Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    मोटरसाइकिल पर लकड़ी ले जा रहे दो गिरफ्तार, वाहन भी जब्त

    September 15, 2026

    नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!

    September 15, 2026

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • मोटरसाइकिल पर लकड़ी ले जा रहे दो गिरफ्तार, वाहन भी जब्त
    • नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    • ऑपरेशन टेबल फटी मिली, साधारण लैंप से हो रहा था काम! सदर अस्पताल के सामने चल रहे रीमा सेवा सदन पर छापा, हॉस्पिटल सील
    • तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार
    • गणेश विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक, रात 9 बजे बाद विसर्जन पर रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Chhattisgarh»अनुज शर्मा, आदित्य नारायण, रितेश पांडेय और खुशी कक्कड़ सजाएंगे तातापानी महोत्सव की संध्या
    Chhattisgarh

    अनुज शर्मा, आदित्य नारायण, रितेश पांडेय और खुशी कक्कड़ सजाएंगे तातापानी महोत्सव की संध्या

    Vishnu PandeyBy Vishnu PandeyJanuary 7, 2026Updated:January 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    बलरामपुर, विष्णु पांडेय। मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर बलरामपुर जिले के प्रसिद्ध तातापानी धाम में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज़ हो गई हैं। 14 से 16 जनवरी तक प्रस्तावित महोत्सव के मद्देनज़र मंदिर परिसर सहित विशाल शिव प्रतिमा की रंग-रोगन का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। पूरे मेला परिसर की साफ-सफाई पूरी कर ली गई है, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण मिल सके।

    मेला परिसर में दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। दुकान लगाने के लिए रसीद कटना प्रारंभ हो गया है और बांस व बल्ली की सहायता से दुकानदार अपने-अपने ढांचे खड़े करने में जुट गए हैं। मेला शुरू होने में अभी लगभग एक सप्ताह का समय शेष है, बावजूद इसके चाट, चाउमीन सहित अन्य खाद्य सामग्री के ठेले लगने लगे हैं। परिसर में चहल-पहल बढ़ने के कारण शुरुआती दिनों में ही दुकानदारों की बिक्री में इजाफा देखने को मिल रहा है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    तातापानी महोत्सव का प्रमुख आकर्षण झूले इस बार भी लोगों को आकर्षित करेंगे। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से झूला संचालक तीन ट्रक सामग्री लेकर तातापानी पहुंच चुके हैं। एक-दो दिनों के भीतर मैदान में झूले लगने का कार्य शुरू हो जाएगा। वहीं कार्यक्रमों के लिए मंच निर्माण में प्रारंभिक देरी के बाद अब स्टेज निर्माण की प्रक्रिया को तेज़ कर दिया गया है।

    तातापानी महोत्सव का शुभारंभ 14 जनवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम सहित अन्य मंत्री और विधायक भी मौजूद रहेंगे। महोत्सव के दौरान सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन भी प्रस्तावित है।

    तीन दिवसीय महोत्सव की संध्याएं इस बार खास तौर पर यादगार होने जा रही हैं। जानकारी अनुसार, छालीवुड के सुप्रसिद्ध कलाकार एवं पद्मश्री से सम्मानित अनुज शर्मा, बॉलीवुड गायक आदित्य नारायण, भोजपुरी जगत के लोकप्रिय गायक रितेश पांडेय और गायिका खुशी कक्कड़ अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर क्षेत्र में अभी से उत्साह का माहौल है।

    हालांकि, रामानुजगंज की ओर से तातापानी महोत्सव में पहुंचने वाले लोगों को इस बार कुछ असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण यातायात प्रभावित है, जिससे आवागमन में कठिनाइयां उत्पन्न हो रही हैं। प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अधिक परेशानी न हो।

    ये भी पढ़िए………….

    रांची के लोअर बाजार इलाके से महिला का शव बरामद

    Post Views: 1,414
    Tatapani Mahotsav
    Previous Articleरांची के लोअर बाजार इलाके से महिला का शव बरामद
    Next Article कलेक्टर कटारा बोले- तातापानी महोत्सव में सीएम साय करेंगे उद्घाटन, अनुज शर्मा, आदित्य नारायण, रितेश पांडेय, खुशी कक्कड़ और डिंपल सिंह सजाएंगे सांस्कृतिक मंच
    Vishnu Pandey

    विष्णु पांडेय पत्रकारिता में 9 वर्षों के समृद्ध अनुभव के साथ वर्तमान में बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पूर्व वे जून 2025 से अब तक वर्ल्ड विजन न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। मई 2023 से जून 2025 तक वर्ल्ड वाइज न्यूज हिंदी दैनिक में रेजिडेंट एडिटर रहे। फरवरी 2019 से मार्च 2023 तक फ्रंट आई वीकली में रेजिडेंट एडिटर के रूप में कार्य किया। वहीं जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक राजधानी रांची न्यूज में विशेष संवाददाता के रूप में सक्रिय पत्रकारिता की।

    Related Posts

    मोटरसाइकिल पर लकड़ी ले जा रहे दो गिरफ्तार, वाहन भी जब्त

    September 15, 2026

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026

    तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश, अब पति-ससुर गिरफ्तार

    September 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    मोटरसाइकिल पर लकड़ी ले जा रहे दो गिरफ्तार, वाहन भी जब्त

    September 15, 2026

    नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!

    September 15, 2026

    औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

    September 14, 2026

    खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

    September 14, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • मोटरसाइकिल पर लकड़ी ले जा रहे दो गिरफ्तार, वाहन भी जब्त
    • नियुक्तियां रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक बरकरार, सरकार ने मांगा 4 हफ्ते का समय; कोर्ट ने कहा, सिर्फ 2 दिन!
    • औषधि विक्रेता संघ के चुनाव में अजय गुप्ता अध्यक्ष, द्वारिका नाथ पांडेय सचिव और नवीन गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
    • खेलते-खेलते डबरी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत
    • ढलान पर अचानक फेल हुआ ब्रेक, फिर हुआ जोरदार धमाका! दो ट्रेलर भिड़े, चालक की मौके पर मौत
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Portal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.