रहा है. जो भी व्यक्ति की संलिप्तता होगी उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

    इसे भी पढ़िए…..

    रामगढ़ की महिला थाना प्रभारी को हजारीबाग एसीबी की टीम ने किया गिरफ्तार, केस मैनेज करने के नाम पर 10 हजार रुपए की कर रही थी मांग

    Post Views: 524
    Chauparan News Offbeat News
    Previous Articleरामगढ़ की महिला थाना प्रभारी को हजारीबाग एसीबी की टीम ने किया गिरफ्तार, केस मैनेज करने के नाम पर 10 हजार रुपए की कर रही थी मांग
    Next Article कोर्ट फी में बढ़ोतरी के विरुद्ध अधिवक्ताओं का अनिश्चितकालीन हड़ताल आज से
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    लातेहार में कोलियरी के कांटा घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ऑपरेटर के पैर में लगी गोली; पर्चा छोड़कर भागे अपराधी

    September 3, 2026

    RKDF यूनिवर्सिटी रांची में दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू, रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश का अवसर

    Sponsor: RKDF University, RanchiSeptember 1, 2026

    इतिहास के पन्नों में 09 अगस्त : जब भारत ने बदला दुनिया का समीकरण, रूस से हुई थी ऐसी संधि जिसने मजबूत किया देश का सुरक्षा कवच

    August 9, 2026

    हजारीबाग में पुलिस से मुठभेड़, जानिए कैसे प्रिंस खान गैंग का शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे

    July 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026

    ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील

    September 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.