Close Menu
Offbeat News Offbeat News
    🔴 OFFBEAT LATEST NEWS

    प्रेमी की गिरफ्तारी के बाद फिर 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी युवती, बोली- उसी से कराओ शादी; पलामू में दूसरे दिन भी हाईवोल्टेज ड्रामा

    October 25, 2026

    बलरामपुर में चक्रवात का अलर्ट, 28-29 अक्टूबर को झमाझम बारिश की आशंका; कलेक्टर ने जारी किए सख्त निर्देश

    October 25, 2026

    स्वास्थ्य सहिया गीता देवी की हत्या से उबला पलामू, सड़क पर उतरे मायके पक्ष के लोग; आरोपितों को फांसी देने की मांग

    October 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Offbeat News Offbeat News
    Trending
    • प्रेमी की गिरफ्तारी के बाद फिर 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी युवती, बोली- उसी से कराओ शादी; पलामू में दूसरे दिन भी हाईवोल्टेज ड्रामा
    • बलरामपुर में चक्रवात का अलर्ट, 28-29 अक्टूबर को झमाझम बारिश की आशंका; कलेक्टर ने जारी किए सख्त निर्देश
    • स्वास्थ्य सहिया गीता देवी की हत्या से उबला पलामू, सड़क पर उतरे मायके पक्ष के लोग; आरोपितों को फांसी देने की मांग
    • रांची में ऑटो चालक के पास मिली एयर गन, रात में यात्रियों को लूटने का था प्लान? पुलिस ने हिरासत में लिया
    • छत्तीसगढ़ पहुंचते ही एक्शन में स्मृति ईरानी, 2 दिन में होंगी 12 अहम बैठकें; BJP संगठन में क्या बदलने वाला है?
    • रामानुजगंज में सात दिवसीय रामलीला महोत्सव शुरू, मिर्जापुर के कलाकारों ने पहले दिन दिखाई शानदार अभिनय प्रतिभा
    • एक-दूसरे को बचाने में चली गई चार जिंदगियां, सूरजपुर की रेड नदी में दो सगे भाइयों समेत चार की मौत
    • डायन होने का शक, घर में घुसकर महिला की पीट-पीटकर हत्या, दो हिरासत में
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Offbeat Videos
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Offbeat News Offbeat News
    🟠
    • 🏠 Home
    • 🚨 Crime
    • 🇮🇳 National
    • 🎓 Education
    • 🎬 Entertainment
    • ❤️ Health
    • 🌿 Life
    • 📍 State
    • 🔥 Offbeat
    • 🏛️ Politics
    • 💼 Business
    • 💰 Finance
    • 💻 Tech
    • 🏏 Sports
    • 📀 Video
    Home»Jharkhand»हाइवा-ट्रक में टक्कर, 10 घंटे ठप रहा यातायात
    Jharkhand

    हाइवा-ट्रक में टक्कर, 10 घंटे ठप रहा यातायात

    Offbeat NewsBy Offbeat NewsDecember 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Email WhatsApp

    पलामू। पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के रेडमा ओवरब्रिज पर शुक्रवार देर रात 11.30 बजे हाइवा और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना के बाद ओवरब्रिज पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। हादसे में हाइवा (एमपी 66 जेड 5791) और ट्रक (यूपी 83 डीटी 0646) बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के कारण पुल पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब 10 घंटे तक यातायात बाधित रहा। शनिवार सुबह 11 बजे जाम हटाया गया।

    ट्रक यूपी के आगरा से रांची की ओर माल लेकर जा रहा था। कचहरी चौक की ओर से रेडमा ओवरब्रिज पर चढ़ते समय रेडमा चौक की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा अचानक मुड़ गया और सीधे उसके ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन पुल पर ही फंस गए। हादसे के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया। अगर वाहन टक्कर के बाद रेलिंग तोड़कर नीचे गिर जाते तो रेलवे ट्रेक भी बाधित हो जाता। नीचे से रेलवे लाइन गुजरी है।

    WhatsApp Group Join Now
    Facebook Page Follow Us

    यूपी के फिरोजाबाद के ट्रक चालक ने बताया कि हाइवा चालक नशे की हालत में था। तेज गति से आ रहा था। उसकी स्पीड देखकर गाड़ी खड़ी कर दी, लेकिन उसने मुड़कर टक्कर मार दी। घटना के तुरंत बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ओवरब्रिज से गुजरने वाले सभी वाहनों को रोक दिया गया। यातायात को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया गया, लेकिन भारी वाहनों के कारण शहर के कई हिस्सों में जाम की स्थिति बन गई।

    शनिवार सुबह होते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। क्षतिग्रस्त हाईवा और ट्रक को हटाने के लिए दो हाइड्रा मशीनें मंगाई गईं। दोनों वाहनों को हटाने में करीब दो घंटे का समय लगा। बचाव अभियान के दौरान पुलिस ने पुल के बगल वाली सड़क पर भी लोगों और वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद करा दी थी, ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो।

    सुबह स्कूल जाने वाली बसों और अन्य यात्री वाहनों के दबाव के कारण सद्दीक मंजिल चौक और रेडमा चौक पर जाम की स्थिति बनी रही। कार्यालय समय से पहले जाम खुलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई के बाद शनिवार सुबह करीब 10 बजे ओवरब्रिज पर यातायात सामान्य हो सका। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। फरार हाईवा चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

    टीओपी वन के प्रभारी इंद्रदेव पासवान ने बताया कि क्रेन की सहायता से रेड़मा ओवर ब्रिज से जाम हटा दिया गया है। शुक्रवार रात दोनों वाहनों में टक्कर हो गई थी। सूचना मिलने के बाद ब्रिज से होकर गुजरने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया। ट्रक लोड था। दोनों वाहनों को जब्त् कर लिया गया है और पूरे मामले में जांच की जा रही है।

    ये भी पढ़िए…………..

    पलामू में पुलिस ने किया 9 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट

    Views: 339
    Previous Articleपलामू में पुलिस ने किया 9 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट
    Next Article केंदुआडीह गैस रिसाव मामले में उच्चस्तरीय निरीक्षण, मुख्य सचिव, प्रभारी डीजीपी और बीसीसीएल सीएमडी ने क्षेत्र की किया दौरा
    Offbeat News
    • Website

    ऑफबीट न्यूज़ वर्ष 2022 से एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के रूप में सुधि पाठकों की सेवा कर रहा है। यह झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों की अहम, जमीनी और ऑफबीट खबरें निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करता है। ऑफबीट न्यूज़ का उद्देश्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना और सच्ची पत्रकारिता को मजबूत करना है। इसके सीनियर एडिटर डॉक्टर अमरनाथ पाठक और रेजिडेंट एडिटर विष्णु पांडेय हैं, जिनके पास दशकों का पत्रकारिता अनुभव है। अनुभव, विश्वसनीयता और जनपक्षधर सोच के साथ ऑफबीट न्यूज़ लगातार पाठकों का भरोसा जीत रहा है।

    Related Posts

    प्रेमी की गिरफ्तारी के बाद फिर 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी युवती, बोली- उसी से कराओ शादी; पलामू में दूसरे दिन भी हाईवोल्टेज ड्रामा

    October 25, 2026

    स्वास्थ्य सहिया गीता देवी की हत्या से उबला पलामू, सड़क पर उतरे मायके पक्ष के लोग; आरोपितों को फांसी देने की मांग

    October 25, 2026

    डायन होने का शक, घर में घुसकर महिला की पीट-पीटकर हत्या, दो हिरासत में

    October 24, 2026

    दुर्गा पूजा देखने निकली सहिया के साथ लूट, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या, चार आरोपित गिरफ्तार

    October 24, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Latest News

    प्रेमी की गिरफ्तारी के बाद फिर 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी युवती, बोली- उसी से कराओ शादी; पलामू में दूसरे दिन भी हाईवोल्टेज ड्रामा

    October 25, 2026

    बलरामपुर में चक्रवात का अलर्ट, 28-29 अक्टूबर को झमाझम बारिश की आशंका; कलेक्टर ने जारी किए सख्त निर्देश

    October 25, 2026

    स्वास्थ्य सहिया गीता देवी की हत्या से उबला पलामू, सड़क पर उतरे मायके पक्ष के लोग; आरोपितों को फांसी देने की मांग

    October 25, 2026

    रांची में ऑटो चालक के पास मिली एयर गन, रात में यात्रियों को लूटने का था प्लान? पुलिस ने हिरासत में लिया

    October 25, 2026
    Latest Posts

    Offbeat News is dedicated to delivering fresh perspectives, unheard stories, and credible journalism that keeps you informed and inspired.

    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
    Quick Links
    • Home
    • Sports
    • Health
    Follow Us
    • Facebook
    • WhatsApp
    Recent Post
    • प्रेमी की गिरफ्तारी के बाद फिर 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी युवती, बोली- उसी से कराओ शादी; पलामू में दूसरे दिन भी हाईवोल्टेज ड्रामा
    • बलरामपुर में चक्रवात का अलर्ट, 28-29 अक्टूबर को झमाझम बारिश की आशंका; कलेक्टर ने जारी किए सख्त निर्देश
    • स्वास्थ्य सहिया गीता देवी की हत्या से उबला पलामू, सड़क पर उतरे मायके पक्ष के लोग; आरोपितों को फांसी देने की मांग
    • रांची में ऑटो चालक के पास मिली एयर गन, रात में यात्रियों को लूटने का था प्लान? पुलिस ने हिरासत में लिया
    • छत्तीसगढ़ पहुंचते ही एक्शन में स्मृति ईरानी, 2 दिन में होंगी 12 अहम बैठकें; BJP संगठन में क्या बदलने वाला है?
    © 2026 Designed by offbeatnews.in | An MSME-Registered News Website

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.