
बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की गई। वन परिक्षेत्राधिकारी डॉ. दिलरुबा बानो के नेतृत्व में वन वाटिका परिसर में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें विभागीय अमले ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
रविवार को आयोजित इस विशेष अभियान में वन विभाग के समस्त कर्मचारी एवं वन सुरक्षा श्रमिकों ने मिलकर वन वाटिका परिसर की व्यापक साफ-सफाई की। अभियान का उद्देश्य न केवल परिसर को स्वच्छ बनाए रखना था, बल्कि पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा।
इस दौरान वन परिक्षेत्राधिकारी डॉ. दिलरुबा बानो ने कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि परिसर की स्वच्छता बनाए रखना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी कर्मचारियों को नियमित रूप से सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

साथ ही, उन्होंने वन वाटिका में आने वाले पर्यटकों से भी अपील की कि वे परिसर की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और कचरा इधर-उधर न फैलाएं। डॉ. बानो ने विशेष रूप से पॉलिथीन के उपयोग पर प्रतिबंध को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए वन क्षेत्र को पूर्णतः पॉलिथीन मुक्त बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
अभियान के दौरान दयाशंकर सिंह, उपेंद्र यादव, राजनाथ सिंह, पिंटू मालाकार, मंगल सिंह सहित अन्य वनकर्मी एवं सुरक्षाकर्मी उपस्थित रहे और उन्होंने सक्रिय रूप से अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया।
इसे भी पढ़ें………

