Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक

    September 12, 2026

    गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए

    September 12, 2026

    जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    • जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में
    • रामानुजगंज से सिर्फ 30 किमी दूर बाघ की दस्तक! जंगल में मिले पगमार्क और शिकार के निशान, वन विभाग हाई अलर्ट
    • अपडेट : शादी के चार महीने बाद तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, मौत का राज अब भी बरकरार
    • मौसम बदला तो बढ़ी बीमारी, रामानुजगंज अस्पताल की OPD में रोज पहुंच रहे 350 मरीज
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, चार महीने पहले हुई थी शादी
    • छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज से बारिश पकड़ेगी रफ्तार, 27 जिलों में येलो अलर्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»मौसम बदला तो बढ़ी बीमारी, रामानुजगंज अस्पताल की OPD में रोज पहुंच रहे 350 मरीज
    Chhattisgarh

    मौसम बदला तो बढ़ी बीमारी, रामानुजगंज अस्पताल की OPD में रोज पहुंच रहे 350 मरीज

    वायरल सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज बढ़े, छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के आंकड़े भी बढ़कर 344 पहुंचे; झारखंड बॉर्डर के कारण बढ़ी चिंता
    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeySeptember 10, 2026Updated:September 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। मौसम में उतार चढ़ाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। दिन में उमस और गर्मी के बाद शाम को बारिश होने से तापमान में अचानक बदलाव हो रहा है। इसके चलते सर्दी, खांसी, बुखार और वायरल संक्रमण से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

    रामानुजगंज के 100 बिस्तर अस्पताल की OPD में पिछले कुछ दिनों से मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है। अस्पताल में रोजाना करीब 300 से 350 मरीज जांच और इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या मौसमी बीमारी से परेशान लोगों की है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    स्वाइन फ्लू के मरीज भी बढ़े

    मौसमी बीमारी के बीच छत्तीसगढ़ में H1N1 यानी स्वाइन फ्लू के मामले भी बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के 8 सितंबर के आंकड़ों में प्रदेश में कुल 298 पॉजिटिव मरीज सामने आए थे। इसके अगले दिन 9 सितंबर की रिपोर्ट में यह संख्या बढ़कर 344 हो गई। यानी एक दिन में 46 नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई।

    ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी।

    ताजा आंकड़ों के अनुसार रायपुर में 19, महासमुंद में 10, बिलासपुर में 3 और कोरबा में 2 नए मरीज मिले हैं। वहीं दुर्ग, रायगढ़, मुंगेली, राजनांदगांव और सरगुजा में एक एक नया मामला सामने आया है। अन्य राज्यों से फिलहाल कोई नया मामला रिपोर्ट नहीं किया गया है।

    झारखंड बॉर्डर से बढ़ी सतर्कता की जरूरत

    बलरामपुर जिला झारखंड से सीमा साझा करता है और रामानुजगंज से लगे क्षेत्र के दूसरी तरफ गोदरमाना है। जिले में अभी तक स्वाइन फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन पड़ोसी राज्य झारखंड में संक्रमण के मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

    प्रतिदिन 300 से ज्यादा मरीज पहुंच रहे।

    स्वाइन फ्लू और सामान्य वायरल संक्रमण के शुरुआती लक्षण काफी हद तक एक जैसे हो सकते हैं। दोनों में सर्दी, खांसी और बुखार जैसी परेशानी दिखाई दे सकती है। ऐसे में केवल लक्षणों के आधार पर स्वाइन फ्लू की पुष्टि करना मुश्किल होता है। इसके लिए जांच जरूरी होती है।

    डॉक्टर बोले, लापरवाही से बचें

    रामानुजगंज के 100 बिस्तर अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सकिंदर गुप्ता ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मौसमी बीमारी के मरीजों की संख्या बढ़ी है। प्रतिदिन 300 से अधिक मरीज OPD में पहुंच रहे हैं।

    उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि घर पर गर्म पानी का इस्तेमाल करें और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बढ़ने पर नजदीकी अस्पताल में डॉक्टर से जांच कराएं। सर्दी, खांसी या बुखार को सामान्य समझकर लंबे समय तक इलाज में देरी नहीं करनी चाहिए।

    मौसमी बीमारी से लोग हो रहे परेशान।

    चिकित्सकों के अनुसार H1N1 संक्रमण सांस के जरिए फैल सकता है। इसलिए भीड़भाड़ वाली जगहों पर सावधानी बरतना, जरूरत पड़ने पर मास्क का इस्तेमाल करना और संक्रमित व्यक्ति के सीधे संपर्क से बचना महत्वपूर्ण है।

    फिलहाल बलरामपुर जिले में स्वाइन फ्लू का कोई पुष्ट मामला नहीं है, लेकिन मौसम में बदलाव और पड़ोसी झारखंड में संक्रमण की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य संबंधी लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने की सलाह दी जा रही है।

    इसे भी पढ़ें…….

    तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, चार महीने पहले हुई थी शादी

    Post Views: 634
    100 Bed Hospital Balrampur CG Ramanujganj Ramanujganj Hospital Swine Flu
    Previous Articleतालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, चार महीने पहले हुई थी शादी
    Next Article अपडेट : शादी के चार महीने बाद तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, मौत का राज अब भी बरकरार
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए

    September 12, 2026

    रामानुजगंज से सिर्फ 30 किमी दूर बाघ की दस्तक! जंगल में मिले पगमार्क और शिकार के निशान, वन विभाग हाई अलर्ट

    September 11, 2026

    अपडेट : शादी के चार महीने बाद तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, मौत का राज अब भी बरकरार

    September 10, 2026

    तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, चार महीने पहले हुई थी शादी

    September 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक

    September 12, 2026

    गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए

    September 12, 2026

    जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में

    September 11, 2026

    रामानुजगंज से सिर्फ 30 किमी दूर बाघ की दस्तक! जंगल में मिले पगमार्क और शिकार के निशान, वन विभाग हाई अलर्ट

    September 11, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    • जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में
    • रामानुजगंज से सिर्फ 30 किमी दूर बाघ की दस्तक! जंगल में मिले पगमार्क और शिकार के निशान, वन विभाग हाई अलर्ट
    • अपडेट : शादी के चार महीने बाद तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, मौत का राज अब भी बरकरार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.