रांची। झारखंड में क्या और ठंड बढ़ेगी, क्या झारखंड मे बारिश हो सकती है। आपके शहर का तापमान क्या है? मौसम वैज्ञानिक नेझारखंड में गिरते तापमान और कोहरे की प्रमुख वजह बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान मैंडूस और उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी को बताया जा रहा है। इसका सीधा असर झारखंड पर भी पड़ने लगा है। रांची और आसपास के इलाके में कनकनी बढ़ी है। राज्य में अगले चार से पाचं दिनों में रात के तापमान में वृद्धि होने की संभावना जाहिर की गयी है। मौसम विभाग ने बताया है इसमें धीरे- धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है। 12 दिसंबर के बाद से सुबह में कोहरे और धुंध के बाद भी आसमान साफ रहेगा। 14 और 15 दिसंबर को सुबह में कोहरे के साथ- साथ आसमान साफ रहेंगे लेकिन मौसम शुष्क रहेगा।
कितना गिर रहा है पारा
रांची में 9 नवंबर के तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा। जमशेदपुर में 28.02 डिग्री अधिकतम तापमान रहा औऱ न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान जमशेदपुर में दर्ज किया गया जबकि सबसे कम सिमडेगा में 07.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कांके का न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है. बुधवार को कांके का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस था. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार रात में आकाश में बादल छाये रहने के कारण सुबह में काफी देर तक कोहरा रहने की संभावना है।
क्या होगी बारिश
रांची में 2014 से अब तक का रिकॉर्ड देखा जाये, तो दिसंबर माह में बारिश भी हुई है और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है. रांची में 2015 में तीन दिसंबर को 12.6 मिमी व 2018 में 18 दिसंबर को 57.8 मिमी, 2019 में 26 दिसंबर को 21.1 मिमी व 2021 में 29 दिसंबर को 19.8 मिमी बारिश हुई थी। मौसम वैज्ञानिक ने अबतक बारिश का अनुमान नहीं लगाया है।