Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    1 अगस्त से LPG सिलेंडर की कीमत में बड़ी राहत

    August 1, 2026

    डॉ. शिशिरकांत पाण्डेय की सेवानिवृत्ति के बाद डॉ. एस.एस. सेंगर ने संभाला उप संचालक का अतिरिक्त प्रभार

    August 1, 2026

    Rashifal 1 August 2026 : 1 अगस्त को जानिए किस राशि के सितारे देंगे तरक्की का साथ और किसे रहना होगा सावधान

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • 1 अगस्त से LPG सिलेंडर की कीमत में बड़ी राहत
    • डॉ. शिशिरकांत पाण्डेय की सेवानिवृत्ति के बाद डॉ. एस.एस. सेंगर ने संभाला उप संचालक का अतिरिक्त प्रभार
    • Rashifal 1 August 2026 : 1 अगस्त को जानिए किस राशि के सितारे देंगे तरक्की का साथ और किसे रहना होगा सावधान
    • इतिहास के पन्नों में जानिए 1 अगस्त को कैसे महात्मा गांधी ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी
    • BREAKING : न्यायालय में लगातार गैरहाजिर रहे उपनिरीक्षक, कोर्ट ने सुनाया जुर्माने का आदेश
    • बाबा बैद्यनाथ धाम जा रहे कांवरियों के लिए रामानुजगंज बना सेवा का पड़ाव, वर्षों से मिल रही निःशुल्क भोजन और ठहरने की सुविधा
    • हिमाचल में नहीं थम रही तबाही, जानिए 85 मौतों के बाद अब कैसा है हाल
    • भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ा खुलासा! जानिए पहली गोली चलाने वाला कौन निकला, STF जवान गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 🔐 Login
    Home»Chhattisgarh»अवैध धान परिवहन मामले में बड़ी कार्रवाई, मोस्ट वांटेड आरोपी दबोचा गया, राजस्व टीम पर हमले की कोशिश
    Chhattisgarh

    अवैध धान परिवहन मामले में बड़ी कार्रवाई, मोस्ट वांटेड आरोपी दबोचा गया, राजस्व टीम पर हमले की कोशिश

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsJanuary 15, 2026Updated:January 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर। अवैध धान परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजस्व विभाग और पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार और मोस्ट वांटेड आरोपी को कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किया गया, जिसने वाहन रोकने पर राजस्व टीम से विवाद और मारपीट की कोशिश की। आरोपी की गिरफ्तारी को अवैध धान कारोबार पर निर्णायक कार्रवाई माना जा रहा है।

    जानकारी अनुसार, मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 15 जनवरी 2026 को प्रातः राजस्व विभाग की टीम को अवैध धान परिवहन की पुख्ता सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर टीम पचावल से त्रिशुली की ओर रवाना हुई। इसी दौरान अलसुबह सनावल की ओर से एक बोलेरो वाहन और एक पिकअप वाहन आते हुए दिखाई दिए।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    धान की हेरा-फेरी की आशंका के चलते राजस्व टीम द्वारा दोनों वाहनों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वाहन चालकों ने रुकने के बजाय तेज गति से भागने का प्रयास किया। टीम द्वारा पीछा किए जाने पर ग्राम त्रिशुली के पास पांगन नदी में दोनों वाहन फंस गए। इस दौरान पिकअप वाहन का चालक मौके से फरार हो गया, जबकि बोलेरो वाहन के चालक को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

    पूछताछ के दौरान पकड़े गए चालक ने राजस्व टीम के साथ वाद-विवाद किया और मारपीट पर उतारू हो गया। आरोपी ने वाहनों में लदे सामान के संबंध में स्पष्ट जानकारी देने से इनकार किया और गोलमोल जवाब देता रहा। उसने पिकअप वाहन क्रमांक यूपी 64 बीटी 1628 तथा बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 14 सी 0288 को थाने नहीं ले जाने देने की धमकी देते हुए हंगामा किया।

    जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी अवैध धान परिवहन से जुड़े प्रकरणों में मोस्ट वांटेड था और राजस्व विभाग की टीम लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी का नाम धनंजय गुप्ता (22 वर्ष) और सोनभद्र का निवासी है। पुलिस के अनुसार, इसके विरुद्ध पूर्व में भी अवैध धान परिवहन से संबंधित मामलों में संलिप्तता की जानकारी सामने आई है।

    स्थिति की गंभीरता और संज्ञेय अपराध की संभावना को देखते हुए विधिवत गवाहों की उपस्थिति में आरोपी को आज गुरुवार को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया। 

    आरोपी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए बीएनएसएस की धारा 126 एवं 135(3) के अंतर्गत इस्तगासा तैयार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

    इस कार्रवाई में तहसीलदार अश्विनी चंद्र, नायाब तहसीलदार आइसी यादव, पटवारी रंजन कश्यप एवं अन्य राजस्व कर्मचारी का योगदान रहा।

    ये भी पढ़िए………..

    ईडी कार्यालय में हंगामे के बाद पुलिस की एंट्री, पूछताछ के दौरान मारपीट के आरोपों से मचा राजनीतिक और प्रशासनिक भूचाल

    Post Views: 1,825
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp
    Previous Articleईडी कार्यालय में हंगामे के बाद पुलिस की एंट्री, पूछताछ के दौरान मारपीट के आरोपों से मचा राजनीतिक और प्रशासनिक भूचाल
    Next Article तातापानी महोत्सव : संध्या प्रस्तुति से पहले रामानुजगंज पहुंचे आदित्य नारायण
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    डॉ. शिशिरकांत पाण्डेय की सेवानिवृत्ति के बाद डॉ. एस.एस. सेंगर ने संभाला उप संचालक का अतिरिक्त प्रभार

    August 1, 2026

    BREAKING : न्यायालय में लगातार गैरहाजिर रहे उपनिरीक्षक, कोर्ट ने सुनाया जुर्माने का आदेश

    July 31, 2026

    बाबा बैद्यनाथ धाम जा रहे कांवरियों के लिए रामानुजगंज बना सेवा का पड़ाव, वर्षों से मिल रही निःशुल्क भोजन और ठहरने की सुविधा

    July 31, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे वाली सोशल मीडिया पोस्ट पड़ी भारी, बलरामपुर में पटवारी सम्प्रीत एक्का निलंबित

    July 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    1 अगस्त से LPG सिलेंडर की कीमत में बड़ी राहत

    August 1, 2026

    डॉ. शिशिरकांत पाण्डेय की सेवानिवृत्ति के बाद डॉ. एस.एस. सेंगर ने संभाला उप संचालक का अतिरिक्त प्रभार

    August 1, 2026

    Rashifal 1 August 2026 : 1 अगस्त को जानिए किस राशि के सितारे देंगे तरक्की का साथ और किसे रहना होगा सावधान

    August 1, 2026

    इतिहास के पन्नों में जानिए 1 अगस्त को कैसे महात्मा गांधी ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

    August 1, 2026
    Latest Posts
    Featured

    देश में अबतक 56 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन, पिछले 24 घंटे में 55 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका

    October 27, 2022

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • 1 अगस्त से LPG सिलेंडर की कीमत में बड़ी राहत
    • डॉ. शिशिरकांत पाण्डेय की सेवानिवृत्ति के बाद डॉ. एस.एस. सेंगर ने संभाला उप संचालक का अतिरिक्त प्रभार
    • Rashifal 1 August 2026 : 1 अगस्त को जानिए किस राशि के सितारे देंगे तरक्की का साथ और किसे रहना होगा सावधान
    • इतिहास के पन्नों में जानिए 1 अगस्त को कैसे महात्मा गांधी ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी
    • BREAKING : न्यायालय में लगातार गैरहाजिर रहे उपनिरीक्षक, कोर्ट ने सुनाया जुर्माने का आदेश
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.