Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!

    September 15, 2026

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    • 10 सितंबर की घटना के बाद ट्यूलिप हॉस्पिटल पर बड़ा एक्शन! पंजीकरण अंतरिम रूप से निलंबित, नए मरीजों की भर्ती पर रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»लातेहार बस हादसा: बलरामपुर के 10 लोगों की दर्दनाक मौत, पसरा मातम
    Chhattisgarh

    लातेहार बस हादसा: बलरामपुर के 10 लोगों की दर्दनाक मौत, पसरा मातम

    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyJanuary 19, 2026Updated:January 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। झारखंड के लातेहार जिले में हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे बलरामपुर जिले को गहरे शोक में डुबो दिया है। महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरसा घाटी में रविवार को हुई दर्दनाक बस दुर्घटना में अब मृतकों की संख्या बढ़कर दस हो गई है। सभी मृतक छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के निवासी हैं। हादसे में 60 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है, वहीं इस हादसे ने कई परिवारों को अपूरणीय क्षति पहुंचाई है।

    जानकारी अनुसार, झारखंड के लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र स्थित ओरसा घाटी में रविवार को एक यात्री बस अनियंत्रित होकर खतरनाक ढलान पर पलट गई। बस में लगभग 85 यात्री सवार थे, जो छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से झारखंड के लातेहार जिले के लोध गांव में आयोजित एक सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे। घाटी के तीखे मोड़ और ढलान पर बस के पलटते ही चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बस में सवार लगभग सभी यात्री घायल हो गए।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    शुरुआत में पांच यात्रियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल अन्य यात्रियों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान अलग-अलग अस्पतालों में पांच और घायलों ने दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर दस हो गई है।

    हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। इसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी विपिन कुमार दुबे के नेतृत्व में प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। एंबुलेंस एवं स्थानीय वाहनों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और बस में फंसे यात्रियों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

    हादसे में 60 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। इनमें से 32 घायलों को गंभीर हालत में रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज लातेहार, गुमला और आसपास के स्थानीय अस्पतालों व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में जारी है। जरूरत पड़ने पर और घायलों को भी रिम्स भेजने की तैयारी की जा रही है।

    मृतकों का विवरण

    हादसे में जान गंवाने वालों में (1) सीतापति देवी, निवासी पिपरसोत, बलरामपुर, (2) प्रेमा देवी, बलरामपुर जिला, (3) रेशन्ती चेरवा, बलरामपुर जिला, (4) सूखना भुइयां, बलरामपुर जिला, (5) विजय नगेसिया, बलरामपुर जिला, (6) सोनमती, बलरामपुर जिला शामिल हैं। वहीं इलाज के दौरान (7) लीलावती सोनवानी, निवासी महराजगंज, बलरामपुर की लातेहार अस्पताल में मौत हो गई। इसके अलावा (8) रमेश मणिका, बलरामपुर जिला की गुमला चिकित्सालय में, (9) फगुआ राम, बलरामपुर जिला की गुमला जिला चिकित्सालय में तथा (10) परशु राम सोनवानी, निवासी पुराना कलेक्ट्रेट के बगल, बलरामपुर की मिशन अस्पताल अंबिकापुर में इलाज के दौरान मृत्यु हुई। उक्त सूची सामरीपाठ थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह द्वारा उपलब्ध कराई गई है।

    जांच के आदेश, शोक की लहर 

    प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं, घटना की खबर मिलते ही बलरामपुर जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिला प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया गया है।

    कैबिनेट मंत्री नेताम ने कहा कि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को समुचित एवं त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं, ताकि उपचार में किसी भी स्तर पर कोई कमी न रहे।उन्होंने माँ महामाया से प्रार्थना करते हुए कहा कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा सभी घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

    ये भी पढ़िए……………

    रामानुजगंज में चोरों का आतंक: वार्ड क्रमांक तीन में एक ही रात दो स्थानों पर चोरी, किराना दुकान और बंद मकान को बनाया निशाना

    Post Views: 694
    10 Died Latehar Bus Accident
    Previous Articleरामानुजगंज में चोरों का आतंक: वार्ड क्रमांक तीन में एक ही रात दो स्थानों पर चोरी, किराना दुकान और बंद मकान को बनाया निशाना
    Next Article पंडरा फायरिंग कांड में मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार, जमीन सौदे से जुड़ा था विवाद
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार

    September 13, 2026

    गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक

    September 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!

    September 15, 2026

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत

    September 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.