Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Entertainment»झारखंडी अभिनेत्री हत्याकांड: रिया हत्या मामले में पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार, आज कोर्ट में होगी पेशी
    Entertainment

    झारखंडी अभिनेत्री हत्याकांड: रिया हत्या मामले में पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार, आज कोर्ट में होगी पेशी

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsDecember 29, 2022Updated:December 29, 2022
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    रांची। झारखंड के क्षेत्रीय फिल्मों और अलबम में काम करने वाली 22 वर्षीय अभिनेत्री रिया कुमारी उर्फ ईशा आलिया की बुधवार सुबह बंगाल के हावड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मारकर हुई हत्या के मामले में हावड़ा ग्रामीण पुलिस ने आखिरकार उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। हावड़ा ग्रामीण पुलिस की अधीक्षक स्वाति भंगालिया ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की है। हत्या की घटना के बाद से पुलिस रिया के पति प्रकाश कुमार की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए उनसे लगातार पूछताछ कर रही थी।

    रिया के परिवारवालों ने पति प्रकाश के खिलाफ किया केस दर्ज

    पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रिया कुमारी के परिवारवालों के द्वारा प्रकाश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराए जाने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इनके खिलाफ और भी कई सारे मामले हैं, जैसे पिटाई करना, टार्चर आदि। हत्या की वारदात के बाद रिया के परिवार वालों ने प्रकाश कुमार व उनके भाइयों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    आज कोर्ट में होगी प्रकाश की पेशी

    पुलिस प्रकाश कुमार को आज कोर्ट में पेश कर पुलिस हिरासत में दिए जाने की मांग करेगी। गौरतलब है कि हावड़ा जिले के बगनान इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 16 पर बुधवार सुबह लगभग छह बजे रिया की हत्या कर दी गई थी।पुलिस के अनुसार, यह वारदात उस वक्त हुई, जब रिया अपने पति प्रकाश कुमार और तीन साल की पुत्री के साथ कार से रांची से कोलकाता आ रही थीं।

    पलामू: 90 क्विंटल जावा महुआ के साथ 60 लीटर देशी शराब बरामद

    पति ने सड़क लुटेरों द्वारा हत्या किए जाने का किया का दावा

    घटना के बाद पति प्रकाश कुमार ने दावा किया कि रिया की हत्या सड़क लुटेरों ने की है। हालांकि पुलिस इसे संदिग्ध मामला मानकर पति प्रकाश से लगातार पूछताछ कर रही है। रिया कुमारी झारखंड में खोरठा और क्षेत्रीय भाषाओं के अलबम में इशा आलिया के नाम से काम करती थीं। प्रकाश भी क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्में और अलबम बनाते हैं।

    लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली

    प्रकाश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्ची के साथ कार से कोलकाता जा रहे थे। महिषरेखा पुल के पास उन्होंने गाड़ी रोकी तो तीन बदमाश वहां हथियार लहराते हुए पहुंच गए। उन्होंने उनसे लूटपाट की कोशिश की। दोनों ने जब इसका इसका विरोध किया तो एक बदमाश ने रिया पर गोली चला दी। वह वहीं गिर पड़ी। शोर मचाने लगे तो बदमाश भाग गए। इसके बाद उन्होंने थोड़ा आगे जाकर स्थानीय लोगों से मदद मांगी। स्थानीय लोगों ने ही पुलिस को सूचना दी। रिया को उलबेरिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इसके पहले ही उसकी मौत हो गई थी। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

    मौत को लेकर बना हुआ है रहस्य

    रिया की मौत को लेकर रहस्य बना हुआ है। पुलिस पति के बयान से संतुष्ट नहीं है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि गोली चलने के दावे के बावजूद गाड़ी में रक्त के कोई दाग नहीं मिले हैं। पुलिस तमाम पहलुओं से जांच कर रही है।

    Post Views: 636
    Actress Riya Jharkhand Actress Riya Death Offbeat News
    Previous Articleकोरोना की चौथी लहर आना तय, मारने वालों की संख्या में आ सकती है कमी
    Next Article क्या कार के एयरबैग की भी होती है एक्सपायरी डेट? जानिए इस खास खबर में
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    काशी के मंच से हजारीबाग के डॉ. संजय सिंह का बड़ा सम्मान, नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज; एक ही मंच से मिलीं कई उपाधियां

    September 3, 2026

    अभिनंदन वर्तमान ने अचानक छोड़ी वायुसेना की नौकरी, अब आसमान में दिखेगा नया अंदाज; जानिए कहां उड़ाएंगे यात्री विमान

    September 3, 2026

    RKDF यूनिवर्सिटी रांची में दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू, रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश का अवसर

    Sponsor: RKDF University, RanchiSeptember 1, 2026

    पीढ़ियों से मिट्टी में गढ़ रहे बप्पा की तस्वीर, महंगाई के बीच भी गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे बंगाली कारीगर

    August 31, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026

    ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील

    September 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.