हजारीबाग : डीएवी हजारीबाग प्री-प्राइमरी शाखा की ओर से शुक्रवार को क्रिसमस उत्सव धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने विविध मनोरंजक कार्यक्रम की प्रस्तुति की. साथ ही सांता क्लाउज बन खुशियां बांटी. कार्यक्रम में सुपरवाइजरी प्रमुख संपा श्रीवास्तव एवं इंचार्ज प्राइमरी आलोक मुखर्जी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया. कार्यक्रम का प्रारंभ करते हुए सुपरवाइजरी प्रमुख ने कहा कि विद्यालय में इस तरह का आयोजन बच्चों में सभी त्योहारों के प्रति प्रेम भावना जागृत करता है. क्रिसमस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह प्रेम और खुशी का संदेश देता है. बच्चों को सेवा कार्य में भाग लेना चाहिए और दूसरों की मदद कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास करना चाहिए. कार्यक्रम में एलकेजी एवं यूकेजी के बच्चों ने सांता क्लाउज रूप सज्जा एवं जिंगल बेल नृत्य की प्रस्तुति की. प्रथम एवं द्वितीय कक्षा के बच्चों ने ईसा मसीह के जीवन का सजीव चित्रण संक्षिप्त नाटिका से किया. वहीं वॉकिंग विद जीसस गाने पर नृत्य प्रस्तुत किया. भाषण और काव्य गायन में भी बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. कार्यक्रम का आयोजन एवं मंच संचालन पिंकी एवं नेहा के किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में गीतांजलि ,रीतू, शांति, फरजाना, अदिति एवं स्निग्धा आदि शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा.
Trending
- फेसबुक लाइव के बाद आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत, पुलिस और जमीन माफियाओं पर लगाए थे गंभीर आरोप
- जेएसएससी-सीजीएल रद्द करने का सरकार का आदेश हाई कोर्ट ने किया निरस्त, 1932 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत
- खूंटी हादसे में सात मौतों पर पीएम मोदी और सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक, घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश
- रांची से गायब शराब लदा ट्रक हजारीबाग में मिला, केबिन में पड़ा था चालक का शव; लाखों की शराब गायब
- खूंटी में भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत, मुआवजे और सुरक्षा की मांग पर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
- दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग की दबिश, 22 प्रतिष्ठानों की जांच में लिए गए 11 नमूने
- रामानुजगंज की ऐतिहासिक आमंत्रण धर्मशाला को मिलेगा नया स्वरूप, बजरंग मुनि ने जीर्णोद्धार के लिए की 2.5 करोड़ रुपये देने की घोषणा
- ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ भाजपा की पदयात्रा, कांग्रेस पर बरसे मंत्री रामविचार नेताम






