Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    मितगई में अनूठे अंदाज में मनाया गया डॉ. रमन सिंह का जन्मदिन, ग्रामीणों के पैर धोकर बांटे कंबल

    October 15, 2026

    VIDEO : पीडीएस के चावल में कंकड़-पत्थर मिलने की शिकायत, खाद्य मंत्री तक पहुंचा मामला

    October 15, 2026

    शिक्षक से 10 हजार रुपये मांगने और वीडियो वायरल करने का आरोप, यूट्यूबर दीपक यादव समेत तीन गिरफ्तार

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • मितगई में अनूठे अंदाज में मनाया गया डॉ. रमन सिंह का जन्मदिन, ग्रामीणों के पैर धोकर बांटे कंबल
    • VIDEO : पीडीएस के चावल में कंकड़-पत्थर मिलने की शिकायत, खाद्य मंत्री तक पहुंचा मामला
    • शिक्षक से 10 हजार रुपये मांगने और वीडियो वायरल करने का आरोप, यूट्यूबर दीपक यादव समेत तीन गिरफ्तार
    • पांच दशक से रामानुजगंज में मां दुर्गा की प्रतिमा बना रहा पश्चिम बंगाल का परिवार, पिता के बाद बेटे ने संभाली परंपरा
    • कुसमी तहसील में ‘भिक्षा और चंदा मांगने वालों का प्रवेश वर्जित’ नोटिस बोर्ड पर विवाद, नायब तहसीलदार के तबादले की मांग
    • फिर विवादों में ग्राम सचिव दिनेश ठाकुर, ग्राम सभा में हंगामे के बाद चार लोगों पर पुलिस की कार्रवाई
    • मंत्री रामविचार नेताम की पहल पर रामचंद्रपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को 3.40 करोड़ मंजूर
    • देर रात रामानुजगंज में यातायात पुलिस की कार्रवाई, नो-एंट्री में घुसे 15 वाहन चालकों पर चालान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Offbeat»पीढ़ियों से मिट्टी में गढ़ रहे बप्पा की तस्वीर, महंगाई के बीच भी गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे बंगाली कारीगर
    Offbeat

    पीढ़ियों से मिट्टी में गढ़ रहे बप्पा की तस्वीर, महंगाई के बीच भी गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे बंगाली कारीगर

    महंगाई के बीच 60 से 65 गणेश प्रतिमाएं तैयार, 1,500 से 8 हजार रुपये तक कीमत; पिता से मिली कला को बेटे भी बढ़ा रहे आगे
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsAugust 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। गणेशोत्सव में अब कुछ ही दिन बाकी हैं और बलरामपुर जिले में इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाजारों में सजावट का सामान पहुंचने लगा है तो दूसरी ओर रामानुजगंज और आसपास के इलाकों में मूर्तिकार भगवान गणेश की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। खास बात यह है कि यहां हर साल पश्चिम बंगाल से आने वाले कारीगर अपने हाथों से गणेश प्रतिमाएं तैयार करते हैं। मिट्टी, बांस, रस्सी और रंगों के सहारे तैयार होने वाली ये प्रतिमाएं अब लोगों की पसंद बन चुकी हैं।

    इस बार 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के साथ गणेशोत्सव की शुरुआत होगी। इसे देखते हुए मूर्तिकारों ने कई दिन पहले से ही प्रतिमाओं का निर्माण शुरू कर दिया है। रामानुजगंज के आसपास रहने वाले बंगाली परिवारों के लिए मूर्ति निर्माण केवल रोजी-रोटी का साधन नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही पारंपरिक कला भी है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    पिता से सीखी कला, अब बेटों तक पहुंची

    करीब 80 वर्षीय मूर्तिकार दिलीप सरकार बताते हैं कि उन्होंने बचपन से ही अपने पिता को मूर्तियां बनाते देखा और इसी काम को सीखते हुए बड़े हुए। समय के साथ उन्होंने यही हुनर अपने बेटे को सिखाया और अब अगली पीढ़ी भी इस परंपरा को आगे बढ़ा रही है।

    दिलीप सरकार के मुताबिक इस साल उन्होंने करीब 60 से 65 गणेश प्रतिमाएं तैयार की हैं। अलग-अलग आकार और डिजाइन के हिसाब से इनकी कीमत करीब 1,500 रुपये से लेकर 8 हजार रुपये तक रखी गई है। गणेशोत्सव में अभी समय है, लेकिन कई प्रतिमाओं की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। उनका कहना है कि इस बार लोगों में गणेश प्रतिमाओं को लेकर उत्साह अच्छा है और मांग भी पिछले साल की तुलना में अधिक दिखाई दे रही है।

    महंगाई ने बढ़ाई मूर्तिकारों की मुश्किल

    गणेश प्रतिमा तैयार करना जितना मेहनत का काम है, उतना ही इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री की कीमत भी मूर्तिकारों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। युवा मूर्तिकार दीपांकर बताते हैं कि इस बार सामग्री महंगी होने के कारण लागत काफी बढ़ गई है। यही वजह है कि कई कारीगर मांग होने के बावजूद ज्यादा प्रतिमाएं तैयार नहीं कर पा रहे हैं।

    मूर्तियों का ढांचा तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सुतली और रस्सी की कीमत में काफी बढ़ोतरी हुई है। दीपांकर के अनुसार पहले सुतली रस्सी करीब 110 रुपये किलो मिल जाती थी, लेकिन अब इसकी कीमत करीब 300 रुपये किलो तक पहुंच गई है। इसके अलावा बांस, खूंटा और लकड़ी जैसी सामग्री भी बाहर से मंगानी पड़ती है।

    प्रतिमा तैयार करने में मिट्टी की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। स्थानीय मिट्टी के साथ बाहर से मंगाई जाने वाली गंगा मिट्टी का उपयोग किया जाता है। इसके बाद प्रतिमा को आकार देने, सुखाने, रंग करने और सजाने की अलग-अलग प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।

    सीमित संख्या में बना रहे प्रतिमाएं

    मूर्तिकारों का कहना है कि लागत बढ़ने के बावजूद गणेश प्रतिमाओं की मांग बनी हुई है। हालांकि इस बार कुछ कारीगरों ने संख्या सीमित कर दी है। दीपांकर बताते हैं कि वे इस बार केवल चार से पांच प्रतिमाएं ही तैयार कर रहे हैं, क्योंकि बढ़ती लागत में ज्यादा प्रतिमाएं बनाना जोखिम भरा हो गया है।

    रामानुजगंज में इन कारीगरों की मौजूदगी गणेशोत्सव की तैयारियों को अलग पहचान देती है। एक तरफ जहां बाजार में मशीनों से बनी और अलग-अलग डिजाइन की प्रतिमाएं उपलब्ध हैं, वहीं दूसरी ओर हाथों से मिट्टी को आकार देकर तैयार की गई पारंपरिक प्रतिमाओं की अपनी अलग मांग है।

    इन कारीगरों के लिए हर गणेश प्रतिमा महज एक मूर्ति नहीं, बल्कि उनकी मेहनत, हुनर और कई पीढ़ियों की विरासत है। मिट्टी को आकार देते इन हाथों के जरिए न सिर्फ भगवान गणेश की प्रतिमाएं तैयार हो रही हैं, बल्कि एक पुरानी लोक कला भी नई पीढ़ी तक पहुंच रही है।

    इसे भी पढ़ें……..

    रांची में स्वाइन फ्लू की दस्तक, पलामू में अलर्ट… अस्पतालों में बेड रिजर्व, तैयारी तेज

    Views: 471
    Previous Articleरांची में स्वाइन फ्लू की दस्तक, पलामू में अलर्ट… अस्पतालों में बेड रिजर्व, तैयारी तेज
    Next Article बलरामपुर में अचानक बाढ़ का खतरा, कन्हर नदी उफान पर; एनीकट के ऊपर से बह रहा पानी
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    रामानुजगंज में आज भी चाक पर आकार ले रही पुरखों की कला, त्योहारों से बढ़ी दीयों-कलश की मांग

    October 7, 2026

    देवघर में बाबा मंदिर के पास पति से बिछड़ी महिला लापता, तलाश जारी

    September 27, 2026

    गोद में 9 महीने की बेटी, सामने उफनती नदी… 9 बच्चों के लिए हर दिन 3 KM का सफर तय करती हैं दो शिक्षिकाएं

    September 20, 2026

    काशी के मंच से हजारीबाग के डॉ. संजय सिंह का बड़ा सम्मान, नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज; एक ही मंच से मिलीं कई उपाधियां

    September 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    मितगई में अनूठे अंदाज में मनाया गया डॉ. रमन सिंह का जन्मदिन, ग्रामीणों के पैर धोकर बांटे कंबल

    October 15, 2026

    VIDEO : पीडीएस के चावल में कंकड़-पत्थर मिलने की शिकायत, खाद्य मंत्री तक पहुंचा मामला

    October 15, 2026

    शिक्षक से 10 हजार रुपये मांगने और वीडियो वायरल करने का आरोप, यूट्यूबर दीपक यादव समेत तीन गिरफ्तार

    October 15, 2026

    पांच दशक से रामानुजगंज में मां दुर्गा की प्रतिमा बना रहा पश्चिम बंगाल का परिवार, पिता के बाद बेटे ने संभाली परंपरा

    October 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • मितगई में अनूठे अंदाज में मनाया गया डॉ. रमन सिंह का जन्मदिन, ग्रामीणों के पैर धोकर बांटे कंबल
    • VIDEO : पीडीएस के चावल में कंकड़-पत्थर मिलने की शिकायत, खाद्य मंत्री तक पहुंचा मामला
    • शिक्षक से 10 हजार रुपये मांगने और वीडियो वायरल करने का आरोप, यूट्यूबर दीपक यादव समेत तीन गिरफ्तार
    • पांच दशक से रामानुजगंज में मां दुर्गा की प्रतिमा बना रहा पश्चिम बंगाल का परिवार, पिता के बाद बेटे ने संभाली परंपरा
    • कुसमी तहसील में ‘भिक्षा और चंदा मांगने वालों का प्रवेश वर्जित’ नोटिस बोर्ड पर विवाद, नायब तहसीलदार के तबादले की मांग
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.