Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    • गढ़वा थाना प्रभारी के पैतृक घर में रात 3 बजे घुसे चोर, अलमीरा-बक्से तोड़कर 5 लाख का माल साफ; सुबह दो संदिग्ध पकड़े गए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»जंगल में मिला बैंक कर्मी का शव, जांच में जुटी पुलिस
    Jharkhand

    जंगल में मिला बैंक कर्मी का शव, जांच में जुटी पुलिस

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    पूर्वी सिंहभूम। जिले के घाटशिला थाना क्षेत्र अंतर्गत भदुआ पंचायत के पुनगोड़ा गांव स्थित कासुगोड़ा जंगल में बुधवार काे एक अज्ञात शव मिला। बकरी चराने गए ग्रामीणों ने जंगल में जमीन पर औंधे मुंह पड़े शव को देखा, इसके बाद देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

    वहीं जंगल में शव मिलने की खबर से पूरे इलाके में भय और आशंका का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर घाटशिला थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव की पहचान हुलूंग चौक निवासी शुक्रा मानकी के रूप में की गई, जो हुलूंग चौक स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में कार्यरत थे। प्रारंभिक तौर पर शव की स्थिति को देखकर आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत दो से तीन दिन पहले हुई होगी।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शुक्रा मानकी सोमवार की सुबह बकरी के लिए पत्ता लाने घर से निकले थे। लेकिन वह अपने घर से लगभग तीन से चार किलोमीटर दूर घने जंगल में क्यों गए, यह समझ से परे है। इतना ही नहीं, जब शव मिला तो उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे और पैरों में चप्पल भी नहीं थी। इससे रहस्य और गहरा गया है। इन सवालों पर परिजन भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहे हैं।

    ग्रामीणों के अनुसार यदि शुक्रा केवल पत्ता लाने गए थे, तो दो दिनों तक उनके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन या थाने में गुमशुदगी की सूचना क्यों नहीं दी।

    पुलिस ने मौके पर पंचनामा कर शव को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। थाना के एसआई पंकज कालिंदी ने बताया कि शव पर किसी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। परिजनों ने यह भी जानकारी दी है कि शुक्रा मानकी को मिर्गी की बीमारी थी। आशंका जताई जा रही है कि जंगल में पत्ता लाने के दौरान उन्हें मिर्गी का दौरा पड़ा हो, जिससे उनकी मौत हो गई हो। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

    ये भी पढ़िए……………

    चार घंटे अंधेरे में रहेगा कोडरमा, दोपहर से शाम तक ठप रहेगी बिजली आपूर्ति

    Post Views: 227
    Previous Articleचार घंटे अंधेरे में रहेगा कोडरमा, दोपहर से शाम तक ठप रहेगी बिजली आपूर्ति
    Next Article झारखंड की सेहत व्यवस्था को 205 करोड़ की बूस्ट: हर ब्लॉक में बनेगी पब्लिक हेल्थ यूनिट, इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील

    September 14, 2026

    10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक

    September 12, 2026

    जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में देर रात बड़ा एक्शन, कोडरमा के दो ठिकानों पर CID की छापेमारी; 2 युवक हिरासत में

    September 11, 2026

    71 छात्रों को गोल्ड मेडल, 6923 को उपाधि! रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिखी युवा प्रतिभाओं की तस्वीर

    September 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026

    ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील

    September 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.