Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    शंकरगढ़ के जर्जर स्कूल पर CM साय का बड़ा आश्वासन, 520 छात्रों की परेशानी पर जल्द होगा फैसला

    August 27, 2026

    कर्रा पहुंचे CM साय, बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक… फिर कर दी बड़ी घोषणा

    August 27, 2026

    शटर टूटा, जेवर गायब… फिर बिहार पहुंची पुलिस, ऐसे खुला लाखों की चोरी का राज

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • शंकरगढ़ के जर्जर स्कूल पर CM साय का बड़ा आश्वासन, 520 छात्रों की परेशानी पर जल्द होगा फैसला
    • कर्रा पहुंचे CM साय, बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक… फिर कर दी बड़ी घोषणा
    • शटर टूटा, जेवर गायब… फिर बिहार पहुंची पुलिस, ऐसे खुला लाखों की चोरी का राज
    • 67 से 65! झारखंड कैबिनेट के फैसले ने चौंकाया, डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति उम्र घटाई
    • 24 घंटे का अल्टीमेटम… माफी नहीं तो आंदोलन! थाना प्रभारी से कथित गाली-गलौज मामले में पुलिस एसोसिएशन सख्त
    • झारखंड में बारिश ने फिर बढ़ाई चिंता, ऊंटारी रोड में 185 मिमी पानी; 29 अगस्त तक अलर्ट
    • आधी रात के बाद अचानक धंसने लगी जमीन, सीसीएल का लंकास्टर अस्पताल भी आया जद में
    • रात में पत्नी को मायके छोड़कर निकला युवक, सुबह सड़क किनारे मिला शव; गला घोंटकर हत्या की आशंका
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Chhattisgarh»शटर टूटा, जेवर गायब… फिर बिहार पहुंची पुलिस, ऐसे खुला लाखों की चोरी का राज
    Chhattisgarh

    शटर टूटा, जेवर गायब… फिर बिहार पहुंची पुलिस, ऐसे खुला लाखों की चोरी का राज

    वाड्रफनगर के अरविंद ज्वेलर्स में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के सात आरोपित गिरफ्तार; 14.175 किलो चांदी बरामद
    Offbeat NewsBy Offbeat NewsAugust 27, 2026Updated:August 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर बाजार स्थित अरविंद ज्वेलर्स में शटर तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण चोरी करने के मामले में बलरामपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आज बुधवार को पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से 14.175 किलोग्राम चांदी के जेवरात, घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपित बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले हैं।

    बलरामपुर जिले के एसपी वैभव बेंकर ने इसकी जानकारी आज वाड्रफनगर पुलिस चौकी में पत्रकारवार्ता आयोजित करके दी। उन्होंने बताया कि, वाड्रफनगर निवासी अरविंद सोनी की बाजार में अरविंद ज्वेलर्स नाम से आभूषण की दुकान है। 16 अगस्त की रात करीब 9:15 बजे दुकान बंद करने के बाद संचालक घर चला गया था। अगले दिन सुबह करीब 6:45 बजे दुकान पहुंचने पर शटर का लॉक टूटा मिला।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    दुकान के अंदर जांच करने पर चांदी के आभूषण समेत सोने के जेवर और अन्य सामान गायब मिले। चोरी गए सामान में चांदी की चूड़ियां, पायल, बच्चों के पैर के कड़े, भगवान की मूर्ति, फूल एवं हार, बाल चोटी, हाथ पंजा मिक्स जेवर, पायल, फैन्सी पायल, हाथ बेरा, ताबीज, कंगन, झुमका, बाली, कुंडल, टप, सिरजाना, चंद्रमा, झाली, क्लिप और अंगूठियां सहित अन्य आभूषण शामिल थे।

    घटना की रिपोर्ट पर चौकी वाड्रफनगर में अपराध क्रमांक 133/2026 के तहत धारा 305, 331(4), 317(2), 5 बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया।

    जांच के दौरान आरोपितों के थाना दिनारा, जिला रोहतास, बिहार क्षेत्र में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देश पर थाना बसंतपुर निरीक्षक जितेंद्र सोनी के नेतृत्व में थाना प्रभारी चलगली और साइबर सेल की संयुक्त टीम बिहार रवाना की गई।

    पुलिस टीम ने बिहार के दिनारा क्षेत्र में आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में सोनू कुमार, शंकर चौधरी, लीलू चौधरी, राजकुमार चौधरी, अंगद चौधरी, सुनील कुमार सोनी और नरेंद्र चौधरी ने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपितों ने बताया कि 15 अगस्त को सभी एक राय होकर वाड्रफनगर क्षेत्र में पहुंचे थे।

    पुलिस के अनुसार, आरोपित सोनू कुमार चौधरी के पिकअप वाहन क्रमांक बीआर 26 जीसी 3631 से वाड्रफनगर आने और एक मोटरसाइकिल से रेकी करने की बात सामने आई। 15 से 16 अगस्त तक क्षेत्र की रेकी करने के बाद आरोपितों ने 17 अगस्त की दरम्यानी रात अरविंद ज्वेलर्स के शटर को लोहे के सब्बल से तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और चांदी एवं गिलट के जेवर चोरी कर फरार हो गए।

    पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि चोरी किए गए जेवर को दिनारा निवासी सुनील कुमार सोनी को 60 हजार रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेचने की बात तय हुई थी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने सुनील कुमार सोनी के घर से चोरी की चांदी के जेवर गलाकर बनाई गई चांदी की सिल्लियां बरामद कीं।

    पुलिस ने बरामद की 14.175 किलो चांदी

    पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से कुल 14.175 किलोग्राम चांदी बरामद की। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक BR 26 GC 3631, मोटरसाइकिल क्रमांक एमएच 15 केए 7977, सब्बल, मोबाइल फोन और 1000 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं।

    पुलिस ने बताया कि चोरी की संपत्ति को ठिकाने लगाने और उसके स्वरूप में बदलाव करने के मामले में प्रकरण में बीएनएस की धारा 317(2) और 5 को भी जोड़ा गया है।

    Post Views: 121
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Article67 से 65! झारखंड कैबिनेट के फैसले ने चौंकाया, डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति उम्र घटाई
    Next Article कर्रा पहुंचे CM साय, बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक… फिर कर दी बड़ी घोषणा
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    शंकरगढ़ के जर्जर स्कूल पर CM साय का बड़ा आश्वासन, 520 छात्रों की परेशानी पर जल्द होगा फैसला

    August 27, 2026

    कर्रा पहुंचे CM साय, बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक… फिर कर दी बड़ी घोषणा

    August 27, 2026

    एनीकट के बीच फंसा युवक, अचानक तेज धार में समाया; 500 मीटर तक दिखा बहता

    August 23, 2026

    उबका बांध में रिसाव, ग्रामीणों को सता रहा टूटने का डर; 100 एकड़ फसल और कई घरों पर खतरा

    August 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    शंकरगढ़ के जर्जर स्कूल पर CM साय का बड़ा आश्वासन, 520 छात्रों की परेशानी पर जल्द होगा फैसला

    August 27, 2026

    कर्रा पहुंचे CM साय, बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक… फिर कर दी बड़ी घोषणा

    August 27, 2026

    शटर टूटा, जेवर गायब… फिर बिहार पहुंची पुलिस, ऐसे खुला लाखों की चोरी का राज

    August 27, 2026

    67 से 65! झारखंड कैबिनेट के फैसले ने चौंकाया, डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति उम्र घटाई

    August 25, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • शंकरगढ़ के जर्जर स्कूल पर CM साय का बड़ा आश्वासन, 520 छात्रों की परेशानी पर जल्द होगा फैसला
    • कर्रा पहुंचे CM साय, बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक… फिर कर दी बड़ी घोषणा
    • शटर टूटा, जेवर गायब… फिर बिहार पहुंची पुलिस, ऐसे खुला लाखों की चोरी का राज
    • 67 से 65! झारखंड कैबिनेट के फैसले ने चौंकाया, डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति उम्र घटाई
    • 24 घंटे का अल्टीमेटम… माफी नहीं तो आंदोलन! थाना प्रभारी से कथित गाली-गलौज मामले में पुलिस एसोसिएशन सख्त
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.