
रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल रामानुजगंज द्वारा आ.जा.क.वि. बालक आश्रम, कनकपुर में सादगीपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजयुमो जिला अध्यक्ष मंगलम पांडे के आवाहन पर किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने सेवा गतिविधियों के माध्यम से जन्मदिन मनाया।
इस अवसर पर आश्रम परिसर में बच्चों के बीच केक काटा गया तथा फल वितरण किया गया। कार्यकर्ताओं ने मंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना करते हुए जनहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने की अपेक्षा व्यक्त की। मंडल महामंत्री विक्रम गुप्ता ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के जन्मदिवस को सेवा कार्यों के साथ मनाना संगठन की सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री नंदकिशोर गुप्ता, मंडल महामंत्री विक्रम गुप्ता, श्रवण यादव, अजय यादव, दिनेश यादव, उपेंद्र यादव, शोमारू मरावी, अजीत पुरी, रोहित गुप्ता, अमित गुप्ता, देव कश्यप सहित युवा मोर्चा के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आयोजन के माध्यम से आश्रम के बच्चों के साथ समय बिताते हुए सामाजिक सरोकार को प्राथमिकता देने का संदेश दिया गया।

