
वेब डेस्क। केरलम में जीत के बाद भी कांग्रेस मुश्किल में दिख रही है। कांग्रेस केरलम में अभी तक मुख्यमंत्री तक नहीं चुन सकी है। जीत 9 दिन बाद भी सीएम के नाम का ऐलान नहीं हुआ है।
सवाल यही है कि आखिर कांग्रेस ऐसी कौन सी मुश्किल में फंसी है कि मुख्यमंत्री तक नहीं चुन पा रही। सीएम के नाम पर आखिरी मुहर को हाईकमान को ही लगानी है।
ऐसे में कांग्रेस के पूर्व केरल अध्यक्ष के मुरलीधरन और वीएम सुधीरन दिल्ली आने वाले हैं ताकि नए सीएम को लेकर कोई सहमति बन सके, लेकिन इस देरी को लेकर बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। बीजेपी पूछ रही है कि अभी तक सीएम कौन हौगा।
इसे भी पढ़ें……..
NEET UG पेपर लीक केस : परीक्षा रद्द, 23 लाख छात्रों की फीस लौटाएगी एनटीए
